Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह
- देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश
- विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना
- फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू
- पीएम मोदी ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया अत्यंत प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण और ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर
- मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
- मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- सत्ता बदलने से खत्म नहीं होतीं समस्याएं, भारत को कमजोर करने की कोशिशें जारी
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
Author: News Maati
रांची। हिंदपीढ़ी से दो सगी बहनों के लापता होने के मामले में पुलिस लगातार तकनीकी शाखा के सहयोग से सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें रांची के कांटाटोली चौक के मंगल टावर के पास आधार कार्ड को सुधरवाने गई थी। इस दौरान दोनों का मोबाईल फोन आॅफ हो गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शनिवार रात शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित परिजनों ने आशंका जताई है कि आॅटो में बैठने के दौरान मोबाइल छीन कर दोनों का अपहरण कर लिया गया है। युवतियों की पहचान रहनुमा प्रवीण (20) और अमरीना असगर (18)…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के प्रतीक हैं। उनका योगदान समाज एवं राष्ट्र के लिए अनुकरणीय है। राज्यपाल रांची के गुरुनानक स्कूल सभागार में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से आयोजित पूर्व सैनिक महासम्मेलन के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे देश के पूर्व सैनिक सीमाओं की रक्षा के प्रहरी रहे हैं और आज भी वे समाज के प्रेरणास्रोत और गौरव हैं। उनका अनुशासन, साहस और समर्पण हमारे लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक…
नई दिल्ली । प्रयागराज में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ शुरू हो रहा है। अगले 45 दिनों तक करोड़ों लोग पवित्र स्नान के लिए संगम में डुबकी लगाएंगे। यह महाकुंभ कई मायनों में खास है, जिसमें बड़े पैमाने पर तैयारियां, सुरक्षा व्यवस्था और कई नए आयोजन शामिल हैं। प्रयागराज, जिसे पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था, कल से दुनिया के सबसे बड़े जनसमूह की मेजबानी करेगा। गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर 4 हजार हेक्टेयर में फैला एक अस्थायी जिला बनाया गया है, जहां अगले 45 दिनों तक देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु पवित्र स्नान…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने एक अहम फैसले में कहा है कि पति की मर्जी के खिलाफ महिला अगर अपनी मर्जी से वैध कारणों के आधार पर अलग रहती है तो भी वह गुजारा भत्ता की हकदार है। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अगुआई वाली बेंच के सामने यह कानूनी सवाल था कि क्या एक पति जिसने दांपत्य जीवन बहाल करने के मामले में अपने फेवर में डिक्री यानी फैसला हासिल की है, वह CRPC की धारा-125 के तहत अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता देने से बच सकता है? अगर पत्नी डिक्री के बावजूद पति के साथ…
नई दिल्ली ।भारत अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रचने का इंतजार कुछ बढ़ गया है। इसरो का स्पैडेक्स मिशन के तहत भारत पहली बार अंतरिक्ष में दो उपग्रहों की डॉकिंग के बेहद करीब पहुंचने के बाद फिर से दूर हो गए हैं। इसरो की तरफ से जारी अपडेट के अनुसार 15 मीटर और फिर 3 मीटर तक पहुंचने का ट्रायल किया गया। इसके बाद अंतरिक्षयानों को सुरक्षित दूरी पर वापस ले जाया गया। डेटा का आगे एनालिसिस करने के बाद की डॉकिंग की आगे की प्रक्रिया की जाएगी। स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पेडेक्स) मिशन में जटिल टेक्नोलॉजी शामिल हैं। इस कार्य…
धनबाद। कोयलांचल धनबाद से एक शर्मसार कर देने वाला मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। दरअसल प्री बोर्ड के अंतिम दिन पेन डे मना रही डिगवाडीह कार्मेल स्कूल की छात्राओं का स्कूल प्रबंधन ने शर्ट उतरवा लिया गया, बल्कि छात्राओं को इनरवियर और ब्लेजर में ही घर जाने को मजबूर कर दिया गया। अब मामला जिलाधिकारी के पास है और मामले में जांच के आदेश दे दिए गए है। एक वीडियो उन्ही छात्राओं की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिन्हें उस मानसिक ड्रामा से गुजरना पड़ा, अब वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…
पटना। बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिहार मौसम सेवा केंद्र और इंडियन स्पेस रिसर्च आॅर्गनाइजेशन (इसरो) की संस्था स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (सैक) के बीच अहमदाबाद में त्रिपक्षीय समझौते (एमओयू) पर आज हस्ताक्षर किया गया। प्राधिकरण की ओर से सचिव मो वारिस खान (भा.प्र.से.), मौसम सेवा केंद्र की ओर से निदेशक डॉ सीएन प्रभु और सैक की ओर से निदेशक नीलेश एम देसाई ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। पटना से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ उदय कांत, इस महत्वपूर्ण क्षण के गवाह बने। इस समझौते के तहत बाढ़, सुखाड़, लू, शीतलहर, वज्रपात और कुछ हद तक भूकम्प जैसी आपदाओं…
दरभंगा । प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दरभंगा जिले में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। साथ ही यह आश्वासन भी दिया है कि कमियों को जल्द पूरा किया जाएगा। सीएम ने कहा कि आप जानते हैं हम लोगों ने दरभंगा जिले में विकास का काफी काम कराया है फिर भी जो कुछ छूट गया है या कमी रह गई है उसे पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि दिल्ली मोड़ स्थित बस अड्डे को अंतर्राज्यीय बस पड़ाव के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे दरभंगा हवाई अड्डा हेतु आस-पास के…
नोएडा । नोएडा पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। इस फर्जी कॉल सेंटर के पकड़े जाने के बाद अभी तक करीब 6 करोड़ रुपए की ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस इस मामले की और गहनता से छानबीन कर रही है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा सर्विलांस टीम, साइबर टीम, थाना फेस-1 और सेक्टर-20 पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर लोगों को लोन दिलाने व इंश्योरेंस पॉलिसी और शेयर मार्केट में निवेश कराने का झांसा देकर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में विकसित भारत युवा नेता संवाद-2025 में भाग लेंगे और देशभर से आए तीन हजार सक्रिय युवा नेताओं से बातचीत करेंगे। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया कि भारत की युवा शक्ति को श्रद्धांजलि। कल, 12 जनवरी, एक बहुत ही खास दिन है क्योंकि यह स्वामी विवेकानंद की जयंती है। इस अवसर पर, मैं पूरा दिन अपने युवा मित्रों के साथ विकसित भारत युवा नेता संवाद-2025…