Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह
- देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश
- विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना
- फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू
- पीएम मोदी ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया अत्यंत प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण और ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर
- मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
- मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- सत्ता बदलने से खत्म नहीं होतीं समस्याएं, भारत को कमजोर करने की कोशिशें जारी
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
Author: News Maati
मुंबई। अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े से फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में शीघ्र कटौती की उम्मीद धूमिल पड़ने से वैश्विक स्तर पर हुई गिरावट से निवेशक हताश हो उठे। निराश निवेशकों के स्थानीय स्तर पर की गयी चौतरफा भारी बिकवाली से शेयर बाजार आज 7 महीने के निचले स्तर पर लुढ़क गया। जिससे निवेशकों के 12.62 लाख करोड़ रुपये डूब गये। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1048.90 अंक अर्थात 1.36 प्रतिशत का गोता लगाकर सात महीने बाद 77 हजार अंक के नीचे 76,330.01 पर आ गया। इससे पहले यह 11 जून 2024 को 76,456.59 अंक…
रांची। झारखंड पुलिस जल्द ही राज्य में खास तरह की थाना व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसके तहत महिला थाना, साइबर थाना, SC/ST थाना और ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, ये चारों एक ही इमारत में होंगे। इससे लोगों को अलग-अलग थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पहली ऐसी इमारत रांची के मौजूदा महिला थाना परिसर में बनेगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने यह जानकारी दी। इस व्यवस्था से आम लोगों को काफी सुविधा होगी। डीजीपी ने दी जानकारी डीजीपी ने बताया कि इमारत का खाका तैयार किया जा रहा है। पूरी योजना जल्द ही राज्य सरकार को सौंप दी जाएगी। सरकार…
रामगढ़। झारखंड का एक बेटा प्रशांत कुमार अब यूनाइटेड किंगडम (UK) में अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं। कंजरवेटिव पार्टी ने 2026 के स्थानीय चुनावों में काउंसलर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। प्रशांत ने अपनी पढ़ाई झारखंड के रामगढ़ जिले के एक स्कूल से की है। टाटा समूह में काम करने के बाद वे अब यूके में रहते हैं और सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। शुरु से ही सामाजिक कार्यों में रुचि जानकारी के अनुसार, उनकी स्कूली शिक्षा रामगढ़ जिले के घाटोटांड़ स्थित होली क्रॉस स्कूल में हुई। स्कूल के दिनों से ही वे…
नई दिल्ली । प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो चुका है। 26 फरवरी तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में देश-विदेश की कई हस्तियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इनमें आईफोन बनाने वाली दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल के को-फाउंडर रहे दिवंगत स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी शामिल हैं। वह महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। वह निरंजिनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि के आश्रम में रहेंगी। इस दौरान वह कल्पवास में रहेंगी और साधुओं की संगत में सादगीपूर्ण जीवन बिताएंगी। लॉरेन पॉवेल दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं।…
रांची । आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) ने झारखंड में रांची और लातेहार जिले के बॉर्डर पर स्थित नकटा पहाड़ी पर ट्रेनिंग कैंप बनाने का प्लान तैयार किया था। इस बात का खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड पुलिस के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के जॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किए गए AQIS (Al-Qaeda in the Indian Subcontinent) के आतंकियों से पूछताछ में हुआ है। दो दिन पहले लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार आतंकी शाहबाज अंसारी ने पुलिस को झारखंड में तैयार किए जा रहे आतंक के मॉड्यूल के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारी दी है।…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग इलाके में जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करेंगे। जेड मोड़ सुरंग के खुलने से कश्मीर घाटी में कनेक्टिविटी को और बढ़ावा मिलेगा। यह सुरंग श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर स्थित है। सुरंग के खुलने से श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर सड़क का हिस्सा सभी मौसमों के लिए खुला रहेगा और सोनमर्ग क्षेत्र में सर्दियों के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। करीब 12 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का निर्माण 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। इसमें 6.4 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग मुख्य सुरंग, एक निकास सुरंग और पहुंच मार्ग शामिल हैं। समुद्र…
नई दिल्ली। दिल्ली के चुनावी रण में 58 उम्मीदवार उतार चुकी भाजपा शेष 12 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम से चौंका सकती है। इसमें सबसे प्रमुख नाम टीवी कलाकार और पूर्व केंद्रीय स्मृति ईरानी का है। चर्चा है कि पार्टी उन्हें दिल्ली कैंट या ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में से किसी एक सीट से उम्मीदवार बना सकती है। उनकी उम्मीदवारी से दिल्ली का विधानसभा चुनाव और रोचक हो सकता है। स्मृति ईरानी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी हराया था, हालांकि 2024 में वह स्वयं चुनाव हार…
महाकुंभनगर। संगम तट पर श्रद्धालुओं का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। महाकुंभ के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशभर से आए श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। आधी रात से ही श्रद्धालु और कल्पवासी संगम तट पर जुटने लगे थे। हर-हर गंगे और जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा। मेला क्षेत्र की सुरक्षा चाक-चौबंद है। आज से ही पैंतालीस दिवस का कल्पवास शुरू हो जाएगा। पहला शाही स्नान मकर संक्रांति पर मंगलवार को होगा। पौष पूर्णिमा पर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं तड़के से ही संगम स्नान के लिए…
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के बड़े लक्ष्यों को हासिल करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य बताते हुए देश के युवाओं का आह्वान किया है कि वे आराम वाली जिन्दगी से बाहर निकल कर जोखिम लें और खुद के साथ देश को भी सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाकर कर इतिहास के सबसे बड़े परिवर्तन केे उत्प्रेरक एवं लाभार्थी बनें।श्री मोदी ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को भारत मंडपम में विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया। उन्होंने…
दुमका। वर्तमान समय में हर हाथ में मोबाइल फोन रहता है और आए दिन मोबाइल चोरी की प्राथमिकी थाना में दर्ज होती है। बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जिसका चोरी हुआ मोबाइल वापस मिल पता है। लेकिन जब किसी वीवीआईपी का मोबाइल चोरी हो जाए तो पुलिस महकमा काफी सक्रिय हो जाती है और मिलों दूर चोर को पकड़ कर मोबाइल बरामद कर लेती है। ऐसा ही एक मामला दुमका में सामने आया है। जब कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक जनवरी को पूजा करने बासुकीनाथ पहुंचे जयपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के मोबाइल पर चोर ने हाथ…