Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- पहले सैल्यूट फिर छुए पिता के पैर, भाई ने भी दी सलामी, नए आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने यूं संभाला पद
- झारखंड में दुनिया के सबसे महंगे आम की चोरी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
- अवैध बालू खनन में झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव पर आरोप गठित, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
- रिम्स में मरीज की मौत पर बवाल, जूनियर डॉक्टरों और परिजनों के बीच हुई मारपीट
- पांडव सेना गिरोह का सरगना संजय सिंह गिरफ्तार, बिहार से झारखंड तक के थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
- आज से सस्ता हुआ LPG सिलिंडर, जानें कितनी कम हुई कीमत
- जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला के एसपी पर गिरी गाज, करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या मामले में हेमंत सरकार सख्त
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में बिष्टुपुर के थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो आरोपी गिरफ्तार
Author: News Maati
नयी दिल्ली। उद्योग संगठन फिक्की ने चालू वित्त वर्ष में औसत जीडीपी वृद्धि दर 7.0 प्रतिशत रहने का अनुमान जताते हुये सरकार से आम बजट में कराधान सुधार, रोजगार सृजन, नवाचार और सतत विकास पर ध्यान केंद्रित किये जाने की अपील की है। जुलाई 2024 में किसे गये सर्वेक्षण के आधार पर आज जारी फिक्की के आर्थिक दृष्टिकोण रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है। इसमें कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए औसत वृद्धि दर 2024-25 के लिए 3.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। यह वर्ष 2023-24 में दर्ज की गई लगभग 1.4 प्रतिशत की वृद्धि दर की…
मुंबई। बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल पेरेंट्स बन गए हैं। ऋचा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपल ने बताया कि 16 जुलाई को उनके परिवार में हेल्दी बेबी गर्लआई है। कपल ने कहा कि हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 16 जुलाई को हमारे यहां हेल्दी बेबी गर्ल का जन्म हुआ है। हमारा पूरा परिवार बहुत खुश है। हम अपने शुभचिंतकों का उनके प्यार तथा आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। इसी साल फरवरी में ऋचा चड्ढा और अली फजल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी की गुड…
गुमला। गुमला पुलिस ने गुरुवार को रोहित सिंह हत्या कांड में युवक को गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया। साथ ही मृतक का बाईक भी पुलिस ने बरामद कर लिया। गुमला थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस कांड दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया तो पता चला कि बेहराटोली गांव निवासी गुड्डू उरांव मृतक रोहित सिंह का नीले व काले रंग का गलैमर बाईक लेकर घूम रहा है। जिसके बाद मामले से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम बेहराटोली गांव पहुंची। पुलिस बेहराटोली स्थित ईसाई कब्रिस्तान के पास पहुंची तो देखा कि एक लकड़ा मृतक के…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य में एमपी-एमएलए के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले के त्वरित निष्पादन में देरी पर सीबीआई और राज्य सरकार को ट्रायल जल्द पूरा करवाने की सख्त हिदायत दी है। गुरुवार को कोर्ट ने मौखिक कहा कि एमपी-एमएलए के अपराधिक मामले को जल्द क्यों नहीं निपटाया जा रहा है। कुछ मामलों में गवाही की प्रक्रिया काफी धीमी है, गवाहों को जल्द लाकर ट्रायल प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए, ताकि जल्द से जल्द जजमेंट हो सके। ट्रायल में देरी से गवाहों पर भी असर पड़ता है। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर सारंगी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ…
गोंडा/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक ट्रेन के कुछ डिब्बों के पटरी से उतर जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी तथा 20 अन्य जख्मी हो गये। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘पीटीआई—भाषा’ को बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है। हालांकि प्रदेश के राहत आयुक्त जी.एस. नवीन कुमार ने दो लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में 20 अन्य लोग जख्मी हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। करीब 40 सदस्यीय मेडिकल टीम…
पटना। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) और अंडर ग्रेजुएट (यूजी) पेपर लीक केस में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना के तीन मेडिकल छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप संघीय एजेंसी ने जब्त कर लिए हैं। वर्ष 2021 बैच के इन छात्रों को बुधवार रात उनके छात्रावास से हिरासत में लिया गया। इसके बाद 14 घंटे तक अज्ञात स्थान पर पूछताछ की गई। संबंधित छात्रों के कमरों को सील कर दिया गया है। इससे पहले मंगलवार को पटना और हजारीबाग (झारखंड) से दो प्रमुख आरोपितों पंकज…
मुंबई। विश्व बाजार की तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर आईटी और टेक समूह के शेयरों में हुई जबरदस्त लिवाली ने आज शेयर बाजार को ऊंचाई के नये शिखर पर पहुंचा दिया।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 626.91 अंक अर्थात 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ पहली बार 81 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 81,343.46 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 187.85 अंक यानी 0.76 प्रतिशत मजबूत होकर 24,800.85 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कारोबार के दौरान दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 को नए सिरे से कराने के लिए यह ठोस आधार होना चाहिए कि पूरी परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई है। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने विवादों में घिरी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2024 से जुड़ी याचिकाओं पर अहम सुनवाई शुरू की। पीठ ने कहा कि इसके सामाजिक प्रभाव हैं। न्यायालय ने नीट-यूजी से जुड़ी याचिकाओं से पहले सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई स्थगित कर दी और कहा कि हम आज…
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में निवास करने वाले भक्तों के लिए एक नई सुविधा की शुरूआत की है। ट्रस्ट ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिदिन दर्शन करने के लिए संत-महंत और स्थानीय लोगों को पास जारी करने का फैसला लिया है। पास के लिए स्थानीय निवासियों को आधार कार्ड से पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद छह महीने के लिए पास जारी किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने गुरुवार को बताया कि रामलला के नियमित दर्शन करने के इच्छुक अयोध्या के संत-महात्मा अथवा स्थानीय लोग ट्रस्ट के कैम्प कार्यालय अथवा बिरला…
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज तथा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार दोपहर चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में अभी तक चार लोगों के मरने व 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही इस साप्ताहिक ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण दो लोगों के मौत की सूचना है। पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेषनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904…