Author: News Maati

रांची। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार रात 10 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। तबादला आदेश के मुताबिक गोंदा थाना में पदस्थापित दिनेश कुमार ठाकुर को सिल्ली थानेदार बनाया गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के टीओपी प्रभारी मनीष कुमार को पंडरा ओपी प्रभारी बनाया गया है। टाटी सिल्वे थाना में पदस्थापित भवेश कुमार को खरसीदाग ओपी का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार मोरहाबादी टीओपी प्रभारी हीरालाल शाह को अनगड़ा थानेदार बनाया गया है। लालपुर थाना में पदस्थापित विकास कुमार सिंह को दलादली टीओपी का प्रभारी बनाया गया है। पुनदाग ओपी में पदस्थापित चंदन कुमार गुप्ता को चान्हो…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मंगलवार को कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी ने अगले चरण के चंद्र मिशन – चंद्रयान 4 और 5 के लिए डिजाइन पूरा कर लिया है और इस सिलसिले में सरकार से मंजूरी लेने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। चंद्रयान-4 मिशन में चंद्रमा की सतह पर सहजता से उपकरण उतारने के बाद पृथ्वी के इस उपग्रह की चट्टानों और मिट्टी को धरती पर लाना, चंद्रमा से एक अंतरिक्ष यान को प्रक्षेपित करना, चंद्रमा की कक्षा में अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग का प्रदर्शन करना और नमूनों को वापस लाना शामिल है।…

Read More

रांची। झारखंड की राजनीति में उथल-पुथल मचा हुआ है। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेरी किसी से मुलाकात नहीं हुई है। निजी काम से मैं दिल्ली आया था। मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं कि यह सब कौन कह रहा है। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या आप यहां भाजपा के नेता मिलना चाहते थे तो उन्होंने इस बात को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के किसी नेता से न मिलना चाहता था और न ही मेरी मुलाकात हुई। इस दौरान पत्रकारों…

Read More

रांची। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर बैठक की। इस दौरान डीजीपी ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीजीपी ने एक जनवरी से अब तक राज्य के विभिन्न जिलों में रंगदारी, लेवी वसूलने के उदेश्य से अपराधियों , उग्रवादियों के जरिये संपत्ति का नुकसान करने संबंधी मामले की समीक्षा करते हुये उनके खिलाफ दर्ज मामलों में हुई गिरफ्तारी, दर्ज मामले में कितने व्यक्तियों पर आरोप पत्र की स्थिति, कितने व्यक्ति इसमें फरार हैं एवं फरार के खिलाफ वारंट-कुर्की जब्ती के बिंदुओं की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही लेवी का…

Read More

रांची। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार रात 10 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। तबादला आदेश के मुताबिक गोंदा थाना में पदस्थापित दिनेश कुमार ठाकुर को सिल्ली थानेदार बनाया गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के टीओपी प्रभारी मनीष कुमार को पंडरा ओपी प्रभारी बनाया गया है। टाटी सिल्वे थाना में पदस्थापित भवेश कुमार को खरसीदाग ओपी का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार मोरहाबादी टीओपी प्रभारी हीरालाल शाह को अनगड़ा थानेदार बनाया गया है। लालपुर थाना में पदस्थापित विकास कुमार सिंह को दलादली टीओपी का प्रभारी बनाया गया है। पुनदाग ओपी में पदस्थापित चंदन कुमार गुप्ता को चान्हो…

Read More

रांची। सिम बॉक्स मामले में ओडिशा पुलिस ने रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के कांटाटोली स्थित एक घर की तलाशी ली। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर वहां से आठ सिम बॉक्स बरामद किये हैं। ओडिशा पुलिस की छापेमारी अभियान में रांची पुलिस की टीम भी शामिल रही। ओडिशा पुलिस आरोपी को भी साथ लेकर आई थी। उसकी निशानदेही पर छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि सिम बॉक्स रैकेट को असदुर जमान नाम का एक बांग्लादेशी नागरिक हैंडल करता है। ओडिशा में बीते 16 अगस्त को सिम बॉक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस ने भुवनेश्वर स्थित एक…

Read More

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव स्तर के 45 पदों के लिए लेटरल एंट्री संबंधी विज्ञापन रद्द कर भर्ती प्रक्रिया भी रद्द कर दी। आयोग ने यह कदम केंद्र सरकार द्वारा लेटरल एंट्री का विज्ञापन वापस लेने के निर्देश के बाद उठाया है। यूपीएससी ने आज जारी एक परिपत्र में लिखा कि सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि रोजगार समाचार, विभिन्न समाचार पत्रों और आयोग की वेबसाइट पर 17 अगस्त, 2024 को प्रकाशित विभिन्न विभागों में संयुक्त सचिव/निदेशक/उप सचिव स्तर के 45 पदों के लिए लेटरल एंट्री से…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार को उड़ान भरने के बाद ट्रेनी विमान की क्रैश हुई। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। चालक दल का पता नहीं चल पाया है। विमान में दो चालक सवार थे। उम्मीद की जा रही है कि विमान की क्रैश लैंडिंग के वक्त दोनों पायलट इजेक्ट कर गये होंगे। फिलहाल, दोनों की खोजबीन में हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 11:00 बजे एक ट्रेनी विमान ने सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरा था लेकिन थोड़ी ही देर बाद एटीसी से संपर्क टूट गया।…

Read More

मॉस्को। रूस पर यूक्रेन के ताजा हमलों के बीच रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के एक और शहर पूर्वी यूक्रेन के डोनेस्क क्षेत्र में जालिजने टाउन पर कब्जा कर लिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि उसके सुरक्षाबलों ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेस्क क्षेत्र में जालिजने टाउन पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही रूस डोनेस्क क्षेत्र के ही टोरेस्क और पोकरोवस्क की ओर आगे बढ़ रहा है। वहीं यूक्रेन ने कुर्स्क में सोमवार को सियाम नदी पर बने तीसरे पुल को नष्ट कर दिया है। दूसरी ओर, रूस के कुर्स्क क्षेत्र के बड़े हिस्से…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील मनन कुमार मिश्रा को बिहार से उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार की शाम पार्टी की ओर से बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई। राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। बिहार से राज्यसभा की दो सीटों के लिए एनडीए के दोनों प्रत्याशी अब तय हो गए हैं। आएलएम के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी के मनन कुमार मिश्रा राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। मनन कुमार गोपालगंज के रहने वाले…

Read More