Author: News Maati

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं। सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले गए। उम्मीदवारों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो चुकी है, वहीं चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इसी बीच महाराष्ट्र चुनाव को लेकर मैटराइज का एग्जिट पोल सामने आ चुका है।इसमें राज्य में महायुति या महाविकास अघाड़ी में से किसकी सरकार बनने जा रही है? इसको लेकर अनुमान जारी कर दिया गया है। मैटराइज एग्जिट पोल के मुताबकि महाराष्ट्र में भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी वाले…

Read More

लखनऊ। कटेंगे तो बंटेंगे का असर यूपी में दिखाई दे रहा है। टाइम्स नाऊ नवभारत के एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। यूपी उपचुनाव की 9 सीटों में से 6 सीटों पर बीजेपी जीतती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, 3 सीटों पर सपा जीत रही है। गाजियाबाद बीजेपी, मीरापुर आरएलडी, करहल सपा, कटेहरी बीजेपी, फूलपुर बीजेपी, खैर बीजेपी, कुंदरकी सपा, मझवां बीजेपी और सीसामऊ से सपा प्रत्याशी एग्जिट पोल में जीत रही है। कानपुर की सीसामऊ से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी जीत रही है। बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को एग्जिट पोल में हारते…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 38 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज शाम पांच बजे मतदान शांतिपूर्ण समाप्त हो गया और इस दौरान 14218 मतदान केंद्रों पर 67.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि इन 38 विधानसभा क्षेत्र में आज सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ और पांच बजे शाम समाप्त हो गया और इस दौरान 67.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन क्षेत्रों के 31 मतदान केंद्रों पर शाम 4:00 बजे शाम ही मतदान समाप्त हुआ था जबकि शेष…

Read More

पटना। बिहार में फिलहाल स्थगित किया गया जमीन सर्वे का काम करोड़ो लोगों को भारी परेशानी में डाल चुका है। इसे लेकर नीतीश सरकार ने फिर से अपना रुख बदला है। अब जमीन सर्वे के तौर-तरीके में सुधार के लिए नया कानून बनाया जायेगा। कैबिनेट की अगली बैठक में सरकार नये सिरे से जमीन सर्वे के नियम-कानून पर चर्चा कर उसे पास करेगी। जमीन सर्वे को लेकर लोगों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए नीतीश सरकार ने बीते सितम्बर माह में सर्वे पर तत्काल रोक लगाने का फैसला लिया था और सर्वे का टाइम भी बढ़ा दिया था लेकिन अब…

Read More

रांची। कोतवाली पुलिस ने हथियार के बल पर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मैकी रोड में एक व्यक्ति हथियार के बल पर आसपास के लोगों को डरा-धमका रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस की टीम ने भाग रहे अपराधी को पकड़ा और उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम गौरव कुमार गौतम है। वह वर्तमान में बरियातू…

Read More

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के बिटकॉइन मामले से कथित तौर पर जुड़े गौरव मेहता के छत्तीसगढ़ स्थित परिसरों पर बुधवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह तलाशी धनशोधन मामले की जारी जांच के तहत की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मेहता के ठिकानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता एवं बारामती से सांसद सुप्रिया सुले तथा कांग्रेस नेता नाना पटोले पर मौजूदा चुनावों में अवैध रूप…

Read More

लातेहार। जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के लात जंगल में उग्रवादियों ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान उग्रवादियों ने कोयला परिवहन करने वाले 5 हाइवा वाहनों को जला दिया. उग्रवादियों के द्वारा घटनास्थल पर लगभग 10 राउंड फायरिंग भी की गई. उग्रवादियों ने इस दौरान झारखंड प्रस्तुति कमेटी उग्रवादी संगठन के नाम से एक पर्चा भी फेंका है. दरअसल, लातेहार तुबेद कोलियरी से कोयला परिवहन कार्य में लगे पांच हाइवा साइडिंग में कोयला डंप कर वापस लौट रही थी. इसी दौरान लात जंगल के पास लगभग 12 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी वाहनों को रोका. उग्रवादियों ने पहले…

Read More

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 38 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक 12.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने बुधवार को बताया कि दूसरे चरण की 38 सीटों पर सुबह नौ बजे तक 12.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। जानकारी के अनुसार देवघर में 14.24, धनबाद में 12.76, दुमका में 14.48, गिरीडीह में 12.69, हजारीबाग में 14.02, जामताड़ा में 14.9, बोकारो में 12.48, पाकुड़ में 16.12, रामगढ़ में 15.87, साहिबगंज में 14.17 और रांची में 16 प्रतिशत मतदान हुआ है। वही झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12…

Read More

ाज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसके निर्माण के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली से अनुमति प्राप्त हो गई है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में दिसंबर 2026 में देश को पहली नाइट सफारी का उपहार मिल जाएगा। नाइट व डे सफारी का निर्माण चरणबद्ध रूप से होगा। लखनऊ में यह लगभग 900 एकड़ से अधिक में फैली होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुकरैल नाइट सफारी का निर्माण हो जाने के पश्चात यह परियोजना अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर आ जाने के फलस्वरूप विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करेगी। कुकरैल नाइट सफारी परियोजना को लखनऊ स्थित अन्य पर्यटन…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पलट वार करते हुए कहा कि अपनी निश्चित हार को देखकर झारखंड मुक्ति मोर्चा बहाने बनाने में जुट गया है। प्रतुल ने कहा कि 23 नवंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार का अंत हो जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा चाहती नहीं कि इसका ठीकरा हेमंत सोरेन पर फूटे। इसीलिए वह हर दिन में बहाने बना रही है। प्रतुल ने कहा कि बरहेट क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता आतंक का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।लेकिन उस ’से ध्यान बंटाने…

Read More