Author: News Maati

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितता मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सह जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को नोटिस जारी किया है। सीआइडी ने नोटिस के माध्यम से उन्हें मंगलवार को पूछताछ के लिए सीआइडी मुख्यालय बुलाया है। सीआईडी पिछले तीन दिनों से पूर्व में गिरफ्तार पांच आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इन आरोपितों में जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता के अलावा परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल)…

Read More

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहल और सदन में लगातार बनाए गए संवाद का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। संसद में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) विधेयक, 2026 पर गतिरोध समाप्त हो गया है और सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने मंगलवार से इस महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा शुरू करने पर सहमति व्यक्त की है। सदन की कार्यवाही के दौरान अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों से आग्रह किया था कि यह विषय देश के करोड़ों विद्यार्थियों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता से जुड़ा हुआ…

Read More

पटना । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा स्थित बिहारशरीफ डेयरी परियोजना परिसर में 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट, COMFED द्वारा संचालित HPCL पेट्रोल पंप एवं सुधा कैफेटेरिया का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने 300 खुदरा विक्रेताओं के बीच डीप फ्रीजर वितरित किए साथ ही पशु उठाव एवं परिवहन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा पशुपालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ स्थित सुधा डेयरी प्लांट का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नालंदा की धरती ऐतिहासिक है। अखंड भारत में राजगीर मगध साम्राज्य की राजधानी थी। प्रधानमंत्री…

Read More

मेदिनीनगर । झारखंड के पलामू जिले में मेदिनीनगर बाईपास रोड स्थित जेएमपी परिसर में रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय विनोद पांडे के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे स्कूटी से एक युवक जेएमपी परिसर में पहुंचा। कुछ देर बाद उसने अपने दो अन्य साथियों को भी वहां बुला लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों…

Read More

पटना। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोमवार को अधिकारियों को बड़ा निर्देश दिया है। ये निर्देश दिया कि हर थाली में बिहारी तरकारी के लक्ष्य को साकार करने के लिए दिया गया है। इसके लिए बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी परिसंघ लिमिटेड (वेजफेड) की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, भूमि हस्तांतरण और विपणन व्यवस्था में तेजी लाने को कहा गया है। इससे सब्जी उत्पादक किसानों को अधिक फायदा मिल सकेगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वेजफेड की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य राज्य में त्रि-स्तरीय सहकारी संरचना को सुदृढ़ बनाना, सब्जी उत्पादक किसानों के…

Read More

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नए सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की लोकप्रियता के कारण विपक्षी दलों के नेताओं का भाजपा की ओर रुझान लगातार बढ़ रहा है। भाजपा में शामिल होने वालों में सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय, कांग्रेस…

Read More

पटना । बिहार बंद के दौरान 25 जुलाई को सिवान में हुए बवाल और पुलिस की ओर से एके-47 से फायरिंग के मामले में पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। फायरिंग करने वाले सिपाही अभिषेक पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों के बीच इस फैसले को लेकर नाराजगी की भी चर्चा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संबंधित सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले की विस्तृत जांच भी कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट…

Read More

नई दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया है कि असम, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित कुछ राज्यों से छात्रों और अन्य प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाए जाने, हिरासत में लेने और गिरफ्तार किए जाने की खबरें मिल रही हैं। इन रिपोर्टों पर गहरी चिंता जताते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। सीजेपी की मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि पार्टी ने देशव्यापी आंदोलन केवल उस आश्वासन के बाद स्थगित किया था, जिसमें भारत सरकार ने भरोसा दिलाया था कि…

Read More

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पेश किया। यह कदम नीट पेपर लीक के खिलाफ कई सप्ताह तक चले देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बाद उठाया गया है। शून्यकाल के दौरान सदन में जारी विपक्ष सदस्यों के हंगामे के बीच मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक-2026 पेश किया। इस पर सत्तापक्ष के सदस्यों ने सदन की मेज थपथपाते हुए अपना समर्थन दिया। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने विधेयक पर संशोधन प्रस्तुत करने के लिए दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित किया। स्पीकर ओम बिरला ने…

Read More

पटना। बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव को पुलिस गिरफ्तार कर14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया है। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के खिलाफ ये प्राथमिकी गांधी मैदान के गेट नंबर-10 पर तैनात दंडाधिकारी विजय कुमार तिवारी ने दर्ज कराई है। तेज प्रताप यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 भी लगाई गई है। ये धारा आईपीसी की धारा 302 की तरह हत्या की कोशिश के लिए है। तेज प्रताप यादव सहित 1000 अज्ञात उपद्रवियों पर दर्ज एफआईआर में बीएनएस की धाराएं 223, 191(2), 191(3), 190,…

Read More