Author: News Maati

भोपाल : मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने शनिवार को राज्य सरकार से आग्रह किया कि सभी दुकानदारों के लिए अपनी दुकानों के बाहर दुकान मालिकों का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया जाए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी भोजनालयों को अपने मालिकों के नाम प्रदर्शित करने के आदेश पर छिड़े विवाद के बाद यह मांग की गई। इंदौर-2 विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने इस संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा। उन्होंने कहा, “किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी पहचान होता है। व्यक्ति को अपने नाम पर…

Read More

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने राष्ट्रव्यापी जातीय जनगणना का समर्थन किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अगर इसके आंकड़े सार्वजनिक किए गए तो समाज में विभाजन पैदा होगा। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बारे में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। एक साथ चुनाव कराने और यूसीसी लागू करने के मुद्दे भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल हैं। ‘पीटीआई’ के संपादकों से बातचीत में उन्होंने यूसीसी को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि…

Read More

पुणे : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को दावा किया कि 1857 के बाद अंग्रेजों ने देशवासियों की अपनी परंपराओं और पूर्वजों में आस्था को कम करने का व्यवस्थित तरीके से प्रयास किया। भागवत ने कहा कि अंधविश्वास तो होता है, लेकिन आस्था कभी अंधी नहीं होती। उन्होंने कहा कि कुछ प्रथाएं और रीति-रिवाज, जिनका पालन किया जा रहा है, वे आस्था हैं। उन्होंने कहा कि कुछ प्रथाएं एवं रिवाज गलत हो सकते हैं और उन्हें बदलने की जरूरत होती है। आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘अंग्रेजों ने 1857 के बाद (जब ब्रिटिश राजशाही ने भारत पर…

Read More

नयी दिल्ली: दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने शनिवार को कहा कि वह ‘डेटा ट्रैफिक’ यानी खपत के मामले में चीनी कंपनियां को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है। कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘ प्रति व्यक्ति डेटा खपत बढ़कर 30.3 जीबी प्रति माह यानी प्रतिदिन एक जीबी से अधिक हो गई। इसके साथ वह डेटा ट्रैफिक के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है।’’

Read More

न्यूयॉर्क । टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर होने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री इस समय ‘एक्स’ पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। एक्स कॉर्प के मालिक मस्क ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्ववर्ती ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बनने पर बधाई! प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक्स’ पर अब करीब 10 करोड़ एक लाख फॉलोअर हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में, सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ छात्रों के नेतृत्व में सरकार विरोधी प्रदर्शन बढ़ने के कारण देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। कर्फ्यू के बाद अधिकारियों ने स्कूलों और विश्वविद्यालयों को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, पुलिस और विभिन्न छात्र समूहों के बीच झड़पों में दर्जनों लोगों के मारे जाने के बाद बांग्लादेश ने शुक्रवार शाम को देशव्यापी कर्फ्यू की घोषणा की। देश के स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों के लिए सरकारी नौकरियों का एक हिस्सा आरक्षित करने की नई नीति…

Read More

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के चेयरमैन मनोज सोनी ने ‘‘निजी कारणों” का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सोनी का कार्यकाल मई 2029 में समाप्त होना था। उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब ट्रेनी आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी पूजा खेडकर विवादों में आई हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘‘यूपीएससी चेयरमैन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए एक पखवाड़े पहले इस्तीफा सौंप दिया था। इसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है।” प्रख्यात शिक्षाविद् सोनी (59) ने 28 जून, 2017 को आयोग…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दोबारा यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के परिणाम अपलोड किए हैं। परीक्षा के परिणाम शहर और केंद्र के अनुसार अलग-अलग घोषित किए गए हैं। इसमें छात्रों की पहचान गुप्त रखी गई है। परीक्षा के नतीजे ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर देखा जा सकता है। यूजी नीट परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद अब जल्द ही काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों की रैंक के अनुसार उन्हें तय काउंसलिंग…

Read More

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष मनोज सोनी के इस्तीफे के बाद शुक्रवार को दावा किया कि ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने व्यवस्था को दूषित किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सवाल किया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के प्रमुख प्रदीप कुमार जोशी बचे क्यों हैं? उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से लग रहा था कि यूपीएससी के मौजूदा विवाद को देखते हुए सोनी को बाहर कर दिया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यूपीएससी अध्यक्ष मनोज सोनी ने ‘‘निजी कारणों’’ का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया…

Read More

अहमदाबाद : गुजरात में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त के दौरान ‘हरामी नाला’ क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी और एक जवान की अत्यधिक गर्मी से मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार को हुई और बताया जा रहा है कि सहायक कमांडेंट विश्वदेव और हेड कांस्टेबल दयालराम को तापघात हुआ था तथा उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी। विश्वदेव बीएसएफ की 59वीं बटालियन से थे। सूत्रों के अनुसार, ‘‘बीएसएफ के दोनों कर्मी ‘जीरो लाइन’ (दोनों देशों की सीमा के ठीक बीच का स्थान)…

Read More