Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सामूहिक समर्पण और पुरुषार्थ से अक्षुण्ण रहती है राष्ट्र की समृद्धि : मोदी

    June 24, 2026

    मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

    June 24, 2026

    सिस्टम हुआ फेल तो समाज आया आगे, श्रमदान और चंदा इकट्ठा कर खुद बना दी सड़क, दो वर्षों से खराब सड़क से लोगों को हो रही थी परेशानी

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सामूहिक समर्पण और पुरुषार्थ से अक्षुण्ण रहती है राष्ट्र की समृद्धि : मोदी
    • मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे
    • सिस्टम हुआ फेल तो समाज आया आगे, श्रमदान और चंदा इकट्ठा कर खुद बना दी सड़क, दो वर्षों से खराब सड़क से लोगों को हो रही थी परेशानी
    • बीआइटी मेसरा की छात्रा अक्षिता के साथ आज टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आकाशदीप लेंगे सात फेरे
    • एसआईआर में किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम नहीं कटेगा : के. रवि कुमार
    • नेताओं की अनदेखी पर भारी पड़ी जनशक्ति,ग्रामीणों ने श्रमदान और चंदा जुटाकर खुद बना दी सड़क
    • झारखंड में 8 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हो सकते हैं रद्द, फर्जी और निष्क्रिय कार्डधारियों का हो रहा सत्यापन
    • दिशोम गुरु शिबू सोरेन मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित, जल-जंगल-जमीन और आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर आजीवन किया था संघर्ष
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » जानें विधानसभा में किसका साथ देंगे जयराम
    Ranchi

    जानें विधानसभा में किसका साथ देंगे जयराम

    News MaatiBy News MaatiNovember 25, 2024No Comments37 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम के बाद जिस नेता की सबसे अधिक चर्चा हो रही है, वो है जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो। इंडिया ब्लॉक की जीत के बाद जयराम महतो फैक्टर चर्चा में है। जयराम महतो ने डुमरी और बेरमो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें सिर्फ डुमरी से जीत मिली और बेरमो में वो हार गए। अब चुनाव जीतने के बाद विधानसभा में वो इंडिया ब्लॉक का साथ देंगे या एनडीए के साथ विपक्षी फोल्डर में जाएंगे, इस पर फिलहाल जयराम महतो के फैसले का इंतजार है।

    एनडीए या इंडिया ब्लॉक को समर्थन देने पर फैसला जल्द

    जेएलकेएम प्रमुख जयराम महतो ने विधानसभा में अपनी भूमिका पर कहा कि अभी वो पार्टी नेताओं के साथ बैठ कर चुनाव परिणाम की समीक्षा करेंगे। सदन के अंदर हेमंत सोरेन या बाबूलाल मरांडी के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर वो कोई निर्णय नहीं ले सके हैं, जल्द ही पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के बाद आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे।

    सबसे अधिक उम्मीदवार उतार कर सियासी गणित को बदला

    इस चुनाव में जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने बीजेपी-जेएमएम और कांग्रेस से अधिक 81 में से 71 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए। हालांकि जेएलकेएम को सिर्फ एक सीट ही मिली और वो भी डुमरी से पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो किसी तरह से अपनी सीट निकालने में सफल रहे। लेकिन जेएलकेएम उम्मीदवारों ने 18 सीटों के चुनाव परिणाम को तय करने में निर्णायक भूमिका निभाई।

    आजसू पार्टी के वोट बैंक पर भारी पड़े जयराम महतो

    जयराम महतो की पार्टी की मौजूदगी ने कई सीटों पर एनडीए की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया। कुर्मी वोट बैंक की लड़ाई में जयराम महतो आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो पर भारी पड़े। सुदेश महतो की पार्टी हार में भी जेएलकेएम उम्मीदवार देवेंद्र नाथ महतो को मिले करीब 41 हजार वोटों की भूमिका भी अहम रही। इसके अलावा बीजेपी और आजसू पार्टी को कम से कम 12 सीटों पर नुकसान पहुंचाने का काम किया। इसके अलावा कई सीटों पर कांग्रेस-जेएमएम, आरजेडी और माले उम्मीदवारों की हार में भी जेएलकेएम की बड़ी भूमिका रही।

    जेएलकेएम को 6.12 प्रतिशत वोट मिला, आजसू पिछड़ा

    वर्ष 2024 के लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक जानकारों का मानना था कि राज्य में कुर्मी वोट बैंक पर आजसू पार्टी की पकड़ है। लेकिन इस चुनाव परिणाम के बाद जयराम महतो एक बड़े नेता के रूप में उभरे है। विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी का वोट शेयर 3.54 फीसदी रहा। लेकिन जेएलकेएम को 6.12 फीसदी वोट मिले। दोनों पार्टियों को एक-एक सीट मिली, लेकिन कई सीटों पर जेएलकेएम उम्मीदवारों ने अन्य दलों को कड़ी टक्कर दी।

    8 सीटों पर जयराम की पार्टी ने एनडीए को सीधा नुकसान पहुंचाया

    जयराम महतो ने आठ विधानसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों को सीधा नुकसान पहुंचाने का काम किया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण सिल्ली सीट शामिल है। सिल्ली में सुदेश महतो को 49 हजार 302 वोट मिले और वो दूसरे स्थान पर रहे। जेएमएम के अमित महतो ने 23 हजार 867 वोट के अंतर से सुदेश को हराया। इस सीट पर जेएलकेएम उम्मीदवार को 41 हजार 725 वोट मिले, जो जीत-हार के अंतर से कहीं अधिक हैं। इसी तरह से टुंडी, ईचागढ़, तमाड़, चंदनकियारी, कांके और रामगढ़ में भी बीजेपी-आजसू पार्टी को हराने में जेएलकेएम उम्मीदवारों को मिले वोट की भी अहम भूमिका रही। हालांकि जेएलकेएम ने कांके, चतरा, लातेहार, बरकट्टा, कोडरमा और झरिया में भी इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों को हराने में अहम भूमिका निभाई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नेताओं की अनदेखी पर भारी पड़ी जनशक्ति,ग्रामीणों ने श्रमदान और चंदा जुटाकर खुद बना दी सड़क

    June 23, 2026

    जनसेवा को आगे आया एकलव्य ग्रेटर

    November 30, 2025

    झारखंड के विकास में सेवा का अधिकार और पारदर्शी प्रशासन सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

    November 22, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    India

    सामूहिक समर्पण और पुरुषार्थ से अक्षुण्ण रहती है राष्ट्र की समृद्धि : मोदी

    By News MaatiJune 24, 20261

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राष्ट्र की…

    मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

    June 24, 2026

    सिस्टम हुआ फेल तो समाज आया आगे, श्रमदान और चंदा इकट्ठा कर खुद बना दी सड़क, दो वर्षों से खराब सड़क से लोगों को हो रही थी परेशानी

    June 23, 2026

    बीआइटी मेसरा की छात्रा अक्षिता के साथ आज टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आकाशदीप लेंगे सात फेरे

    June 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    सामूहिक समर्पण और पुरुषार्थ से अक्षुण्ण रहती है राष्ट्र की समृद्धि : मोदी

    June 24, 2026

    मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

    June 24, 2026

    सिस्टम हुआ फेल तो समाज आया आगे, श्रमदान और चंदा इकट्ठा कर खुद बना दी सड़क, दो वर्षों से खराब सड़क से लोगों को हो रही थी परेशानी

    June 23, 2026

    बीआइटी मेसरा की छात्रा अक्षिता के साथ आज टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आकाशदीप लेंगे सात फेरे

    June 23, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.