Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह
- देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश
- विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना
- फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू
- पीएम मोदी ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया अत्यंत प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण और ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर
- मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
- मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- सत्ता बदलने से खत्म नहीं होतीं समस्याएं, भारत को कमजोर करने की कोशिशें जारी
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
Author: News Maati
रांची। जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले में झारखंड सीआईडी ने परीक्षार्थियों और आम लोगों से अपील करते हुए साक्ष्य या जानकारी मांगी है। इसके लिए सीआईडी ने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जारी किए हैं। सीआईडी ने कहा है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा, 2023 में कथित गड़बड़ी और अनियमितता के संबंध में किसी परीक्षार्थी या अन्य किसी के पास कोई साक्ष्य (अभिलेख, ऑडियो-वीडियो) या कोई अन्य जानकारी है तो मोबाइल नंबर 9934309058 और ईमेल आईडी (sp-cid@jhpolice.gov.in) पर उपलब्ध करा सकते हैं। इसके अलावा इस संबंध में किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अनुसंधानकर्ता से मिलकर जानकारी उपलब्ध करवाई…
रांची। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड में भाकपा माओवादियों के षड्यंत्र मामले में एक मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। एनआईए से आधिकारिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के बोकारो जिले के गोविंदपुर निवासी बच्चा सिंह उर्फ बच्चा बाबू सिंह को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। वह (आरसी-03/2023/एनआईए/आरएनसी) मामले में एफआईआर में आरोपित है। एनआईए ने अगस्त 2023 में यूए(पी) अधिनियम और सीएलए अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आनंदपुर पुलिस से मामला अपने हाथ में लिया था। जांच के दौरान पता चला कि बच्चा सिंह मजदूर संगठन समिति (एमएसएस) का सचिव था, जिसे वर्तमान में झारखंड…
चतरा। चतरा सांसद कालीचरण सिंह और विधायक जनार्दन पासवान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर चतरा की समस्याओं से अवगत कराया है। इस मौके पर विधायक जनार्दन पासवान को देखते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लपक कर गले से लगा लिया। सांसद और विधायक ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई दी। तीनों नेताओं ने चतरा लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर काफी देर तक चर्चा की। विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि चतरा आज भी मौलिक सुविधाओं से वंचित है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए सांसद और…
पटना। अपनी प्रगति यात्रा के दौरान गोपालगंज में हुई समीक्षा बैठक में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद से जुड़े सभी तरह के कयास पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि वह अब कहीं नहीं जा रहे, गलती से दो बार इधर से उधर (राजद के साथ) चले गए थे। अब हमलोग (एनडीए) हमेशा साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह वक्तव्य उस वक्त आया है जब दो दिन पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने यह कहा था कि महागठबंधन में नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद से राजनीतिक गलियारे में कई तरह की चर्चा आरंभ हो…
प्रयागराज। महाकुंभ मेला की सुरक्षा में पहली बार तैनात किए गए एंटी ड्रोन सिस्टम दस जनवरी से काम करना शुरू कर देगा। चार अलग-अलग एंटी ड्रोन सिस्टम मेला संपंन होने तक 24 घंटे एक्टिव रहेंगे। महाकुंभ मेला को लेकर मिल रहीं धमकियों से निपटने के लिए यह एंटी ड्रोन सिस्टम मेला क्षेत्र में अभेद्य किला के रूप में काम करेंगे। बिना अनुमति आसमान में किसी भी ड्रोन को यह मड़राने नहीं देगा। पलभर में ही उसे निष्क्रिय कर देगा। शनिवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने पत्रकारों से यह बातें…
रांची । झारखंड पिछले एक हफ्ते से शीतलहर की चपेट में है। हिमालयी क्षेत्र से आ रही सर्द हवाओं के चलते ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए रांची शहर में जिला प्रशासन ने आगामी 7 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। क्रिसमस और विंटर वेकेशन के बाद ज्यादातर स्कूल सोमवार (6 जनवरी) से खुलने वाले थे।रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि 6 और 7 जनवरी को जिले के सभी कोटि के सरकारी…
रांची । सब्जियों का बंपर उत्पादन करने वाले झारखंड के किसानों के चेहरों पर मायूसी पसरी है। बाजार में पिछले एक हफ्ते के दौरान सब्जियों के भाव में जबरदस्त गिरावट आई है और इसके चलते उनके लिए फसल की लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है। रांची के बाजारों में भी फूलगोभी, पत्ता गोभी, पालक, टमाटर जैसी सब्जियां पांच से लेकर 10 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही हैं। गांवों के बाजारों में कीमतें इससे भी कम हैं। आढ़तिए किसानों को उनकी लागत जितनी कीमत भी देने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में कई इलाकों के किसान…
मुंबई। पोखरण परमाणु परीक्षण में अहम भूमिका निभाने परमाणु वैज्ञानिक एवं केन्द्र सरकार के पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. राजगोपाल चिदंबरम का शनिवार को मुंबई के जसलोक अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। डॉ. चिदंबरम ने जसलोक अस्पताल में तड़के तीन बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ चिदंबरम के निधन से गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया कि डॉ. राजगोपाल चिदंबरम के निधन से बहुत दुख हुआ। वह भारत के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख शिल्पियों में से एक थे और उन्होंने भारत…
मुंबई। पोखरण परमाणु परीक्षण में अहम भूमिका निभाने परमाणु वैज्ञानिक एवं केन्द्र सरकार के पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. राजगोपाल चिदंबरम का शनिवार को मुंबई के जसलोक अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। डॉ. चिदंबरम ने जसलोक अस्पताल में तड़के तीन बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ चिदंबरम के निधन से गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया कि डॉ. राजगोपाल चिदंबरम के निधन से बहुत दुख हुआ। वह भारत के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख शिल्पियों में से एक थे और उन्होंने भारत…
पटना। बिहार में दरभंगा शहर के लहेरियासराय अन्तर्गत सैदनगर-अभंडा में भीड़ ने शनिवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार कर ले जा रही लहेरियासराय थाने की पुलिस पर जानलेवा कर दिया। इसमें दो सब-इंस्पेक्टर व एक सिपाही जख्मी हो गए। उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) इमरजेंसी में ले जाया गया है। पुलिस टीम कोर्ट के आदेश पर फरार आरोपित जितेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। जितेंद्र के खिलाफ वारंट और कुर्की की कार्रवाई का मामला दर्ज था। गिरफ्तार कर ले जारी आरोपितों के पक्ष में स्थानीय लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। इस दौरान भीड़ ने…