Author: News Maati

नयी दिल्ली। केन्द्रीय बजट में सरकार के अन्य मंत्रालयों के मुकाबले सबसे ज्यादा रक्षा मंत्रालय को 6.22 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में यह 4.79 फीसदी अधिक है। यह आवंटन कुल बजटीय अनुमान का लगभग 12.90 फीसदी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह बजट समृद्ध और आत्मनिर्भर ह्यविकसित भारतह्ण की ओर बढ़ने में मदद करेगा। साथ ही सशस्त्र बलों की ह्यआत्मनिर्भरताह्ण को बढ़ावा देगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 के नियमित केंद्रीय बजट में रक्षा मंत्रालय को 6,21,940.85 करोड़ रुपये (लगभग 75 बिलियन अमेरिकी डॉलर) आवंटित किए गए हैं, जो सभी मंत्रालयों…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक हजार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की मदद से 5 वर्षों की अवधि में एक करोड़ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा है। इनमें से प्रतिवर्ष पच्चीस हजार प्रशिक्षित छात्रों को स्किलिंग लोन का फायदा मिलेगा। मंगलवार को केंद्रीय बजट के दौरान केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत चौथी योजना के रूप में राज्य सरकारों और उद्योग के सहयोग से कौशल प्रशिक्षण के लिए केन्द्र द्वारा प्रायोजित एक नई योजना की घोषणा की । सीतारमण ने कहा कि उद्योग की कौशल संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम की विषय-वस्तु…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में केन्द्रीय बजट 2024-25 पेश करते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में भूमि संबंधी सुधार का काम अगले तीन वर्षों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इन सुधारों में भूमि प्रशासन, योजना और प्रबंधन तथा शहरी योजना, उपयोग और निर्माण संबंधी कानून शामिल होंगे। सीतारमण ने कहा कि ग्रामीण भूमि संबंधी कार्यों में विशिष्ट भूखंडों की पहचान की जाएगी। इसके साथ साथ भू-खंडो का डिजिटलाइजेशन कर स्वामित्व के अनुसार जमीन और किसानों का पंजीकरण किया जाएगा इससे ऋण देने में असानी होगी तो कृषि सेवाएं भी…

Read More

-छात्रों को 5 हजार रुपये प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता और 6 हजार रुपये एकमुश्त सहायता नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष 2024-25 का बजट लोकसभा में पेश किया। इस तरह से वित्त मंत्री ने लगातार सातवीं बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया। सीतारमण का एक घंटा 23 मिनट का बजट भाषण वेतनभोगी वर्ग के लिए थोड़ी राहत लेकर आया। नई टैक्स रिजीम चुनने वाले करदाताओं के लिए अब 7.75 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स फ्री हो गई है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बिहार को 41 हजार करोड़ रुपये…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त और कॉपोर्रेट मामलों के मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करते हुए कहा कि लोगों ने देश को मजबूत और सर्वांगीण समृद्धि के पथ पर ले जाने के लिए सरकार को एक अनूठा अवसर दिया है। बजट भाषण में पर्यटन के विकास पर केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि पर्यटन हमेशा से हमारी सभ्यता का हिस्सा रहा है। भारत को एक वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के हमारे प्रयासों से रोजगार पैदा होंगे। निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा और अन्य क्षेत्रों के लिए आर्थिक अवसर खुलेंगे। निर्मला सीतारमण ने कहा कि…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को आम बजट को विकसित भारत की ठोस नींव रखने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को सशक्त करेगा। प्रधानमंत्री ने बजट को देश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने वाला बताते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला है। पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर निकले हैं। ये जो नव मध्यम वर्ग बना…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य के सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में चिकित्सा में लापरवाही से संबंधित एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान रिम्स की कुव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से मौखिक कहा कि या तो रिम्स में चिकित्सा उपकरण, मेडिकल फैसिलिटी सहित आधारभूत संरचना उपलब्ध कराई जाए अन्यथा इसे बंद करना ज्यादा बेहतर होगा। कोर्ट ने कहा कि रिम्स में मेडिकल सुविधाओं का अभाव, मरीज के देखभाल में लापरवाही अक्सर देखने को मिलता है। रिम्स की व्यवस्था सही नहीं रहने पर लोग प्राइवेट अस्पतालों के शरण में जा रहे…

Read More

रांची। पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने मंगलवार को बैंक अधिकारी बनकर करोड़ों की साइबर ठगी करने के पांच दोषियों को पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने सभी पर ढाई-ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत में पांचों को बीते शनिवार को दोषी करार दिया था। दोषियों में गणेश मंडल, प्रदीप मंडल, संतोष मंडल, पिंटू मंडल और अंकुश कुमार मंडल शामिल हैं। सभी जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव निवासी हैं।इनमें चार बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में जबकि एक देवघर जेल में बंद है। सुनवाई के…

Read More

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने स्नातक स्तर की मेडिकल एवं अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले से संबंधित पांच मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2024 को रद्द करने से मंगलवार को इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग वाली याचिकाएं ठुकराते हुए कहा कि जांच के दौरान ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे यह पता चल सके कि प्रश्न पत्र सार्वजनिक होने समेत अन्य अनियमितताओं के पीछे परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की प्रणालिगत विफलता…

Read More

रांची। झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड ने राज्य के सभी मंदिर, धर्मशाला, मठ, चैरिटेबल ट्रस्ट को रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है। इस संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष जय शंकर पाठक की ओर से सूचना भी जारी की गयी है। इसमें कहा गया है कि हिन्दू विधि द्वारा मान्यता प्राप्त धार्मिक, पवित्र या चैरिटेबल के लिए विद्यमान या आन्वयिक न्यास “धार्मिक न्यास” है। इसके अंतर्गत मंदिर, मठ, धर्मशाला एवं चैरिटेबल ट्रस्ट हो सकते हैं। ऐसे सभी धार्मिक न्यासों को झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड, रांची से अधिनियम की धारा-34 (हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम 1950) के अंतर्गत पंजीयन कराना कानूनी…

Read More