Author: News Maati

रांची। मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 34 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। मुक्ति संस्था के सदस्य रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर जुमार नदी के तट पर लेकर गए। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि मुक्ति संस्था ने अबतक कुल 1917 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। इस मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल, सीताराम, कौशिक, कमल चौधरी, उज्ज्वल जैन, आशीष भाटिया, रतन अग्रवाल, संदीप कुमार, सुनील…

Read More

खूंटी। खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर तोरपा थाना क्षेत्र के चंद्रपुर मोड़ के पास रविवार को सुबह लगभग नौ बजे कार और यात्री बस के बीच हुई टक्कर के बाद बस के पलट जाने से 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बस पर सवार एक व्यक्ति का हाथ कटकर बस मेंं ही रह गया। सभी घायलों का तोरपा रेफरल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद सभी को सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार फिजाएंड फिजा नामक यात्री बस तपकारा से रांची जा रही थी। चंद्रपुर मोड़ के पास बस एक कार टकरा कर पलट गई।…

Read More

नई दिल्ली। सोमवार से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह के दौरान नए आईपीओ की लॉन्चिंग और शेयरों की लिस्टिंग से प्राइमरी मार्केट में हलचल बनी रहने वाली है। 6 जनवरी से शुरू हो रहे इस सप्ताह में 7 नए आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं। इसके साथ ही पिछले सप्ताह लॉन्च हुए तीन आईपीओ में भी इस सप्ताह बोली लगाई जा सकेगी। इसी तरह सोमवार से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह के दौरान 6 कंपनियां लिस्टिंग के जरिए स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत करने जा रही हैं। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 6 जनवरी को स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार से शुक्रवार के कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई, वहीं 4 के मार्केट कैप में गिरावट आ गई। फायदे में रहने वाली 6 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 82,861.16 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। वहीं नुकसान में रहने वाली 4 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 96,605.66 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई। इसमें सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ, लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक फायदे में रही। इस सप्ताह…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक मौका देने की अपील की। उन्होंने दिल्लीवासियों को विश्वास दिलाया कि भाजपा के जीतने पर दिल्ली में जनहित की कोई योजना बंद नहीं होगी। दिल्ली के जापानी पार्क में आयोजित परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों को डराया जा रहा है कि भाजपा के जीतने पर कई योजनाएं बंद हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जनहित की कोई योजना बंद तो नहीं होगी, लेकिन जो उसमें बेईमानों का ठेका है उनको बाहर निकाला जाएगा। पिछले 10 साल में…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमत सोरेन ने कहा कि यह अबुआ सरकार है। ऐसे में राज्य के सतत, समावेशी और सर्वांगीण विकास के साथ लोगों के कल्याण एवं हितों का संवर्धन करने वाला संतुलित बजट हो, इस पर हमारी सरकार का विशेष फोकस है। इसलिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को लेकर आपके सुझाव, राय और विचार हमारे लिए काफी मायने रखते हैं, ताकि आपके जरिए प्राप्त होने वाले बेहतर सुझावों को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में जगह दे सकें। सोरेन रविवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वर्ष 2025-26 के बजट निर्माण को लेकर आम जनता के सुझाव, राय-विचार आमंत्रित…

Read More

रायपुर।नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिलों की DRG और STF की संयुक्त टीम ने 3 जनवरी 2025 को अबूझमाड़ में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया। 4 जनवरी 2025 की शाम से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए। अभियान के दौरान अब तक चार वर्दीधारी नक्सलियों के शव, AK 47 और SLR जैसे आटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। 2 दिन पहले से शुरू हुआ अभियान 3 जनवरी 2025 को नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू हुआ। पुलिस की…

Read More

गाजा। गाजा में पिछले तीन दिनों से जारी इजरायल के हवाई हमले में कम से कम 184 लोग मारे गए हैं। हमास के गाजा स्थित मीडिया कार्यालय ने कहा कि इजरायली सेना ने पिछले 72 घंटों में गाजा पट्टी पर 94 हवाई हमले किए, जिसमें 184 लोगों की मौत हुई है। कार्यालय ने शनिवार को अपने बयान में इन हमलों को खतरनाक और क्रूर बताया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल के हवाई हमले में कई पीड़ित या तो मारे गए या घायल हो गए हैं। इसके अलावा कई लोगों के मलबे में फंसे होने…

Read More

बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों की गिरफ्तार कर लिया है। इसकी मामले की पूरी जांच के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने आज पत्रकाराें से बातचीत में बताया कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के तीन आरोपितों की गिरफ्तारी कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या की पूरी जांच के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी को मामला सौंपा गया है। बस्तर आईजी ने बताया कि पत्रकार स्व. मुकेश चन्द्रकार के हत्या के प्रकरण में जिला बीजापुर के कोतवाली थाना में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 1/2025…

Read More

पटना। पटना के 22 केंद्रों पर आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारम्भिक की पुनर्परीक्षा आज शातिपूर्ण संपन्न हो गई है। कुल 5,900 परीक्षार्थी आज की परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके नतीजे 25 से 31 जनवरी के बीच घोषित किए जाएंगे। बीपीएससी चेयरमैन रवि मनु भाई परमार ने बताया कि पटना के 22 केंद्रों पर संपन्न हुए री-एग्जाम में 5,900 अभ्यर्थी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि 70वीं पीटी परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने जारी होगा, जिसमें 2,035 अभ्यर्थियों का चयन होगा। इसके बाद फिर मेन्स परीक्षा का कार्यक्रम तय होगा। परमार रवि मनु भाई ने बताया कि…

Read More