Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जमुई और बांका में खनिज ब्लॉकों की होगी ई-नीलामी, पंचायत भवनों पर लगेंगे सोलर पैनल, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
- टाटा स्टील कलिंगानगर में स्टील प्लांट की आॅफ-गैस से करेगी हाइड्रोजन उत्पादन
- लंबित मामले का त्वरित निष्पादन करें पुलिस अधिकारी, क्राइम मीटिंग रामगढ़ एसपी ने दिए कई निर्देश
- रांची के धुर्वा में फूड कॉर्नर कारीगर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मनपसंद खाना न मिलने पर भड़का था अमित
- दामोदर नदी में डूबने से दाे बच्चों की मौत, छठ मनाने औरंगाबाद से रामगढ़ आया था परिवार
- रामगढ़ में प्रेमिका के साथ संदिग्ध अवस्था में मिले युवक की मौत, महिला गिरफ्तार
- चतरा के टंडवा में एनटीपीसी में कन्वेयर बेल्ट का ढांचा गिरने से मजदूरों की मौत, एक घायल
- इबोला के खतरे को लेकर झारखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Author: News Maati
चतरा । झारखंड के चतरा शहर के किशुनपुर मोहल्ले में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में 28 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बोलेनो कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और…
वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मध्यावधि चुनाव से पहले अपने देशवासियों से बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने कहा है कि अगर रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों पर अपना नियंत्रण बरकरार रखती है, तो हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर का भुगतान किया जाएगा। ट्रंप ने इसे ‘ट्रंप डिविडेंड’ नाम दिया है। ट्रंप ने बुधवार को डलास में रिपब्लिकन पार्टी के मध्यावधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा, “अमेरिका की आर्थिक ताकत और सफलता को देखते हुए वह प्रत्येक वयस्क नागरिक को 5,000 डॉलर का डिविडेंड जारी करेंगे, बशर्ते…
नई दिल्ली । वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम और उनके आवाज का इस्तेमाल कर साइबर ठग लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर प्रियंका गांधी के कार्यालय ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को ‘स्कैम अलर्ट’ जारी किया है। कार्यालय ने बताया कि वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रियंका गांधी की एआई से बनी फर्जी फोटो और आवाज वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में लोगों से पैसे निवेश करने के लिए कहा जा रहा है। कार्यालय ने साफ कहा है कि ये सभी वीडियो स्कैम हैं। लोगों से अपील की…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी और गैंगस्टर अबू सलेम की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने यह फैसला सुनाया। अबू सलेम ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिला की थी। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए सलेम की याचिका को खारिज कर दिया। इससे पहले, 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सलेम की याचिका पर फैसला…
बेंगलुरु । कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सतीश जारकीहोली के घरों और संपत्तियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। यह कार्रवाई कांग्रेस के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गई है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री डीके. शिवकुमार कर रहे हैं। खासकर तब जब सरकार गुरुवार को ही सत्ता में 100 दिन पूरे कर रही है और इस मौके पर जश्न का आयोजन किया गया है। ईडी की टीम बेंगलुरु, बेलगावी, गोकाक और गोवा में 18 जगहों पर तलाशी ले रही है। यह कार्रवाई विदेशी निवेश और लेनदेन के शक में की जा रही…
भागलपुर। बिहार के बाढ़ प्रभावित जिले भागलपुर में प्रशासन ने राहत शिविरों में रह रहे बच्चों (जेन-अल्फा) की पढ़ाई और मनोरंजन के लिए खास इंतजाम किए हैं। राहत शिविरों में टीवी लगाए गए हैं, जिससे वहां रहने वाले लोग, खासकर बच्चे खुश हैं। बिहार में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। इसके कारण भागलपुर का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आया है। इससे प्रभावित लोगों के लिए प्रशासन ने बाढ़ राहत शिविरों का बंदोबस्त किया है। वहीं, बाढ़ग्रस्त नाथनगर क्षेत्र के लोगों के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड मैदान में राहत शिविर संचालित किया जा रहा…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) में जारी सियासी उठापटक के बीच वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति और सामाजिक जीवन से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो मायावती को टैग करते हुए ‘एक्स’ पर एक पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, “आपको अवगत कराना है कि मेरे लिए आपका आदेश दुनिया की किसी भी चीज से बढ़कर है। आपके आदेश के आगे मेरे रिश्ते-नाते, परिवार सभी बेहद छोटे हैं। वे पिछले 35 वर्षों से बीएसपी और मान्यवर साहेब कांशीराम और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मिशन के लिए समर्पित रहे हैं। आप…
रांची। जिला स्कूल के पास पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के यांत्रिक प्रमंडल परिसर में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। 50 साल से अधिक पुरानी जर्जर जलमीनार को तोड़ने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और भारी-भरकम ढांचा भरभराकर जमीन पर आ गिरा। इसकी चपेट में आने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पलामू जिले के पड़वा मोड़ निवासी 25 वर्षीय सत्या भुइयां और 42 वर्षीय मैथली शरण महतो के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस, एसपी और एसडीओ समेत जिला प्रशासन के…
रामगढ़। विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस बुधवार को रामगढ़ स्थित लाइंस क्लब में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य बौद्धिक कर्ता विहिप केंद्रीय मंत्री अम्बरीष सिंह के अलावा झारखंड प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज मंगलम, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, आरएसएस जिला सह संघचालक चंद्र बहादुर एवं विहिप जिला अध्यक्ष संतु भाई मानिक मौजूद रहे। अम्बरीष सिंह ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए अजेय हिंदू शक्ति खड़ी करने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन 1964 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि स्थापना के बाद…
रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में सामने आई कथित धांधली की जांच कर रही सीआईडी ने कोर्ट में बेहद चौंकाने वाले दावे किए हैं। तत्कालीन जेपीएससी चेयरमैन एल. ख्यांग्ते की जमानत याचिका का विरोध करते हुए सीआईडी ने हलफनामा दाखिल किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, छापेमारी के बाद पद से इस्तीफा देकर ख्यांग्ते आधिकारिक लैपटॉप और पेन ड्राइव साथ ले गए थे, जिनसे डेटा डिलीट किया गया और हार्ड डिस्क को नुकसान पहुंचाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। हलफनामे में खुलासा हुआ है कि इस धांधली के पीछे जेपीएससी अधिकारियों, बिचौलियों और ब्लैकलिस्टेड परीक्षा एजेंसी का…