Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- प्रेम-प्रसंग के शक में विवाहिता को तालिबानी सजा, अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया, झारखंड में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला
- बिहार में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सुधांशु कुमार को एडीजी यातायात की जिम्मेदारी
- पहले सैल्यूट फिर छुए पिता के पैर, भाई ने भी दी सलामी, नए आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने यूं संभाला पद
- झारखंड में दुनिया के सबसे महंगे आम की चोरी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
- अवैध बालू खनन में झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव पर आरोप गठित, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
- रिम्स में मरीज की मौत पर बवाल, जूनियर डॉक्टरों और परिजनों के बीच हुई मारपीट
- पांडव सेना गिरोह का सरगना संजय सिंह गिरफ्तार, बिहार से झारखंड तक के थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
- आज से सस्ता हुआ LPG सिलिंडर, जानें कितनी कम हुई कीमत
Author: News Maati
गुमला (झारखंड): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद पूरी दुनिया को यह पता चल गया कि भारत के पास शांति और खुशहाली का रास्ता है। भागवत ने कहा, ‘‘पिछले दो हजार वर्षों में विभिन्न प्रयोग किए गए, लेकिन वे भारत की पारंपरिक जीवन शैली में निहित खुशी और शांति प्रदान करने में विफल रहे। कोरोना के बाद दुनिया को पता चला कि भारत के पास शांति और खुशहाली का रास्ता है।’’ भागवत यहां गैर-लाभकारी संगठन विकास भारती द्वारा आयोजित ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने…
मुंबई: टाटा समूह की कंपनी एयर इंडिया में निश्चित अवधि के अनुबंध (एफटीसी) पर काम कर रहे गैर-उड़ान सेवा से जुड़े लगभग 300 कर्मचारियों के अनुबंध का नवीनीकरण होने की संभावना सीमित है। विस्तारा के साथ विलय की तैयारी में ये कर्मचारी कंपनी में कोई भूमिका हासिल करने में विफल रहे है। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के विभिन्न विभागों में 10-15 साल से काम कर रहे इन कर्मचारियों का अनुबंध अबतक बढ़ता रहा है।
मुंबई: शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए, लेकिन वे बढ़त बरकरार रखने में विफल रहे और बाद में वैश्विक बाजारों से कमजोर रुझान के कारण गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 81,587.76 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, लेकिन यह इस गति को आगे जारी नहीं रख सका और 166.93 अंक गिरकर 81,176.53 अंक पर आ गया।
हजारीबाग। जिले के दारू अंचल के हलका दो के राजस्व कर्मचारी सीमंत दत्त को 40 हजार रुपए घूस लेते एसीबी की टीम ने गुरुवार को धर दबोचा। वह झुमरा निवासी संतोष कुमार से म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत ले रहा था। राजस्व कर्मचारी सीमंत अपने करीबी छोटन प्रसाद के माध्यम से रिश्वत ले रहा था। पैसा जैसे ही छोटन ने पकड़ा, एसीबी की टीम ने कर्मचारी समेत छोटन प्रसाद को धर दबोचा। म्यूटेशन के नाम पर घूस लिया जा रहा था। दोनों को एसीबी की टीम अपने साथ हजारीबाग ले गयी। संतोष कुमार ने अपने पिता प्रभु राम के नाम…
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने चार दिन में घुसपैठ की दूसरी कोशिश को नाकाम करते हुए गुरुवार को दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि घुसपैठ की सूचना के बाद केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अभियान शुरू किया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इलाके में घुसपैठ की खुफिया सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। तलाशी अभियान के दौरान वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो…
हजारीबाग। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने गुरुवार को राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य की डेमोग्राफी बदल रही है। हेमंत सरकार आदिवासी हिंदू समाज को अल्पसंख्यक बनाने और उनका वजूद खत्म करने की साजिश रच रही है। प्रकाश हजारीबाग जिले के मांडू विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम एवं विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकतार्ओं के परिश्रम से ही पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा परिवार की नहीं बल्कि सभी वर्गों की पार्टी है। भाजपा का स्वरूप सर्व स्पर्शी और सर्व व्यापी है। यह पार्टी जन…
रांची। टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले के आरोपी जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कुमार राम के सीए ह्रदय नंद तिवारी के खिलाफ कोर्ट ने इश्तेहार जारी कर दिया है। गुरुवार को पीएमएल के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की विशेष कोर्ट ने हृदय नंद तिवारी के खिलाफ इश्तेहार जारी किया है। हृदय नंद तिवारी गढ़वा जिला के कचहरी रोड का रहने वाला है। उनपर वीरेंद्र राम के द्वारा टेंडर घोटाला के जरिए कमाए गए पैसों को विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजार कर वाइट मनी में तब्दील करने का आरोप है। मामले में दाखिल पूरक…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत रंजन सारंगी की सेवानिवृत्ति के उपरांत जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद 20 जुलाई से झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में कार्यभार संभालेंगे। दरअसल, हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत रंजन षाडंगी 20 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। चीफ जस्टिस बीआर सारंगी का 19 जुलाई को अंतिम कार्य दिवस है। इस संबंध में भारत सरकार के मिनिस्ट्री आफ लॉ एंड जस्टिस की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। चीफ जस्टिस के सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को चीफ जस्टिस कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी…
रांची। बोकारो में गुरुवार को दिनदहाड़े एक लोहा कारोबारी की हत्या। मृतककी पहचान शंकर रवानी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 9 में बाइक और कार सवार अपराधियों ने शंकर रवानी की गुरुवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद कारोबारी को लहूलुहान स्थिति में बोकारो जनरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। हरला थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय के पास बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे शंकर रवानी को आपराधिक छवि के युवक की हत्या कर दी।…
पटना। पटना हाई कोर्ट ने गुरुवार को शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए बीपीएससी टीआरई वन का पूरक रिजल्ट जारी करने का आदेश शिक्षा विभाग और बीपीएससी को दिया है। बीपीएससी टीआरई वन के अभ्यर्थियों ने पटना हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर बीपीएससी टीआरई वन का पूरक रिजल्ट जारी करने की मांग की थी। अभ्यर्थियों की मांग पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है। धीरेंद्र कुमार की याचिका पर पटना हाई कोर्ट ने बीपीएससी टीआरई वन का पूरक रिजल्ट जारी करने का आदेश बीपीएससी और बिहार के शिक्षा विभाग को दिया है। इस केस…