Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
नई दिल्ली । झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। सांसदों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है, जिससे हजारों युवाओं के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। भाजपा सांसदों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के साथ न्याय सुनिश्चित करने…
रामगढ़। झंडा चौक निवासी 35 वर्षीय एक युवक सुमित अग्रवाल पिता संतोष अग्रवाल की मंगलवार की देर रात अपराधियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। रामगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब 8.30 बजे आवश्यक छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक सुमित अग्रवाल के शरीर के कई हिस्से में तेज धारदार चाकू से हमला करने के निशान मिले है। शव शहर के गोलपार बगीचा से दामोदर नदी जाने वाले पीसीसी सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। वहीं मृतक का चप्पल व नीले रंग का टीशर्ट…
रांची। अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के धनबाद में व्यापक कार्रवाई करते हुए 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। ईडी की 25 टीमों ने कोयला कारोबारी अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव तथा उनके सहयोगियों के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। प्रारंभिक जांच में ईडी ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये नकद के अलावा 150 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक बैलेंस, म्यूचुअल फंड और…
नई दिल्ली। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव की हालत सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली जैसी है।पेपर लीक विधेयक पर चर्चा करते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को जमकर आड़े हाथों लिया। कांग्रेस के साथ ही सपा पर हमलावर रहे ठाकुर ने कहा कि देश में सबसे पहले नकल विरोधी कानून भाजपा सरकार ही लाई, चाहे केंद्र की बात हो या राज्य की। उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो नकल की हिमायत की जाती थी। कल्याण सिंह की सरकार में तत्कालीन शिक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नकल…
नई दिल्ली। पेपर लीक विधेयक पर चर्चा करते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को जमकर आड़े हाथों लिया। कांग्रेस के साथ ही सपा पर हमलावर रहे ठाकुर ने कहा कि देश में सबसे पहले नकल विरोधी कानून भाजपा सरकार ही लाई, चाहे केंद्र की बात हो या राज्य की। उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो नकल की हिमायत की जाती थी। कल्याण सिंह की सरकार में तत्कालीन शिक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नकल विरोधी कानून लेकर आए। वहीं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया कि उनकी तड़प समझ सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास के अंदर…
रांची। सुरक्षा बलों ने एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी मिसिर बेसरा को गिरफ्तार किया। उसके साथ सक्रिय सदस्य मेहनत उर्फ मोच्छू और गौरव को भी दबोचा। मेहनत उर्फ मोछू रीजनल कमेटी सदस्य है। इसपर राज्य सरकार ने 15 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने सटीक खुफिया सूचना के आधार पर जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। धनबाद-गिरिडीह बॉर्डर पर कार्रवाई में दो ग्रामीणों को भी गिरफ्तार किया। लंबे समय से फरार चल रहे मिसिर बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में अगले कुछ वर्षों में चरणबद्ध ढंग से एक लाख नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 14 हजार पुलिस कॉन्स्टेबल प्रशिक्षण पूरा कर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इनकी तैनाती आगामी दुगार्पूजा से पहले कर दी जाएगी। भवानी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रति एक लाख की आबादी पर 106 पुलिसकर्मी हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 155 है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को और सशक्त बनाने के लिए रिक्त पदों पर तेजी से भर्ती…
रांची। राजधानी के अशोकनगर में हुई हाई प्रोफाइल चोरी के मामले का लगातार खुलासा हो रहा है। इससे पहले रांची पुलिस ने जहां दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया, वहीं मंगलवार को एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 65 लाख मूल्य के 400 ग्राम चोरी के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। रांची सिटी एसपी पारस राणा ने मंगलवार को बताया कि 09 जुलाई को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी निशित केसरी और अभिषेक पांडेय के घर में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज कर…
रांची। झारखंड में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल की है। मंगलवार को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में जमशेदपुर में ‘इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च’ (IDTR) की स्थापना को लेकर राज्य परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में ड्राइविंग लाइसेंस (DL) बनाने की जटिल प्रक्रिया को बेहद सरल, सुगम और पारदर्शी बनाया जाएगा। समारोह को संबोधित करते हुए…
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन, कहा-अजगैबीनाथ में बनेगा आधुनिक एयरपोर्ट
भागलपुर। सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट पर मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का भव्य और ऐतिहासिक शुभारंभ हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर एक महीने तक चलने वाले आस्था के इस महापर्व का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही पूरा सुल्तानगंज (अजगैबीनाथ धाम) ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा है और उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरकर कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना होने लगा है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री…