Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला के एसपी पर गिरी गाज, करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या मामले में हेमंत सरकार सख्त
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में बिष्टुपुर के थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो आरोपी गिरफ्तार
- रांची के समग्र विकास को लेकर महापौर रोशनी खलखो ने केंद्र सरकार से मांगा सहयोग
- रांची सदर अस्पताल में महिला की सफल सर्जरी से निकला डेढ़ किलो की तिल्ली
- जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा, पुरखों के सपने होंगे पूरे : हेमंत सोरेन
- मेले में सीता सोरेन ने खुद बनाई जलेबी, लोगों के साथ बैठकर लिया स्वाद
- पीएम मोदी ने विकसित भारत को लेकर शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक, एआई अपनाने पर दिया जोर
- राम मंदिर चढ़ावा मामले में पुलिस ने आरोपियों और मंदिर ट्रस्ट के पांच साल के बैंक रिकॉर्ड मांगे
Author: News Maati
नयी दिल्ली: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और तरुण ताहिलियानी ने अमेरिकी रियलिटी टीवी कलाकर और आपस में बहन किम करदाशियां तथा क्लोई करदाशियां द्वारा भारत में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के भव्य विवाह समारोह में पहने गए शानदार वस्त्रों का विवरण साझा किया। एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत ने शुक्रवार को मुंबई में एक शानदार समारोह में बचपन की दोस्त राधिका से शादी की, जिसमें दुनिया भर की मशहूर हस्तियों, नेताओं, हिंदी और दक्षिण भारतीय तथा वैश्विक सिनेमा के दिग्गजों और लगभग सभी शीर्ष क्रिकेट खिलाड़ियों की उपस्थिति देखी गई।
मुंबई: विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.55 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी के प्रवाह से रुपये को समर्थन मिला और गिरावट सीमित रही।
मोगादिशू (सोमालिया): सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में रविवार को एक कैफे के बाहर हुए बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सोमाली पुलिस के प्रवक्ता मेजर अब्दिफिताह अदेन हस्सा ने बताया कि कुछ लोग कैफे के अंदर टीवी पर स्पेन और इंग्लैंड के बीच यूरोपियन चैंपियनशिप फुटबॉल मैच का फाइनल देख रहे थे तभी बाहर एक कार में विस्फोट हो गया। यह कार विस्फोटकों से भरी हुई थी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि हमले में कम से कम 20 अन्य लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल की बताई जा रहीं कुछ…
नयी दिल्ली: भारत में एयर कंडीशनर (एसी) उद्योग लगभग 27,500 करोड़ रुपये (3.3 अरब डॉलर) का है और इसके अगले चार साल में दोगुना होने की संभावना है। एसी कंपनी ब्लू स्टार ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही है। ब्लू स्टार के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) वीर एस आडवाणी ने कहा कि भारतीय एचवीएसीएंडआर (हीटिंग, वेंटिलेटिंग, एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेटिंग) उद्योग तेजी से वृद्धि के लिए तैयार है।
नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के बिना सतबारी रिज क्षेत्र में 1100 पेड़ों की कटाई की अनुमति देकर अरविंद केजरीवाल सरकार के दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों को विफल कर दिया। इस आरोप पर उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ‘आप’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई दीर्घकालिक और अल्पकालिक कदम…
नयी दिल्ली: सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फॉलोअर की संख्या रविवार को 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। इस उल्लेखनीय बढ़ोतरी में पिछले तीन वर्षों में लगभग तीन करोड़ की वृद्धि शामिल है। पीएम मोदी को अब एक्स पर दुनिया के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेता होने का गौरव प्राप्त है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता दुनिया के हर देश और कोने में नजर आती है, जिस वजह से उन्हें फॉलो करने वाले सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सोशल…
मुंबई: घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया जबकि सेंसेक्स 290 अंक चढ़ा। वैश्विक बाजारों में तेजी से भी शेयर बाजार में आशावादी रुख को बल मिला। एनएसई निफ्टी 95.85 अंक की बढ़त के साथ 24,598 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, मारुति, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी मुनाफे में रहे। टाटा स्टील, एशियन पेंट्स,…
रांची। राजधानी के उपभोक्ताओं के घरों में लगे स्मार्ट मीटर 21 जुलाई के बाद से प्रीपेड होने लगेंगे। इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जायेगा। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा। इस संबंध में झारखंड ऊर्जा संचरण निगम (जेयूएसएनएल) के एमडी केके वर्मा ने बताया कि जिनका मोबाइल नंबर टैग नहीं हुआ है वह संबंधित बिजली आॅफिस जाकर कंज्यूमर नंबर के साथ अपना मोबाइल नंबर टैग करा लें, ताकि वाट्सएप पर भी सेवा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से बिजली राजस्व का काम देख रही एचसीएल की सेवा अब समाप्त कर दी गयी है। अब जेबीवीएनएल राजस्व के…
रांची। गिरिडीह जेल अधीक्षक के परिवार पर गोलीबारी की साजिश रचने का खुलासा होने के बाद कुख्यात अमन साहू के गुर्गे मयंक सिंह ने कहा है कि गिरिडीह जेल सुपरिटेंडेंट और जेलर ने अमन साहू को बदनाम करने और झूठे केस में फंसाने का प्रयास किया। अमन साहू को गिरिडीह जेल में जेल मैनुअल के हिसाब से नहीं रखा जाता है। उन्हें जेल में बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया जाता है। मयंक सिंह ने कहा कि अमन साहू को परेशान और प्रताड़ित करने वाले को वह दंडित करेगा। मयंक सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अमन साहू सिर्फ…
वाराणसी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को बनारस पहुंचे। यहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से झारखंडवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री काल भैरव के मंदिर पहुंचे और वहां भी प्रार्थना की। इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन भी मौजूद रहीं। इससे पहले मुख्यमंत्री बनारस की गलियों में घूमे। उन्होंने कहा कि बनारस की गलियों में दुनिया का सार छिपा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आॅफिशियल एक्स हैंडल पर बनारस की सारी तस्वीरें साझा की है। पहले पोस्ट…