Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला के एसपी पर गिरी गाज, करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या मामले में हेमंत सरकार सख्त
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में बिष्टुपुर के थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो आरोपी गिरफ्तार
- रांची के समग्र विकास को लेकर महापौर रोशनी खलखो ने केंद्र सरकार से मांगा सहयोग
- रांची सदर अस्पताल में महिला की सफल सर्जरी से निकला डेढ़ किलो की तिल्ली
- जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा, पुरखों के सपने होंगे पूरे : हेमंत सोरेन
- मेले में सीता सोरेन ने खुद बनाई जलेबी, लोगों के साथ बैठकर लिया स्वाद
- पीएम मोदी ने विकसित भारत को लेकर शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक, एआई अपनाने पर दिया जोर
- राम मंदिर चढ़ावा मामले में पुलिस ने आरोपियों और मंदिर ट्रस्ट के पांच साल के बैंक रिकॉर्ड मांगे
Author: News Maati
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के बावजूद जमीन कारोबारी कमलेश कुमार शुक्रवार को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय नहीं पहुंचा। ईडी के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कमलेश को फिर से ईडी ने 19 जुलाई को समन जारी कर क्षेत्रीय कार्यालय पूछताछ के लिए बुलाया है। कमलेश पर आरोप है कि उसने सीएनटी एक्ट से संबंधित जमीन और सरकारी जमीन का फर्जी डीड बनाया। निर्दोष ग्रामीणों की जमीन पर जबरन हथियार के बल पर कब्जा किया और उसकी बिक्री की। ईडी इस जमीन घोटाले में कांके अंचल की भूमिका पर भी संदेह जताया और इस मामले में छानबीन कर रही…
देवघर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 22 जुलाई से शुरू होगा। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। देवघर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर की विधि-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए आठ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। देवघर के एसडीपीओ ऋतिक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिसकर्मियों के ठहराव के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। इसके अलावा सभी पुलिसकर्मियों की किस जगह पर तैनाती होगी इसे लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि देवघर श्रावणी मेला के दौरान पूरे एक महीने अत्यधिक भीड़ होती है। प्रतिदिन…
काठमांडू। प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड संसद में विश्वास मत हासिल करने के दौरान पराजित हो गए हैं। विश्वास मत खोने के साथ ही प्रचंड 18 माह बाद सत्ता से बाहर हो गए हैं। राष्ट्रपति कानूनी परामर्श ले रहे हैं और नई सरकार का गठन आज ही किए जाने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री प्रचंड ने प्रतिनिधि सभा में अपना विश्वास हासिल करने के लिए प्रस्ताव रखा। विश्वास मत के पक्ष में सिर्फ 63 सांसदों ने मतदान किया, जबकि विश्वास मत के विरोध में 194 सांसदों ने वोट डाला। विश्वास मत में पराजित होने के साथ ही संवैधानिक प्रावधानों के तहत प्रचंड…
मुंबई। बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बीते महीने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग सिविल मैरिज की, तब से वह सुर्खियों में ही हैं। एक्ट्रेस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोनाक्षी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपना एक फोटोशूट शेयर किया, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश और बोल्ड दिखाई दे रही हैं। शेयर करते ही उनकी पिक्चर्स अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो, सोनाक्षी ने वाइट शर्ट के ऊपर ब्लैक ब्लेजर और ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट पहनी हुई हैं। कानों में छोटे ईयररिंग्स डाले हुए है,…
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की ओर से जारी विश्व जनसंख्या संभावना 2024 रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की जनसंख्या वर्ष 2060 के बाद घटना शुरू होगी, तब तक अपने चरम पर होगी। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि भारत की जनसंख्या 2060 के दशक की शुरूआत में लगभग 1.7 अरब तक पहुंच जाने का अनुमान है और इसके बाद इसमें 12 प्रतिशत की कमी आएगी, लेकिन इसके बावजूद यह पूरी शताब्दी के दौरान विश्व में सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा। गुरुवार को यहां जारी वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2024 रिपोर्ट में कहा गया है कि आने…
रांची। बीआईटी मेसरा का 70वां स्थापना दिवस 14-15 जुलाई को है। प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। समारोह में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बतौर मुख्य अतिथि शिकरत करेंगे। वहीं, उद्घाटन सत्र के सम्मानित अतिथि आईआईटी(आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो डॉ सुकुमार मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। बोर्ड आॅफ गवर्नर्स के अध्यक्ष सीके बिड़ला, बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रोफेसर डॉ इंद्रनील मन्ना, रजिस्ट्रार प्रोफेसर डॉ संदीप दत्ता व डीन प्रोफेसर डॉ श्रद्धाशिवानी शामिल होंगी। वे संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की आकांक्षाओं पर प्रकाश डालेंगे। आज बीआईटी लालपुर एक्सटेंशन में पत्रकारों से प्रो डॉ शारदा शिवानी, डॉ विशाल…
रांची : झारखंड के जाने-माने पर्यावरणविद् डॉ नीतीश प्रियदर्शी ने शुक्रवार को एक्सआइएसएस में व्याख्यान दिया। अपने व्याख्यान में उन्होंने धरती के अस्तित्व में आने से लेकर अब तक हुए पर्यावरणीय बदलावों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि धरती बचेगी, तभी मनुष्य का अस्तित्व बचेगा, इसलिए पर्यावरण की रक्षा जरूरी है। कार्यक्रम में उन्हें संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया।
नयी दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा के कारण 150 मुख्य जलाशयों में जलस्तर बढ़कर इनकी कुल क्षमता का 26 फीसदी हो गया है, लेकिन यह पिछले साल की समान अवधि के जलस्तर के मुकाबले कम है। आधिकारिक आंकड़े से यह जानकारी मिली। पिछले हफ्ते इन जलाशयों में जलस्तर कुल क्षमता के मुकाबले 22 फीसदी था। इनकी वर्तमान जल संचय क्षमता 46.311 अरब घन मीटर (बिलियन क्यूबिक मीटर) है, जो इन जलाशयों की कुल संचय क्षमता का 26 प्रतिशत है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की ओर से शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले साल की समान अवधि…
नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाती मालीवाल से मारपीट करने के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को शुक्रवार को जमानत देने से मना कर दिया। न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदीरत्ता ने कुमार की जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा कि वह ‘काफी प्रभावी’ व्यक्ति हैं और उन्हें राहत देने के लिए कोई उचित आधार नहीं बनता। बता दें, 13 मई को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के मामले में बिभव को दिल्ली पुलिस ने 18 मई को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से वह फरार हो गए थे।…
नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर शुक्रवार को करीब सात प्रतिशत चढ़ा। इससे कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 94,866.26 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।। टीसीएस ने बृहस्पतिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 8.7 प्रतिशत बढ़कर 12,040 करोड़ रुपये रहा। आलोच्य अवधि में राजस्व 5.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 62,613 करोड़ रुपये हो गया। उसके बाद आज उसके शेयर में उछाल आया।