Author: News Maati

पटना। विश्वेश्वरैया भवन के सामने दिनदहाड़े फार्च्युनर से शातिर चोर ने 22 लाख रुपयों से भरा बैग गायब कर दिया। घटना दोपहर लगभग डेढ़ बजे उस वक्त हुई, जब ठेकेदार हरिशंकर झा का चालक गाड़ी में बैठकर मालिक के आने की प्रतीक्षा कर रहा था। इस बीच अज्ञात व्यक्ति ने उससे कार के आगे दस-दस के नोट गिरे होने की जानकारी दी, जिसे उठाने के लिए वह उतरा तो शातिर ने गाड़ी में रखा बैग उड़ा लिया। सूचना मिलते ही थानेदार अमर कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी, परंतु कोई सुराग हाथ नहीं लगा।…

Read More

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को लगातार अपना सातवां बजट पेश करेंगी, जो 2047 तक विकसित भारत की रूपरेखा तैयार करेगा। इस बजट में सरकार के पिछले 10 साल के प्रदर्शन की झलक भी दिखाई देगी। सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि क्या सीतारमण मध्यम वर्ग को बहुप्रतीक्षित कर राहत प्रदान करती हैं, जिससे उनके हाथों में अधिक पैसा बचेगा, क्योंकि कर में उछाल है। इस साल फरवरी में पेश किए गए अंतरिम बजट के मुताबिक, सरकार के खर्च और आमदनी के बीच का अंतर यानी राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष में 5.1 प्रतिशत रहने का…

Read More

रांची। राजधानी रांची में पुलिस ने आज एक सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट एक गेस्ट हाउस में संचालित हो रहा था, जहां चार महिलाएं और चार पुरुष पकड़े गए। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित अर्बन रिट्रीट गेस्ट हाउस में देह व्यापार चल रहा है। सूचना के आधार पर, नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता और सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आज सुबह कांटाटोली-डांगरा टोली के बीच स्थित अर्बन…

Read More

साहिबगंज। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में 21 से 50 साल की 40 लाख महिलाओं को हर माह एक हजार की आर्थिक सहायता देने की योजना जल्द धरातल पर उतरेगी। लाभार्थियों के चयन और पहचान के लिए पूरे राज्य में कैंप लगाए जाएंगे। सोरेन ने साहिबगंज जिले के राजमहल में 34 योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभार्थियों के बीच परिसंपत्ति वितरण के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हमारी सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। सीएम ने राजमहल में लगभग 86 करोड़ 84 लाख की 31 विकास योजनाओं…

Read More

मुंबई: आम बजट पेश होने से एक दिन पहले सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली के दबाव से स्थानीय शेयर बाजार के मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा पर असर डाला।बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 102.57 अंक यानी 0.13 प्रतिशत गिरकर 80,502.08 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 504 अंक तक गिरकर 80,100.65 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 21.65 अंक यानी 0.09…

Read More

नयी दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालयों के मालिकों के नाम प्रदर्शित करने संबंधी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर सोमवार को अंतरिम रोक लगा दी। इसके साथ ही न्यायालय ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के इन निर्देशों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं मध्य प्रदेश सरकारों को नोटिस जारी किया। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकारों के उस आदेश के खिलाफ उच्चतम सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है जिसमें कहा गया है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालयों को अपने मालिकों के नाम…

Read More

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सरकारी कर्मचारियों के संघ की गतिविधियों में शामिल होने पर लगी रोक हटाने के केंद्र सरकार के फैसले का सोमवार को स्वागत किया। आरएसएस ने कहा कि फैसले से देश की लोकतांत्रिक प्रणाली मजबूत होगी। उसने पूर्ववर्ती सरकारों पर अपने राजनीतिक हितों के कारण सरकारी कर्मचारियों को संघ की गतिविधियों में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित करने का आरोप भी लगाया। प्रतिबंध हटाने संबंधी सरकारी आदेश के सार्वजनिक होने के एक दिन बाद आरएसएस प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने एक बयान में कहा कि सरकार का ताजा फैसला उचित है और यह भारत की…

Read More

नयी दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ में कथित अनियमितता के विषय को लेकर सोमवार को सदन में सरकार पर प्रहार किया और दावा किया कि देश के करोड़ों छात्रों एवं देशवासियों को ‘इस बात का यकीन हो गया है कि भारतीय परीक्षा प्रणाली एक ‘फ्रॉड’ (धोखे वाली) है तथा जिसके पास पैसा है वह इस पूरी प्रणाली को खरीद सकता है’। इस पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार किया और सवाल किया कि क्या 2010 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने शिक्षा में सुधार से जुड़ा विधेयक निजी मेडिकल कॉलेजों…

Read More

नई दिल्ली । केंद्र ने सोमवार को लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-2024 पेश कर दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत और वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक प्रभाग द्वारा तैयार किए गए सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आर्थिक प्रदर्शन का विस्तार से विश्लेषण दिया गया है। इसमें कहा गया है कि अर्थव्यवस्था का विस्तार जारी है। वित्त वर्ष 2024 में वास्तविक रूप से जीडीपी 8.2 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। सर्वे में कहा गया है, “जून में एक नई सरकार ने पदभार संभाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार तीसरे कार्यकाल के लिए ऐतिहासिक…

Read More

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विपक्षी दलों पर अपनी राजनीतिक विफलताओं को ढकने के लिए संसद का ‘दुरुपयोग’ करने का आरोप लगाया और सभी राजनीतिक दलों से देश के प्रति समर्पित होकर संसद का उपयोग करने का आह्वान किया। संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि मंगलवार को संसद में पेश किया जाने वाला बजट सरकार के पांच साल के कार्य की दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि कल हम जो बजट पेश करेंगे, वह अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है। हमें पांच साल का जो अवसर…

Read More