Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- प्रेम-प्रसंग के शक में विवाहिता को तालिबानी सजा, अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया, झारखंड में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला
- बिहार में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सुधांशु कुमार को एडीजी यातायात की जिम्मेदारी
- पहले सैल्यूट फिर छुए पिता के पैर, भाई ने भी दी सलामी, नए आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने यूं संभाला पद
- झारखंड में दुनिया के सबसे महंगे आम की चोरी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
- अवैध बालू खनन में झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव पर आरोप गठित, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
- रिम्स में मरीज की मौत पर बवाल, जूनियर डॉक्टरों और परिजनों के बीच हुई मारपीट
- पांडव सेना गिरोह का सरगना संजय सिंह गिरफ्तार, बिहार से झारखंड तक के थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
- आज से सस्ता हुआ LPG सिलिंडर, जानें कितनी कम हुई कीमत
Author: News Maati
रांची। सेवा स्थायी करने की मांग पर झारखंड के सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलन ने शुक्रवार दोपहर उग्र रूप ले लिया। राज्य सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद मोरहाबादी मैदान में पिछले दो हफ्ते से जमा हजारों सहायक पुलिसकर्मी कई बैरिकेडिंग तोड़कर कांके रोड स्थित सीएम आवास की तरफ बढ़ गए। आंदोलित सहायक पुलिसकर्मियों ने पुलिस की तीन-चार गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। रोकने की कोशिश कर रहे सुरक्षाबलों पर पथराव भी हुआ है। कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हजारों सहायक पुलिसकर्मियों ने वेतन बढ़ाने और सेवा स्थायी करने की मांग को लेकर पिछले दो…
पटना। मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की टीम ने विवादों में रही एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर रेड की है। मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत पर प्रवर्तन निदेशालय की टीमें एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह-सुबह दबिश दी है। पटना के अलावा दिल्ली में भी कंपनी के ठिकानों पर रेड चल रही है। कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय समेत प्रोजेक्ट कार्यालयों में भी छापेमारी चल रही हैं। भागलपुर के सुल्तानगंज में अगुआनी पुल हादसे के बाद एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी चर्चा में आई थी। अगुआनी घाट पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा तास के पत्तों की…
पटना। प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पटना के होटला ताज में दो दिवसीय टेक्सटाइल इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया। मीट के दूसरे दिन शुक्रवार को उद्घाटन सत्र के बाद केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में एक नया राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा भागलपुर, नवादा, नालंदा, गया और पटना में रेशम, हथकरघा और हस्तशिल्प के नए केंद्र खोले जाएंगे। साथ ही बेतिया और मुजफ्फरपुर के बाद बेगूसराय में भी बड़ा टेक्सटाइल क्लस्टर विकसित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अक्टूबर से नवम्बर माह में बिहार में…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के उपायुक्त सशरीर उपस्थित हुए। पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले में 10 ग्राम सेविकाओं की नियुक्ति को 24 वर्ष बाद रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद सभी ग्राम सेविकाओं ने नियुक्ति रद्द करने के खिलाफ और बकाया वेतन एवं रिटायरमेंट बेनिफिट की मांग को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले की सुनवाई हाई कोर्ट के जस्टिस डॉ. एसएन पाठक की कोर्ट में हुई। झारखंड हाई कोर्ट ने वर्ष 2023 में इनकी याचिका स्वीकार करते हुए लंबित वेतन का भुगतान करने और रिटायरमेंट बेनिफिट देने का निर्देश तीनों…
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विवादों में घिरी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने पूजा खेडकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और सिविल सेवा परीक्षा-2022 से उनकी उम्मीदवारी रद्द करने और भविष्य की परीक्षाओं से उन्हें रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। यूपीएससी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि सिविल सेवा परीक्षा-2022 की अनंतिम रूप से अनुशंसित उम्मीदवार पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के दुर्व्यवहार की विस्तृत और गहन जांच की गई है। इस जांच से पता चला है कि उसने अपना नाम,…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 27 एजेंडों लगी मुहर। मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव, डॉ एस सिद्धार्थ ने बताया कि पंचायतों में 15 लाख रुपये से कम की योजनाओं का भी टेंडर होगा। इसके लिए राज्य सरकार ने पंचायत निर्माण कार्य नियमावली को स्वीकृत दी है। एस सिद्धार्थ ने बताया कि नियमावली में अब यह प्रावधान है, जिससे मुखिया और पंचायत सचिवों की मनमानी पर रोक लगेगी। छोटे कामों के भी ठेकेदारों का पैनल बनेगा। उसकी बिड लगेगी और बोली में ही चयनित व्यक्ति…
पटना। मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की टीम ने विवादों में रही एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर रेड की है। मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत पर प्रवर्तन निदेशालय की टीमें एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह-सुबह दबिश दी है। पटना के अलावा दिल्ली में भी कंपनी के ठिकानों पर रेड चल रही है। कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय समेत प्रोजेक्ट कार्यालयों में भी छापेमारी चल रही हैं। भागलपुर के सुल्तानगंज में अगुआनी पुल हादसे के बाद एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी चर्चा में आई थी। अगुआनी घाट पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा तास के पत्तों की…
रांची: झारखंड सरकार ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारी संविदा पुलिस सहायकों की सेवा एक वर्ष बढ़ाने का वादा करते हुए उनसे अपना आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया है। ये सहायक पुलिस विभाग में सीधी भर्ती के साथ मानदेय में वृद्धि की मांग कर रहे हैं। ये सहायक पुलिस विभाग में सीधी भर्ती के साथ मानदेय में वृद्धि की मांग कर रहे हैं। पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक राज कुमार मलिक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि उन्हें पुलिस विभाग की विभिन्न नियुक्तियों में छूट मिलेगी। विशेष रूप से उन्हें आबकारी, होमगार्ड, जेल सिपाही और अग्निशमन…
नयी दिल्ली: बड़ी संख्या में चेक बाउंस के मामलों के लंबित होने पर ‘‘गंभीर चिंता’’ व्यक्त करते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि यदि पक्ष समझौता करने के इच्छुक हैं तो अदालतों को परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत समझौता योग्य अपराधों के निपटान को प्रोत्साहित करना चाहिए। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने चेक बाउंस मामले में पी कुमारसामी नाम के एक व्यक्ति की सजा को यह देखते हुए रद्द कर दिया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है और शिकायतकर्ता को 5.25 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
नयी दिल्ली: शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बाद शुक्रवार को गिरावट आने से निवेशकों की संपत्ति 7.94 लाख करोड़ रुपये घट गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 81,587.76 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद अंत में 738.81 अंक यानी 0.91 प्रतिशत गिरकर 80,604.65 अंक पर बंद हुआ।