Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर
- इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा
- हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह का शव लेने से परिजनों का इनकार, आरोपियो की गिरफ्तारी व सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े
- जमशेदपुर : टीवीएस शोरूम में लाखों की चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर ले उड़े चोर
- राज्यपाल ने चार नए सूचना आयुक्तों को दलाई शपथ, छह वर्ष बाद सक्रिय होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग
- पुलिस के सामने करणी सेना नेता की हत्या, भाजपा ने तीन जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान
- सब रजिस्ट्रार हत्या मामले में आठ गिरफ्तार, बालेश्वर पटेल को पीट-पीट कर मार डाला था
Author: News Maati
रांची। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े टेंडर घोटाला के दो मामलों को एक साथ टैग कर दिया गया है। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में गुरुवार को इस केस की आरोपित राजकुमारी देवी और वीरेंद्र राम के पिता गेंदा राम सशरीर कोर्ट में उपस्थित हुए। सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को पुलिस पेपर सौंप दिया गया। अब न्यायालय चार्ज फ्रेम की प्रकिया शुरू करेगा। झारखंड में टेंडर कमीशन घोटाला के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ईडी कर रही है। इस मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम,…
रांची। मांडू से भाजपा विधायक जेपी पटेल और बोरियो से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक लोबिन हेम्ब्रम संविधान की 10 वीं अनुसूची के तहत दल-बदल के मामले में स्पीकर ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाया। दोनों ही विधायक पार्टी लाइन के खिलाफ गतिविधि में दोषी करार दिये गये हैं। स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने फैसला सुनाते हुए दोनों विधायकों की सदस्यता को रद्द कर दी है। दल-बदल मामले में स्पीकर रवींद्रनाथ महतो के न्यायाधिकरण में लगातार दो दिनों तक सुनवाई चली। इसके बाद गुरुवार को स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने दोनों विधायक की सदस्यता खत्म करने का फैसला सुनाया। झामुमो विधायक लोबिन…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में ट्राइबल्स के धर्मांतरण को रोकने को लेकर दाखिल सोमा उरांव की जनहित याचिका पर आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मामले में कोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार से पूछा है कि झारखंड के किन-किन जिलों में ट्राइबल्स का धर्मांतरण किया जा रहा है और कितनों को धर्मांतरित किया गया है। कोर्ट ने पूछा कि इसे रोकने के लिए क्या-क्या कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट ने इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकार को स्टेटस रिपार्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त निर्धारित की गई है। सुनवाई के…
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) : लोकसभा के कुछ सदस्यों द्वारा बृहस्पतिवार को अधिक हवाई किराये का मुद्दा उठाए जाने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से कहा कि वह इसकी जांच कराएं क्योंकि पैसा संसद से जाता है जो चिंता की बात है। नायडू ने कहा कि वह इस शिकायत की जांच कराएंगे। सदन में प्रश्नकाल के दौरान नागर विमानन मंत्रालय से जुड़ा पूरक प्रश्न पूछते हुए द्रमुक सांसद दयानिधि मारन ने एक निजी विमानन कंपनी का उल्लेख करते हुए अत्यधिक किराये का विषय उठाया। उन्होंने कहा कि चेन्नई से दिल्ली की एक उड़ान का…
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) : दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) को लुटियंस दिल्ली क्षेत्र में एक नया कार्यालय आवंटित किया गया है। पार्टी के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पंडित रविशंकर शुक्ल लेन में स्थित बंगला नंबर एक आप का नया कार्यालय है। एक सूत्र ने कहा, ”उच्च न्यायालय द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद पार्टी को पंडित रविशंकर शुक्ला लेन में एक नया कार्यालय आवंटित किया गया है।” आप का कार्यालय पहले राउज एवेन्यू में स्थित था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर आप को मान्यता देते…
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) : ‘मिस्टर इंडिया’, ‘बैंडिट क्वीन’ और ‘एलिजाबेथ’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अनुभवी फिल्म निर्माता शेखर कपूर को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के लिए महोत्सव निदेशक नियुक्त किया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि कपूर गोवा में हर साल आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 55वें और 56वें संस्करण का नेतृत्व करेंगे। अधिसूचना में कहा गया, ”सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के आधार पर शेखर कपूर को गोवा में आयोजित होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 55वें और 56वें संस्करण के लिए महोत्सव निदेशक नियुक्त किया…
नयी दिल्ली: मीडिया कंपनी हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (एचएमवीएल) का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 91.82 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 52 लाख रुपये रह गया है। हिंदी समाचारपत्र ‘हिंदुस्तान’ का प्रकाशन करने वाली एचएमवीएल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को यह सूचना दी। एक साल पहले की अप्रैल-जून अवधि में कंपनी ने 6.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। अप्रैल-जून, 2024 की अवधि में एचएमवीएल का परिचालन राजस्व 3.78 प्रतिशत घटकर 162.18 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 168.56 करोड़ रुपये था। पिछली…
मुंबई: मुंबई और उसके उपनगरों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई जिससे कुछ इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया। इसके चलते यातायात बाधित हुआ और लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई। अधिकारियों ने बताया कि जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण विहार और मोदक सागर झीलें उफान पर हैं। अधिकारियों ने कहा कि इसके साथ ही महानगर को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने वाले सात जलाशयों में से चार अब उफान पर हैं, जिससे कुल जल भंडार में सुधार हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में सुबह आठ बजे से शहर और उपनगरों में…
जोधपुर/जयपुर। राजस्थान के बहुचर्चित आनंदपाल सिंह एनकाउंटर मामले में कोर्ट ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए तत्कालीन चूरू एसपी समेत सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। बचाव पक्ष के वकील ने डेढ़ साल की लंबी लड़ाई के बाद घटनास्थल का नक्शा हासिल किया और कोर्ट में कई सवाल खड़े किए। इन सवालों ने एनकाउंटर की कहानी पर ही सवालिया निशान लगा दिए हैं। इतने समय बात कोर्ट की ओर से इस फैसले के साथ यह खुलासा भी चौंकाने वाला है कि घटनास्थल का मौका नक्शा हासिल करने तक के लिए…
नई दिल्ली । आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई की ओर से दायर मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर आज उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था। बता दें कि मुख्यमंत्री वर्तमान में ईडी और सीबीआई दोनों ही मामलों में जेल में बंद हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के कथित आरोप में ईडी ने हिरासत में लिया था, जबकि सीबीआई ने 26 जून को भ्रष्टाचार मामले में उनका पर शिकंजा कसा था। दोनों ही जांच एजेंसियों द्वारा उठाया गया यह कदम केजरीवाल के…