Author: News Maati

नयी दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के चेयरमैन मनोज सोनी ने ‘‘निजी कारणों” का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सोनी का कार्यकाल मई 2029 में समाप्त होना था। उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब ट्रेनी आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी पूजा खेडकर विवादों में आई हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘‘यूपीएससी चेयरमैन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए एक पखवाड़े पहले इस्तीफा सौंप दिया था। इसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है।” प्रख्यात शिक्षाविद् सोनी (59) ने 28 जून, 2017 को…

Read More

नयी दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने आरोप लगाया है कि न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन्हें दी जा रही भोजन की चिकित्सकीय खुराक और दवाएं संभवत: जानबूझकर नहीं ले रहे। उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को लिखे पत्र में केजरीवाल के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जेल अधीक्षक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा ‘‘जानबूझकर कम कैलोरी लिए जाने’’ के कई उदाहरण हैं, जबकि उन्हें घर का बना खाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है।

Read More

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी में आरक्षण के खिलाफ बांग्लादेश में हिंसा की आग बढ़ती जा रही है। शुक्रवार रात आठ बजे तक 125 छात्रों समेत 245 भारतीयों ने बांग्लादेश से वतन वापसी की। भारतीय उच्चायोग ने 13 नेपाली छात्रों को भी वहां से निकालने में मदद की है। हिंसक प्रदर्शन में बांग्लादेश में अब तक 105 लोगों की जान जा चुकी है। भारतीय रेलवे ने शनिवार को कोलकाता-ढाका मैत्री एक्सप्रेस और रविवार को कोलकाता और खुलना के बीच बंधन एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। हिंसक प्रदर्शन के बाद यह फैसला लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा- सभी भारतीय…

Read More

रांची। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के सह चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा शुक्रवार को रांची पहुंचे। वो भाजपा की कार्यसमिति बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने झारखंड दौरे पर अपने खर्च को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर पलटवार किया है। हिमंत बिस्वा सरमा का रांची हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि ”कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजनीति करने के लिए देश भर का दौरा करते हैं। ऐसे में उनका खर्च कौन उठाता है ?” प्रियंका गांधी पूरे देश में भ्रमण करती हैं उनका खर्च कौन उठाता…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। गश्ती में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। रात्रि गश्ती और तेज करें। रात्रि एवं पैदल गश्ती को और प्रभावी बनाने के लिये वरीय पदाधिकारी क्षेत्र में जाकर रात्रि में स्वयं औचक निरीक्षण करें। सीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाये रखने में सभी पूरी तन्मयता से काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस…

Read More

रांची। गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 20 जुलाई को विशेष विमान से रांची के बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट आयेंगे। वहां से सड़क मार्ग के जरिये प्रस्थान कर जगन्नाथ मैदान धुर्वा और भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से विशेष विमान के जरिये पुणे के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर बिरसा मुण्डा विमानपत्तन से जगन्नाथ मैदान धुर्वा एवं भाजपा कार्यालय क्षेत्र में नो ड्रोन जोन रहेगा। ड्रोन रुल 2021 और डिजिटल स्काई पोर्टल के अवलोकन से स्पष्ट है कि यह क्षेत्र रेड जोन में पड़ता है, अर्थात इसमें ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध है।…

Read More

पटना । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की बिहार में पटना स्थित एक विशेष अदालत ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2024 के प्रश्न पत्र लीक मामले में शुक्रवार को इस मामले में गिरफ्तार एक मेडिकल छात्रा को तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर हिरासती पूछताछ के लिए सीबीआई को सौंपे जाने का आदेश दिया वहीं हिरासती पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किए गए दस अभियुक्तों को वापस न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सीबीआई ने इस मामले मे राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची से गिरफ्तार की गई मेडिकल छात्रा सुरभि को विशेष…

Read More

रांची। आल इंडिया बैंक पेंशनर्स एंड रिटीरीज कन्फेडरेशन (एआईबीपीएआरसी) की झारखंड इकाई ने शुक्रवार को बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस पर नामकुम के चेने गांव में 100 किसानों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया। इनमें आम, कटहल और अमरूद के पौधे दिए गए। 32 छात्रों को स्कूल बैग, पेंसिल और कॉपी दिया : साथ ही स्कूल में वर्ग एक से पंचम वर्ग तक के अध्यनरत 32 छात्रों के बीच एक-एक स्कूल बैग, पेंसिल और कॉपी वितरित किया गया। गांव के दस बुजुर्ग को साड़ी एवं धोती भी बांटा। कार्यक्रम में 50 संगठन के सदस्यों ने योगदान दिया। दूसरी ओर बैंक, होटल…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि देश आर्थिक उन्नति और बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश 2075 तक अमेरिका को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पिछले 3-4 साल में 8 करोड़ नौकरियां सृजित की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नमो एप पर भारत की उपलब्धियों को साझा किया। पीएम मोदी ने बताया कि दिल्ली के रायसीना हिल पर बन रहे संग्रहालय का आकार पेरिस के लूवर संग्रहालय से दोगुना होगा। साल 2025 तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा…

Read More

नयी दिल्ली। भारतीय सेना ने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में कैप्टन सुप्रीथा सीटी को पहली बार आॅपरेशनल भूमिका में तैनात किया है। उनके पति ब्लेज भी सेना में मेजर हैं और वे मद्रास रेजिमेंट से हैं, जबकि सुप्रीथा कोर आॅफ मिलिट्री पुलिस दल का हिस्सा हैं। दोनों ने जून, 2023 में शादी की और इस जोड़े ने इस साल गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर एक साथ मार्च किया था। इससे पहले महिला कैप्टन शिवा चौहान को तीन माह के लिए सियाचिन ग्लेशियर पर कुमार पोस्ट में तैनात किया गया था। भारतीय सेना ने आधिकारिक बयान में…

Read More