Author: News Maati

पटना। बिहार के किशनगंज जिले के पौआखाली नगर पंचायत के पेटभरी के पास एनएच-327ई पर रविवार को स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि डंपर का चालक घायल हो गया। सभी मृतक अररिया जिले के जोकिहाठ प्रखंड के थपकौल के निवासी थे। ये लोग अररिया से पश्चिम बंगाल के बागड़ोगरा जा रहे थे। स्कार्पियो में एक बच्ची समेत पांच लोग सवार थे, जिनमें सभी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार स्थानीय प्रशासन और जनता के सहयोग से तुरंत ही घायल को एमजीएम अस्पताल भेजा गया। किशनगंज की जिलाधिकारी नताशा तुषार सिंगला…

Read More

रांची: केंद्रीय मंत्री और झारखंड के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान विजय संकल्प सभा में शामिल होने के लिए रविवार को यहां पहुंचे। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा की प्रदेश ईकाई छह जुलाई से विधानसभावार कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह और विजय संकल्प सभा का आयोजित कर रही है। यह कार्यक्रम 15 जुलाई तक चलेगा।

Read More

जम्मू: दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 4,889 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रविवार तड़के जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सभी तीर्थयात्री कश्मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविर पहुंचने के बाद, 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए रवाना होंगे।

Read More

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल अगले साल मार्च तक 13,000 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली कई आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी। कंपनी का इरादा अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ मजबूत मांग का लाभ उठाना है। सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमने 2024-25 की पहली तिमाही में लगभग 3,000 करोड़ रुपये की एक आवासीय परियोजना पेश की है। हमारे पास शेष तीन तिमाहियों के लिए एक मजबूत पाइपलाइन है।’’

Read More

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन से चार वर्षों में देश में आठ करोड़ नयी नौकरियां उपलब्ध हुईं। मोदी मुंबई के गोरेगांव उपनगर में क्षेत्र में सड़क, रेलवे और बंदरगाह क्षेत्रों में 29,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत और आधारशिला रखने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा, ‘‘आरबीआई ने हाल में रोजगार पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन-चार वर्षों में लगभग आठ करोड़ नयी नौकरियां पैदा हुई हैं। इस आंकड़े ने नौकरियों पर…

Read More

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  ने रविवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ महादेव के दर्शन कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके अलावा उन्होंने बाबा काल भैरव का भी आशीर्वाद लिया। हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं। इसके बाद वे काशी की गलियों में घूमे और कहा कि बनारस की गलियों में दुनिया का सार छिपा है। गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात की थी।

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी हुई है। घटना में शूटर समेत दो लोगों की मौत हुई है। ट्रंप के चेहरे को भी गोलीबारी के बाद खून से सना देखा गया। हालांकि उनको पूरी तरह से सुरक्षित बताया गया है। ट्रंप पेंसिल्वेनिया के बटलर में मंच पर बोल रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। धमाकों के शोर से ट्रंप मंच पर गिर पड़े। उनकी सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने तुरंत ट्रंप को संभाला और उनको मंच से उतारकर ले गए। इस दौरान ट्रंप के चेहरे और कान…

Read More

वाशिंग्टन। अमेरिका के पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में जानलेवा हमला किया गया। ट्रम्प पर रैली के दौरान पीछे से चलाई गयी थी गोलियां। हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया गया है। जब ट्रम्प रैली में भाषण दे रहे थे, तभी गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दीं। रैली में गोलियों की आवाज जैसी तेज आवाजें सुनाई देने के बाद सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने ट्रम्प को बचाते हुए मंच से उतारा। रैली में जैसे ही गोलियों की आवाजें बंद हुई, और उन्हें लगा कि एक गोली पीछे से चलाई गई है और उन्हें…

Read More

नई दिल्ली/मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जी-ब्लॉक में इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी (आईएनएस) टावर्स का उद्घाटन करते हुए कहा कि आईएनएस के प्रभावी कार्य से देश को लाभ होगा। राष्ट्र को सही रास्ता दिखाने में मीडिया की भूमिका को अहम बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मीडिया राष्ट्रों की परिस्थितियों का मूकदर्शक नहीं है, बल्कि उन्हें बदलने में प्रमुख भूमिका निभाता है। उन्होंने विकसित भारत की अगले 25 सालों की यात्रा में समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने नागरिकों के अधिकारों और क्षमता के बारे में जागरूकता पैदा करने…

Read More

रांची। आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने गिरिडीह जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साव गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में रांची के पंडरा निवासी शिव शंकर कुमार सिंह, रोशन कुमार सिंह, रामगढ़ के पतरातू निवासी अविनाश कुमार और साहिबगंज निवासी अजय कुमार सिंह शामिल हैं। एटीएस एसपी ऋषभ झा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरिडीह के जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया को जान से करने और उनके परिजनों को धमकी देने का मामला 5 जुलाई को सामने आया था। मामले में एटीएस ने कार्रवाई करते हुए डीएसपी संजय कुमार और नितिन खण्डेलवाल के…

Read More