Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में 50 लाख जीविका दीदियां बनेंगी ‘सुधा सखी’,सात हजार बन चुकी हैं पशु सखी
- 31 दिसंबर 2029 तक पूरे देश को नशे के साए से मुक्ति दिलाएंगे : अमित शाह
- शिवा शर्मा मौत मामला : श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड
- पुलिस संस्मरण दिवस पर झारखंड के तीन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
- रांची के सिल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- आरा में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग, होमगार्ड का बेटा गंभीर रूप से घायल
- मोतिहारी के साईं बाबा मंदिर में चोरी, भगवान गणेश का मुकुट लेकर फरार हुए चोर; गश्ती टीम निलंबित
- नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह
Author: News Maati
राँची । दूसरी जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामले में सीबीआई ने करीब 12 साल बाद अपनी जांच पूरी कर रांची सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. इस चार्जशीट में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 70 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. चार्जशीट में ऐसे अधिकारियों का नाम भी है, जो प्रमोशन पाकर डीएसपी से एसपी बन चुके हैं. सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में यह खुलासा किया है कि जेपीएससी के तत्कालीन सदस्य और को-आर्डिनेटर के कहने पर 12 परीक्षार्थियों के नंबर बढ़ा दिये गये थे. कई अभ्यर्थियों की कॉपियों में काट-छांट कर नंबर बढ़ाये गये और सफल उम्मीदवारों…
संभल। यूपी के संभल बवाल में पत्थरबाजी करने वाले सौ से अधिक उपद्रवियों को चिन्हित किया जा चुका है। योगी सरकार इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जल्द ही इनके पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे। उपद्रवियों से बवाल के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। उनसे नुकसान की वसूली होगी। योगी सरकार पहले ही उपद्रवियों अपराधियों के खिलाफ क्षतिपूर्ति संबंधी अध्यादेश जारी कर चुकी है। फरार उपद्रवियों पर इनाम भी घोषित हो सकता है। संभल बवाल में अब…
-शाहिद सोबरन सोरेन की शहादत दिवस पर होगा कार्यक्रम रामगढ़। झारखंड विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ हेमंत सोरेन का पूरा परिवार खड़ा हुआ। शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन अपने पूरे परिवार के साथ दादा शाहिद सोबरन सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत ग्राम नेमरा में शहादत दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। बुधवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन के अलावा स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्यक्रम को लेकर अपनी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री अपने साथ पूरे परिवार…
साहेबगंज। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज बरहेट (साहेबगंज) के दौरे पर थे। उन्होंने बरहेट के भाजपा प्रत्याशी गामालियन हेंब्रम के समर्थन में वोट करने वाले ईमाम मिर्जा सहित अन्य से मुलाकात की तथा उनके घर पर झामुमो व कांग्रेस के गुंडों के द्वारा हुए पथराव की जानकारी ली। मरांडी ने घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा कि आज संविधान दिवस है। भारत का संविधान लोकतंत्र का सुरक्षा कवच है लेकिन कांग्रेस और झामुमो सत्ता के अहंकार में लोकतंत्र के रखवालों पर हमला कर रहे। इमाम मिर्जा के घर पर सिर्फ इसलिए पथराव किया गया क्योंकि,…
रांची। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आरोपित निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम, उनकी पत्नी राजकुमारी देवी और भाई आलोक रंजन के डिस्चार्ज पिटीशन को मंगलवार को खारिज कर दिया है। मामले में गत 22 नंवबर को सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। मामले में अब आरोपितों पर आरोप गठित होना है। लिहाजा इससे पूर्व खुद पर लगे आरोप को मुक्त कराने के लिए आरोपितों ने 12 नवम्बर को डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल किया था। उल्लेखनीय है कि 21 फरवरी, 2023 को वीरेंद्र राम और उनके सहयोगियों के…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्रिपरिषद के सदस्यों के 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जिला प्रशासन और रांची पुलिस के जरिये मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वीवीआइपी और वीआईपी मेहमानों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके समर्थकों का हुजूम राजधानी रांची में उमड़ने वाला है। कई बड़े राजनेता सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में…
रांची। कोविड संक्रमण काल में लोगों की सेवा कर अपनी पहचान बनाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा का निधन हो गया है। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा की हार्ट अटैक की वजह से पूर्वी सिहंभूम (जमशेदपुर) के अस्पताल में मौत हो गई। राजेश कुमार सिन्हा को उनकी मूंछों की वजह से भी लोग उन्हें रांची का सिंघम कहते थे। कोविड संक्रमण के समय जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा उस समय राजेश सिन्हा रांची के डेली मार्केट थाना के प्रभारी थे। पूरे लॉकडाउन के दौरान हर उस जरूरतमंद की राजेश सिन्हा ने मदद की थी, जिन्हें…
राँची। सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान सीएम के साथ कल्पना सोरेन भी मौजूद रही. जानकारी के अनुसार, सीएम ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित भी किया. इसके बाद सीएम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की. साथ ही उन्हें शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित भी किया. जानकारी के अनुसार, हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में एम के स्टालिन, ममता बनर्जी, भगवंत मान, तेजस्वी .यादव सहित गैर भाजपा शासित प्रदेशों के नेताओं…
मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिले और मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने एकनाथ शिंदे को नया मुख्यमंत्री बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने काे कहा है। राज्यपाल जल्द ही राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को सरकार बनाने का न्योता देंगे। राज्य में 14वीं विधानसभा वर्ष 2019 में गठित हुई थी। 14वीं विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर अर्थात आज समाप्त हो रहा है। इसी वजह से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ,उपमुख्यमंत्री अजीत पवार आज दिन में 11 बजे मुंबई में राजभवन में पहुंचे थे और एकनाथ शिंदे ने…
धनबाद। विधानसभा चुनाव संपन्न कराने बटालियन के साथ सिक्किम से धनबाद आए आईटीबीपी के जवान ने बलियापुर स्थित बीबीएम कॉलेज परिसर में बने कैम्प में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। मृत जवान की पहचान रुद्रप्रयाग उत्तराखंड निवासी संदीप कुमार सिंह (29) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बीबीएम कॉलेज परिसर में बना अस्थायी कैंप गोली चलने से गूंज उठा। गोली की आवाज केंप में स्थित संदीप कुमार सिंह के कमरे से आई थी। बताया जाता है कि उस वक्त संदीप कमरे में अकेला था।…