Author: News Maati

काठमांडू:  काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दौरान 19 लोगों को लेकर पोखरा जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 18 यात्रियों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि सौर्य एयरलाइंस के विमान का पायलट हादसे में घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया है। यह दुर्घटना तब हुई जब विमान रनवे पर फिसला और उसमें आग लग गयी। घटनास्थल के फुटेज में विमान आग लगने से पहले तेजी से रनवे पर दौड़ता दिखायी दे रहा है। आग लगने के बाद उसके मलबे से काला धुआं उठता…

Read More

रांची। डीएवी गांधीनगर स्कूल में एक स्पोर्ट्स टीचर पर एक दर्जन से ज्यादा बच्चों को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। घटना 22 जुलाई की है जब बच्चे बोकारो में एक खेल प्रतियोगिता से वापस लौटे थे। इस मामले में पीड़ित बच्चों की ओर से स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। 22 जुलाई को बोकारो में एक अंतर-विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए थे। खेल प्रतियोगिता में कुछ बच्चे अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसके बाद स्पोर्ट्स टीचर आयुष ने बच्चों को स्कूल में ही बुरी तरह से पीटा। बच्चों के पैर और पीठ…

Read More

रांची। मैक्लुस्कीगंज और लातेहार बार्डर पर कई ठिकानों पर एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। एनआईए रांची ब्रांच की टीम बुधवार की सुबह से तलाशी ले रही है। यह छापेमारी 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रविंद्र गंझू के समर्थक और उसकी लेवी की कमाई को निवेश करने वाले आधा दर्जन लोगों के ठिकानों पर चल रही है. एनआईए की टीम मैकलुस्कीगंज में ठेकेदार जितेंद्र पांडेय और रोहित यादव के घर सहित अन्य ठिकानों पर तलाशी ले रही है। वहीं चंदवा में रोहित यादव के ईट भट्ठे पर एनआईए की टीम पहुंची है। रोहित यादव पूर्व में टेरर फंडिग…

Read More

नई दिल्ली। वित् मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को INDIA गठबंधन ने कुर्सी बचाओ बजट और भेदभावपूर्ण बजट बताया है। संसद की कार्यवाही शुरू होते ही संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने जोरदार हंगामा करते हुए नारेबाजी की,विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया. इसमें सोनिया, राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी शामिल हुए। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा मोदी सरकार का ये बजट भारत के संघीय ढांचे के खिलाफ है।इस बजट में कई राज्यों के साथ भेदभाव किया गया है।इसी अन्याय के…

Read More

पटना । बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भी विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। विपक्ष के सदस्य आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे थे। हंगामा के बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खड़े होकर कहा कि आपकी जो भी मांग है वह पहले ही पूरी हो चुकी है, इस पर हंगामा करने का कोई मतलब नहीं है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए। विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव बार-बार उन्हें अपनी जगह पर जाकर बात कहने का आग्रह करते रहे। लेकिन, विपक्ष हंगामा…

Read More

़पटना। बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस वे 12 जिलों को आपस में जोड़ेगा। मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश किया, जिसमें बिहार के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। यह एक्सप्रेस वे बक्सर, भोजपुर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नवादा, जमुई, शेखपुरा, बांका और भागलपुर को आपस में जोड़ेगा। बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस वे बनने से जिन 12 जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, उसमें बक्सर, भोजपुर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबद, नवादा, जमुई, शेखपुरा, बांका और भागलपुर जिला शामिल है। अभी बक्सर से भागलपुर का सफर पूरा करने में करीब 9 घंटे का समय लगा है। इसके…

Read More

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में यात्रियों को लेकर जा रहा एक विमान क्रैश हुआ है। सौर्य एयरलाइंस का एक विमान बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) पर उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टीआईए के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया है कि पोखरा जा रहे विमान में विमान चालक दल सहित 19 लोग सवार थे, जो सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस और अग्निशमन कर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद किए गए हैं। प्लेन के कैप्टन एमआर शाक्य को घायल हालत में…

Read More

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और एक जवान घायल हो गया। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 23-24 जुलाई को संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।” सेना ने कहा कि मंगलवार को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर सैनिकों ने संदिग्धों को चुनौती दी। इस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी…

Read More

नयी दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को घोषणा की कि सरकार घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता देगी। इसके लिए हर साल एक लाख छात्रों को सीधे ई-वाउचर दिए जाएंगे, जिसमें ऋण राशि का तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा। हालांकि, सरकार ने उच्च शिक्षा नियामक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के लिए अनुदान 60 प्रतिशत से अधिक घटा दिया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के लिए आवंटन में लगातार दूसरे वर्ष कटौती की गई है। स्कूल शिक्षा के लिए बजट 535 करोड़ रुपये से…

Read More

श्रीनगर, 24 जुलाई (भाषा) : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और एक जवान घायल हो गया। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 23-24 जुलाई को संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।” सेना ने कहा कि मंगलवार को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर सैनिकों ने संदिग्धों को चुनौती दी। इस पर…

Read More