Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- एकलव्य ग्रेटर ने किया पौधरोपण
- प्रेम-प्रसंग के शक में विवाहिता को तालिबानी सजा, अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया, झारखंड में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला
- बिहार में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सुधांशु कुमार को एडीजी यातायात की जिम्मेदारी
- पहले सैल्यूट फिर छुए पिता के पैर, भाई ने भी दी सलामी, नए आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने यूं संभाला पद
- झारखंड में दुनिया के सबसे महंगे आम की चोरी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
- अवैध बालू खनन में झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव पर आरोप गठित, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
- रिम्स में मरीज की मौत पर बवाल, जूनियर डॉक्टरों और परिजनों के बीच हुई मारपीट
- पांडव सेना गिरोह का सरगना संजय सिंह गिरफ्तार, बिहार से झारखंड तक के थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
Author: News Maati
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने केंद्रीय बजट पेश किए जाने से एक दिन पहले सोमवार को कहा कि इस बजट में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की घोषणा करने की जरूरत है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सरकार से आग्रह किया कि किसान कर्ज माफी की आवश्यकता का आकलन करने, परिमाण का आकलन करने और कृषि ऋण माफी के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए एक स्थायी आयोग की स्थापना की जानी चहिए। रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि केंद्र सरकार की तमाम विफलताओं में से कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की…
नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र सोमवार, 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के इस दूसरे संसद सत्र के 12 अगस्त तक चलने की संभावना है। सत्र में 22 दिनों की अवधि के दौरान 16 बैठकें होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन परिसर में सुबह लगभग 10 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी संसद के बजट सत्र के महत्वपूर्ण होने की बात कहते हुए सभी राजनीतिक दलों से सदन में बजट पर चर्चा करने और सुचारू…
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी करते हुए सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) की गतिविधियों में शामिल होने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस आदेश का स्वागत किया है। केंद्र सरकार ने 1966, 1970 और 1980 में तत्कालीन सरकारों द्वारा जारी उन आदेशों में संशोधन किया है, जिनमें सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की शाखाओं और उसकी अन्य गतिविधियों में शामिल होने पर रोक लगा दिया गया था। आरोप है कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने सरकारी कर्मचारियों के संघ के कार्यक्रमों में शामिल होने पर रोक लगा दी थी। आरएसएस…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उपराष्ट्रपति भारतवंशी कमला हैरिस को उनकी जगह डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार नामांकित करने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मैं कमला को हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूरा समर्थन देता हूं। डेमोक्रेट को अब एक साथ आकर डोनाल्ड ट्रम्प को हराने का समय आ गया है। अगर अगस्त में होने वाले कन्वेंशन में कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से नामांकित किया जाता है, तो वह व्हाइट हाउस के लिए नामांकन हासिल करने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला और पहली भारतीय-अमेरिकी बन जाएंगी। बाइडेन ने देशवासियों को संबोधित…
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। शुरुआती दिनों में खरीदारी हुई, लेकिन हफ्ते के अंत में मुनाफावसूली देखने को मिली। हालांकि, बाजार के लिए यह लगातार सातवां हफ्ता था, जब सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने सकारात्मक रिटर्न दिया है। आने वाले हफ्ते में बाजार के लिए बजट एक अहम फैक्टर होगा। 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। इस बार उम्मीद की जा रही है कि बजट में सरकार का फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हो सकता है। इसके अलावा कंपनियों द्वारा…
नई दिल्ली। बीते सप्ताह शेयर बाजारों में रही तेजी की बदौलत बीएसई में सूचीबद्ध शीर्ष-10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 2.10 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के पूंजीकरण में सबसे ज्यादा 42,639.16 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। अब कंपनी का बाजार पूंजीकरण 15.56 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इसके अलावा एलआइसी, इन्फोसिस, एसबीआई, हिंदुस्तीन यूनीलिवर, आईटीसी, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के पूंजीकरण में बढ़ोतरी रही। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के पूंजीकरण में कमी रही। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष कंपनी…
ढाका। बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को सरकारी नौकरियों में अधिकांश आरक्षण प्रणाली को वापस ले लिया है। हालांकि इसे पूरी तरह से खत्म नहीं किया गया है। बता दें, बांग्लादेश इन दिनों आरक्षण खिलाफ चल रहे आंदोलन की आग में जल रहा है। विरोध प्रदर्शनों में अब तक 114 लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अदालत के अपीलीय डिवीजन ने निचली अदालत के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें कोटा बहाल किया गया था। प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने 2018 में आरक्षण प्रणाली को खत्म कर दिया था, लेकिन निचली…
रांची। भगवान शिव के पूजन का विशेष माह सावन 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। खास संयोग है कि सोमवार से ही सावन महीने का शुभारंभ हो रहा है। इस बार सावन में पांच सोमवारी पड़ेगी, जिस कारण यह महीना और शुभ हो रहा है। सालों ऐसाअद्भुत संयोग बाद बन रहा है। सावन के कृष्ण पक्ष में एक तिथि का हानि होने के कारण यह पक्ष 14 दिनों का है। पंडित रामदेव पाण्डेय ने कहा कि अमावस्या तिथि को पुष्य नक्षत्र मिलने के कारण इस वर्ष मध्यम व समुचित वर्षा की संभावना है। सावन में साग नहीं खाने का…
नयी दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान का मानना है कि उनका मंत्रालय अच्छे बजट का हकदार है। उन्होंने कहा कि देशभर में प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर देने और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अपने मंत्रालय के अनुरोध के बारे में बताए बिना पासवान ने कहा कि उनके मंत्रालय ने बजट की इच्छा सूची वित्त मंत्रालय को भेज दी है। पासवान ने कहा कि सरकार की सीमाओं को देखते हुए वह नहीं बता सकते कि इनमें से कितने अनुरोध स्वीकार किए जाएंगे। लेकिन साथ ही…
नयी दिल्ली : राजस्थान के अलवर यार्ड में एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे शनिवार देर रात पटरी से उतर गए। रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह घटना यार्ड में हुई, लेकिन इससे दिल्ली-अलवर मार्ग पर ट्रेन परिचालन अप्रभावित रहा। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना देर रात ढाई बजे हुई। उन्होंने कहा, ‘‘अलवर-मथुरा मार्ग प्रभावित हुआ लेकिन उस दौरान कोई यात्री ट्रेन या मालगाड़ी नहीं होने से रेल परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।” अधिकारियों ने बताया कि सुबह नौ बजे तक ट्रैक साफ कर लिया गया और कुछ देर…