Author: News Maati

मुंबई: एयर इंडिया ने अपनी दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान के यात्रियों को ले जाने के लिए मुंबई से एक राहत उड़ान रवाना की है। ये यात्री बृहस्पतिवार से रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केजेए) पर फंसे हुए हैं। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि राहत विमान एआई 1179 यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर 12.52 बजे रवाना हुआ और रूसी शहर क्रास्नोयार्स्क स्थित हवाई अड्डे पर स्थानीय समय अनुसार रात लगभग आठ बजे पहुंचने की संभावना है।

Read More

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा के लिए पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गारंटियों की घोषणा के साथ शनिवार को राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का शुरू करेगी। ‘आप’ ने एक बयान में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार को हरियाणा के पंचकूला में एक जनसभा में “केजरीवाल की गारंटी” की घोषणा करेंगी। बयान में कहा गया है कि उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी होंगे।

Read More

नई दिल्ली।आज दुनियाभर के तमाम कंप्यूटर और लैपटॉप अचानक बंद पड़ गए हैं। इसके चलते तमाम विमान कंपनियों, माडिया हाउस और बैंक का कामकाज ठप पड़ गया है। कहा जा रहा है कि कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज को तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को काम करने में दिक्कत हो रही है। दुनियाभर में हो रही दिक्कतजानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड में कई बड़े बैंकों और दुकानों में सिस्टम ठप होने की खबर है। ASB, KiwiBank, Westpac, ANZ और Microsoft जैसी कंपनियों के सिस्टम में दिक्कत आ रही है। ऑकलैंड के एक वूलवर्थ्स स्टोर में सेल्फ-चेकआउट…

Read More

रांची। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) और अंडर ग्रेजुएट (यूजी) पेपर लीक केस में रांची में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची के छात्रावास से गुरुवार रात एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि कुमारी को हिरासत में लिया है। सीबीआई के अधिकारियों के अनुसार, सुरभि कुमारी सॉल्वर गैंग में शामिल है। वह रामगढ़ जिले की रहने वाली है। उससे रांची में पूछताछ की जा रही है। पटना में हुई गिरफ्तारी के बाद इस छात्रा का नाम सामने आया था। इस केस में झारखंड के किसी मेडिकल कॉलेज से…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह शनिवार को रांची आ रहे हैं। वह झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान का शंखनाद करेंगे। पार्टी ने रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रदेश की विस्तारित कार्यसमिति की सभा बुलाई है, जिसे वह मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे। इस सभा में प्रदेश, जिला, मंडल स्तर की कार्यसमिति और पार्टी के विभिन्न मोर्चों-प्रकोष्ठों के 26 हजार से ज्यादा पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे। अमित शाह शनिवार को लगभग छह घंटे तक रांची में रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह अपराह्न डेढ़ बजे रांची…

Read More

रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आत्म-विकास करते समय एक मनुष्य अतिमानव (सुपरमैन) बनना चाहता है, इसके बाद वह देवता और फिर भगवान बनना चाहता है और विश्वरूप की भी आकांक्षा रखता है, लेकिन वहां से आगे भी कुछ है क्या, यह कोई नहीं जानता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों में मनुष्य होने के बावजूद मानवीय गुणों का अभाव होता है और उन्हें सबसे पहले अपने अंदर इन गुणों को विकसित करना चाहिए। यहां गैर-लाभकारी संगठन विकास भारती द्वारा आयोजित ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि लोगों को…

Read More

नई दिल्ली। टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी वाइफ नताशा स्टेनकोविक के साथ अलग हो गए हैं। इस बात की पुष्टि अब इन दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए गुरूवार को दी है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक का तलाक हो गया है। पांड्या को एक ही दिन में दो झटके लगे। पहले पांड्या से टीम इंडिया की कप्तानी का मौका छिना और फिर उनके तलाक की खबर कंफर्म हो गई। दोनों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक संयुक्त बयान में गुरुवार को इस फैसले का खुलासा किया। पिछले काफी समय…

Read More

नई दिल्ली।आज दुनियाभर के तमाम कंप्यूटर और लैपटॉप अचानक बंद पड़ गए हैं। इसके चलते तमाम विमान कंपनियों, माडिया हाउस और बैंक का कामकाज ठप पड़ गया है। कहा जा रहा है कि कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज को तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को काम करने में दिक्कत हो रही है। दुनियाभर में हो रही दिक्कतजानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड में कई बड़े बैंकों और दुकानों में सिस्टम ठप होने की खबर है। ASB, KiwiBank, Westpac, ANZ और Microsoft जैसी कंपनियों के सिस्टम में दिक्कत आ रही है। ऑकलैंड के एक वूलवर्थ्स स्टोर में सेल्फ-चेकआउट…

Read More

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण के 55 साल पूरे होने पर शुक्रवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी को कमज़ोर करने के किसी भी कदम का संसद और बाहर दोनों जगह पुरजोर विरोध किया जाएगा। वर्ष 1969 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार ने 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज ही के दिन, 55 साल पहले इंदिरा गांधी ने 14 बैंकों के राष्ट्रीयकरण का निर्णायक क़दम उठाकर भारत के आर्थिक इतिहास में एक नया अध्याय शुरू किया था।”…

Read More

रांची: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होगा और दो अगस्त तक चलेगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने एक सप्ताह तक चलने वाले सत्र को मंजूरी दे दी है, जिसमें छह कार्य दिवस होंगे।

Read More