Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- एकलव्य ग्रेटर ने किया पौधरोपण
- प्रेम-प्रसंग के शक में विवाहिता को तालिबानी सजा, अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया, झारखंड में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला
- बिहार में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सुधांशु कुमार को एडीजी यातायात की जिम्मेदारी
- पहले सैल्यूट फिर छुए पिता के पैर, भाई ने भी दी सलामी, नए आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने यूं संभाला पद
- झारखंड में दुनिया के सबसे महंगे आम की चोरी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
- अवैध बालू खनन में झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव पर आरोप गठित, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
- रिम्स में मरीज की मौत पर बवाल, जूनियर डॉक्टरों और परिजनों के बीच हुई मारपीट
- पांडव सेना गिरोह का सरगना संजय सिंह गिरफ्तार, बिहार से झारखंड तक के थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
Author: News Maati
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से लाखों लोग रविवार को कोलकाता में होने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की महारैली में हिस्सा लेने के लिए इकट्ठे हुए। यह रैली लोकसभा चुनावों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के बाद पार्टी का पहला शक्ति प्रदर्शन होगा। तृणमूल समर्थक दूरदराज के जिलों से दो दिन पहले से ही कोलकाता पहुंचने लगे थे और शहर में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए शिविरों में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की रूपरेखा के बारे में जानकारी देंगी। तृणमूल नेताओं ने बताया कि समाजवादी पार्टी…
नयी दिल्ली : सॉफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने साइबर सुरक्षा भागीदार क्राउडस्ट्राइक के कारण हुई पैदा हुई गड़बड़ी के बाद अपनी सेवाओं को बहाल करने के लिए सैकड़ों इंजीनियरों और विशेषज्ञों अपने ग्राहकों के साथ तैनात किया है। कंपनी ने एक ब्लॉग में यह जानकारी दी। माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, 18 जुलाई को क्राउडस्ट्राइक के ‘अपडेट’ के कारण पैदा हुई दिक्कतों से दुनियाभर में 85 लाख उपकरण प्रभावित हुए थे। माइक्रोसॉफ्ट ने 20 जुलाई को ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘सेवाओं को बहाल करने के लिए ग्राहकों के साथ सीधे काम करने के लिए सैकड़ों माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियरों और…
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने संसद सत्र से पहले सरकार द्वारा रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के लिए लोकसभा उपाध्यक्ष का पद मांगा और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पात्रता – सह – प्रवेश परीक्षा (नीट) सहित अन्य परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक का मुद्दा उठाया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने जब दोनों सदनों को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर पार्टी से सहयोग मांगा , तो कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विपक्ष को भी संसद में मुद्दे उठाने की अनुमति दी जानी…
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र से पहले सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में एनडीए में शामिल सरकार की सहयोगी जेडीयू से संजय झा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। जेडीयू ने कहा कि अगर विशेष राज्य का दर्जा देने में कोई दिक्कत है तो फिर बिहार को विशेष पैकेज दिया जाए। विपक्षी पार्टी राजद ने भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना ऐतिहासिक सातवां केंद्रीय बजट पेश करने के लिए तैयार हैं। संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा। इस वर्ष के बजट की प्रस्तुति के साथ, सीतारमण मोरारजी देसाई की छह बजट प्रस्तुतियों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, लगातार सात बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री के रूप में खुद को स्थापित कर लेंगी। 1959 से 1964 तक देश के वित्त मंत्री रहे देसाई ने देश के लिए रिकॉर्ड छह बजट पेश किए, जिनमें से पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट था। पिछले कुछ पूर्ण केंद्रीय बजटों की तरह,…
गंगटोक : सिक्किम में प्रवेश करने वाले सभी पर्यटक वाहनों को अब कचरा फेंकने के लिए अनिवार्य रूप से थैली रखनी होगी। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पर्यावरणीय स्थिरता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसमें कहा गया है कि टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंसी और वाहन चालकों की जिम्मेदारी होगी कि वे यात्रियों से थैलियों में कचरा फेंकने के लिए कहें। विभाग ने कहा कि इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पर्यटकों के वाहनों की आकस्मिक जांच…
नयी दिल्ली : संसद सत्र सोमवार से शुरू होने से पहले सांसदों को याद दिलाया गया है कि सभापति के निर्णयों की सदन के अंदर या बाहर सीधे तौर पर या परोक्ष रूप से आलोचना नहीं की जानी चाहिए और सदस्यों को ‘वंदे मातरम’ व ‘जय हिंद’ सहित अन्य नारे नहीं लगाने चाहिए। सदस्यों को यह भी याद दिलाया गया है कि सदन में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने की भी नियम अनुमति नहीं देते। राज्यसभा सचिवालय ने ‘राज्यसभा सदस्यों के लिए पुस्तिका’ के कुछ अंश को 15 जुलाई को अपने बुलेटिन में प्रकाशित कर संसदीय परंपराओं और संसदीय शिष्टाचार के…
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी खड़गे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना है।” Birthday wishes to Congress President and the Leader of Opposition in the Rajya Sabha, Shri Mallikarjun Kharge Ji. Praying for his long and healthy life. @kharge — Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2024…
नयी दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश के कारण खाद्य पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने से शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर का भाव 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। दिल्ली में मदर डेयरी के खुदरा बिक्री केंद्र ‘सफल’ पर टमाटर 100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध हैं। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”दिल्ली और कुछ अन्य शहरों में टमाटर, आलू और प्याज की कीमतें बहुत ज़्यादा हैं। अत्यधिक गर्मी और उसके बाद अत्यधिक बारिश के कारण आपूर्ति बाधित हुई, जिससे खुदरा कीमतों में उछाल आया।” पश्चिमी दिल्ली में मदर डेयरी स्टोर पर शनिवार को प्याज…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘गुरु पूर्णिमा’ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पावन पर्व गुरु पूर्णिमा की सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं।” देशभर में आज गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। ऐसा माना जाता है कि गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त करने के बाद इसी दिन अपना पहला उपदेश दिया था।