Author: News Maati

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक्शन में हैं। वह इन दिनों जनता की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में उन्होंने उनसे मिलने आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी।

Read More

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश का सियासी पारा इन दिनों चढ़ा हुआ है। भाजपा में चल रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने एक ऑफर दिया है। कहा है, मानसून ऑफर है -100 लाओ और सरकार बनाओ। गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा में राजनीतिक चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि कहा है कि मानसून ऑफर है-100 लाओ और सरकार बनाओ। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी यह बयानबाजी भाजपा की तरफ से चल रही राजनीतिक…

Read More

मुंबई: घरेलू सूचकांकों के बृहस्पतिवार को अत्यधिक अस्थिर कारोबार में नए रिकॉर्ड-उच्च स्तर को छूने के तुरंत बाद गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुला, लेकिन बाद में इसमें उछाल आया और 193.9 अंक चढ़कर 80,910.45 अंक के नए रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया। हालांकि वह बढ़त बरकरार रखने में विफल रहा और पूर्वाह्न 11 बजकर 22 मिनट पर 151.38 अंक गिरकर 80,550.97 अंक पर पहुंच गया।

Read More

नयी दिल्ली: जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन. कोटिश्वर सिंह ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली और वह मणिपुर से सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत होने वाले पहले न्यायाधीश बन गए हैं। मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आर. महादेवन ने भी उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने यहां उच्चतम न्यायालय परिसर में हुए एक समारोह में दोनों न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलायी। इसके साथ ही अब उच्चतम न्यायालय में सीजेआई समेत न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गयी है जो…

Read More

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में धीमी वेतन वृद्धि और कमरतोड़ महंगाई के कारण श्रमिकों की वास्तविक मजदूरी में गिरावट आई है तथा ऐसे में अब न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन किए जाने की जरूरत है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कुछ सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि आज श्रमिकों की क्रय शक्ति (ख़रीदारी करने की क्षमता) 10 साल पहले की तुलना में कम है।

Read More

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपये ने बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर/रुपये की जोड़ी के सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है, क्योंकि विदेशी निवेशकों और तेल कंपनियों की ओर से डॉलर की मांग भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से आपूर्ति के बराबर है।

Read More

मिलवाउकी: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन एक बार फिर कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। हालांकि, उनमें संक्रमण के ‘हल्के लक्षण’ हैं। व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक बयान में कहा, ‘‘आज लास वेगास में अपने पहले कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति बाइडन के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्हें कोविड-19 रोधी टीका लगा हुआ है और उन्होंने बूस्टर डोज भी ले रखी है। उनमें हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं।’’ बाइडन डेलावेयर लौटेंगे, जहां वह एकांतवास में रहेंगे। हालांकि, इस दौरान वह अपने सभी दायित्वों का…

Read More

मुंबई: एयर इंडिया ने उड़ान सेवा के अलावा अन्य कार्यों से जुड़े कम से कम पांच साल तक की सेवा वाले स्थायी कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) पेश की है। इसके अलावा कंपनी के साथ पांच साल से कम समय से काम कर रहे कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक पृथक्करण योजना (वीएसएस) लाई गई है। सूत्रों ने कहा कि वीआरएस योजना उन कर्मचारियों के लिए है, जिन्होंने कंपनी में पांच साल की सेवा पूरी कर ली है। वहीं स्वैच्छिक पृथक्करण योजना की पेशकश एयरलाइन में पांच साल से कम सेवा वाले कर्मचारियों के लिए की गई है। एयर इंडिया…

Read More

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में मुनाफावसूली के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांकों में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स सुस्त रुख के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 251.93 अंक गिरकर 80,464.62 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 76.6 अंक फिसलकर 24,536.40 अंक पर रहा।

Read More

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने बुधवार को कहा कि औषधि विनियमन में वैश्विक अग्रणी देश बनने के लिए भारत को विश्व स्तरीय नियामक ढांचे की आवश्यकता है। नड्डा ने कहा कि भारत को ‘विश्व की फार्मेसी’ की अपनी वैश्विक प्रतिष्ठा के अनुरूप औषधि विनियमन में वैश्विक अग्रणी देश बनने के लिए अपने परिचालन के पैमाने और अंतरराष्ट्रीय अपेक्षाओं के अनुरूप विश्व स्तरीय नियामक ढांचे की जरूरत है। नड्डा ने यहां औषधियों, सौंदर्य प्रसाधनों और चिकित्सा उपकरणों के विनियमन की समीक्षा बैठक में दवाओं के अग्रणी उत्पादक और निर्यातक के रूप में भारत की वैश्विक स्थिति को…

Read More