Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला के एसपी पर गिरी गाज, करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या मामले में हेमंत सरकार सख्त
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में बिष्टुपुर के थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो आरोपी गिरफ्तार
- रांची के समग्र विकास को लेकर महापौर रोशनी खलखो ने केंद्र सरकार से मांगा सहयोग
- रांची सदर अस्पताल में महिला की सफल सर्जरी से निकला डेढ़ किलो की तिल्ली
- जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा, पुरखों के सपने होंगे पूरे : हेमंत सोरेन
- मेले में सीता सोरेन ने खुद बनाई जलेबी, लोगों के साथ बैठकर लिया स्वाद
- पीएम मोदी ने विकसित भारत को लेकर शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक, एआई अपनाने पर दिया जोर
- राम मंदिर चढ़ावा मामले में पुलिस ने आरोपियों और मंदिर ट्रस्ट के पांच साल के बैंक रिकॉर्ड मांगे
Author: News Maati
मुंबई: रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल डी पात्रा ने कहा कि भारत 2031 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है। अगर ऐसा हुआ तो वह चीन को पीछे छोड़ देगा। उन्होंने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि इसके लिए भारत को लेबर प्रोडक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, GDP में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का योगदान और सस्टेनेबल ग्रोथ को लेकर तमाम चुनौतियों से पार पाना होगा। अगर इन पहलुओं को ध्यान रखा गया तो 2060 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। उन्होंने कहा किभारत की मजबूत बुनियाद और अंतर्निहित क्षमता को देखते हुए देश 2031 तक…
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले में जमानत मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे, क्योंकि सीबीआई ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। शीर्ष अदालत ने कहा कि यह निर्णय केजरीवाल को करना है कि वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे या नहीं। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा, ‘हम इस तथ्य से अवगत हैं…
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को मुंबई में 29,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मुंबई यात्रा के दौरान गोरेगांव स्थित नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित एक समारोह में 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ठाणे-बोरीवली और बीएमसी की गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। दोनों परियोजनाओं के तहत दो सुरंगों का निर्माण किया जाना है।
चंडीगढ़: जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की शनिवार को जारी मतगणना में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर से 23,000 से ज्यादा मतों से आगे हैं। पंजाब में सत्तारूढ़ दल ‘आप’ के नेता भगत सुबह आठ बजे यहां लायलपुर खालसा महिला कॉलेज में शुरू हुई मतगणना के आठ दौर के बाद 23,240 मतों से आगे हैं। कुल 13 दौर की मतगणना होनी है।
रांची। झारखंड में मानसून फिर से सक्रिय है। रांची सहित राज्य के कई जिलों में शुक्रवार दोपहार बाद जमकर बारिश हुई। जगह-जगह पानी जम गए। ईस्ट-वेस्ट टर्फ नॉर्थ-ईस्ट उत्तर प्रदेश में सकुर्लेशन बन रहा है। डालटनगंज होते हुए पश्चिम बंगाल तक मॉनसून गुजर रहा है। मॉनसूनी हवाएं चल रही हैं। इससे आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है। 13 जुलाई को कई जिलों में भारी…
नई दिल्ली। प्रतिष्ठित सेवाओं में प्रवेश पाने के लिए कथित तौर पर दिव्यांगता और जाति प्रमाणपत्र के फर्जीवाड़े के कारण विवादों में घिरी ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा खेडकर को बर्खास्त किया जा सकता है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि उनके दावों की जांच के लिए गठित समिति ने शुक्रवार को मामले की जांच शुरू कर दी है और उनके दावों का पता लगाने के लिए एम्स, नई दिल्ली और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा। 32 वर्षीय पूजा ने 2022 में आयोजित यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 841 हासिल की है। वह अन्य पिछड़ा…
नई दिल्ली। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शुक्रवार को मुंबई में संपन्न हुई। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में एक फीसदी से अधिक तेजी आई। इससे अंबानी की नेटवर्थ में भी तेजी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ में शुक्रवार को 1.21 अरब डॉलर यानी करीब 1,01,05,84,13,500 रुपये का इजाफा हुआ। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 121 अरब डॉलर पहुंच गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर बने हुए…
पटना। नीतीश कैबिनेट ने छठे वेतनमान पर कार्यरत कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ा 48 एजेंडे पर मुहर लगाई गई। अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में छठे वेतनमान में वेतन, पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवकों, पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों को 230 प्रतिशत के स्थान पर 239 प्रतिशत के महंगाई भत्ते के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जबकि, पांचवां वेतनमान प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवकों, पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों को 427 प्रतिशत के स्थान…
पटना। दानापुर में खगौल रोड स्थित एक मैरेज हॉल में देर रात हथियार बंद अपराधियों ने शादी समारोह के दौरान दूल्हे के बड़े भाई और बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के वक्त मैरेज हॉल के अंदर जयमाल चल रहा था। इसी दौरान मैरेज हॉल के बाहर चार बाइक पर बैठे आठ की संख्या में बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुन दूल्हे के चाचा बाहर आये तो देखा दो लोगों को गोली लगी है। बदमाशों ने जब उनपर भी फायरिंग की तो वे हॉल के अंदर भागे। बताया जाता है कि जमुई…
सोनीपत। सोनीपत एसटीएफ और भाऊ गैंग के शार्प शूटरों के बीच शुक्रवार देर शाम मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ सोनीपत के खरखोदा गांव छीनोली रोड पर हुई। हरियाणा पुलिस के लिए सिरदर्द बने आशीष उर्फ लालू, सन्नी खरड़ और विक्की रिढाना को हरियाणा एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद सोनीपत एसटीएफ पुलिस ने तीनों के पास से 5 आधुनिक पिस्टल बरामद किए। तीनों पर हरियाणा पुलिस ने कई लाख रुपए का ईनाम रखा था। हिसार के कई व्यापारियों से कई करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामलों में यह तीनों शामिल थे।सोनीपत पुलिस और हरियाणा एसटीएफ…