Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
नई दिल्ली। नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में हुए छात्र प्रदर्शन और उसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को महत्वपूर्ण सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और केरल सरकारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही अदालत ने सभी संबंधित अधिकारियों को घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए कहा कि जिन लोगों के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज…
नई दिल्ली। पंजाब में सामने आए पेपर लीक और नकल प्रकरण को लेकर संसद भवन के बाहर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों के सांसदों ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की और परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन पंजाब के फरीदकोट स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में फार्मेसी की परीक्षा के दौरान उजागर हुए नकल और पेपर लीक मामले को लेकर किया जा रहा है। संसद भवन के बाहर…
ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सोमवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) देश के खाते में 4 और पदक जुड़ गए। भारत ने विमेंस शॉट पुट एफ57 प्रतियोगिता में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, जबकि हाई जंप और पुरुषों की 79 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 1-1 सिल्वर मेडल हाथ लगा। कुल 10 मेडल्स (2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज) के साथ भारत मेडल टैली में 8वें पायदान पर है। भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला ने ‘विमेंस शॉट पुट एफ57’ वर्ग की फाइनल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9.81 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हुए गोल्ड अपने…
नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र में जारी हंगामे के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की 28 जुलाई को बैठक होने वाली है। मंगलवार सुबह 9.30 बजे प्रस्तावित ‘मंगल मिलन’ में नीट पेपर लीक , प्रदर्शकारी छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज जैसे मुद्दों पर सदन में सरकार की रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना है। बीजेपी ने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सभी सदस्यों के इसमें शामिल होने का निर्देश दिया है। वहीं बैठक में शिवसेना, एलजेपी, टीडीपी, जेडीयू और अन्य क्षेत्रीय दलों के सांसद शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि सायोनी घोष, युसूफ पठान सहित टीएमसी…
भागलपुर । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मंगलवार को भागलपुर जिले के अजगैवीनाथधाम का दौरा करेंगे। सीएम सम्राट चौधरी सुल्तानगंज में अजगैवीनाथधाम में नमामि गंगे घाट (जहाज घाट) पर विधिवत विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 का उद्घाटन करेंगे। मेले के उद्घाटन और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही मंदिर कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से श्रावणी मेला कार्यक्रम और मुख्यमंत्री के मिनट-टू-मिनट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर 2:30 बजे…
रांची। अवैध कोयला खनन के विरुद्ध मंगलवार की सुबह धनबाद में ईडी ने बड़े पैमाने पर छापामारी अभियान शुरू की है। बड़े कोयला माफिया एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव सहित उनके सहयोगियों से जुड़े सभी 25 ठिकानों पर ईडी ने तलाशी अभियान शुरू की है। पूरा मामला अवैध कोयला खनन व परिवहन से जुड़ा हुआ है। छापामारी अभी शुरू ही हुई है। ईडी के अधिकारियों की 25 अलग-अलग टीमें एक साथ सभी ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है। गौरतलब है कि कोयला घोटाले के इस मामले में ईडी…
रांची । केंद्र सरकार के नागरिक विमानन मंत्रालय ने क्षेत्रीय संपर्क योजना – उड़े देश का आम नागरिक के तहत विकास के लिए झारखंड के कुल छह हवाई अड्डों का चयन किया है। इन छह हवाई अड्डों में बोकारो, दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग, देवघर और डाल्टनगंज शामिल है। इन छह में से दो हवाई अड्डे विकास के बाद परिचालनरत हो चुके है, जबकि दो हवाई अड्डों का विकास कार्य पूरा हो चुका है। यह जानकारी नागरिक विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सोमवार को राज्यसभा में सांसद परिमल नथवाणी की ओर से पूछे गए एक सवाल का जवाब में उपलब्ध करवाई।…
पटना। पटना उच्च न्यायालय के दो युवा वकीलों को शराब के नशे में पाए जाने के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह पूरी कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित छज्जूबाग स्थित जज आवास परिसर से की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी अजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों को कोर्ट में जुर्माना के बाद छोड़ दिया गया है। छात्रों के उग्र प्रदर्शन और हिंसक झड़पों के बाद पुलिस ने विभिन्न इलाकों से कई प्रदर्शनकारियों को पकड़ा था। इनमें से कई लोगों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया, जबकि हिंसा में शामिल प्रदर्शनकारियों को…
पटना। नीट यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गृह विभाग ने घोषणा की है कि 26 जुलाई 2026 की शाम छह बजे तक आंदोलन से जुड़े लोगों पर दर्ज सभी प्राथमिकी, परिवाद और कारण बताओ नोटिस वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गिरफ्तार और निरुद्ध लोगों को भी शीघ्र रिहा किया जाएगा। गृह विभाग की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि नीट यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध और परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की मांग…
रांची। झारखंड में माओवादी विचारधारा का अंत अब तय नजर आ रहा है। पुलिस और सुरक्षा बलों के चौतरफा घेराबंदी और राज्य सरकार की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के प्रभाव में आकर माओवादी लगातार मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इसी क्रम में 28 जुलाई को एक बार फिर 16 कुख्यात माओवादी सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण कर अपने हथियार डालेंगे। इस आत्मसमर्पण करने वाले समूह पर कुल 60 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें सबसे प्रमुख चेहरा 15 लाख रुपये का इनामी रिजनल कमांडर संतोष उर्फ गांधी है। इसके साथ ही 10-10 लाख रुपये के इनामी तीन जोनल कमांडर, पांच-पांच…