Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह
- देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश
- विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना
- फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू
- पीएम मोदी ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया अत्यंत प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण और ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर
- मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
- मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- सत्ता बदलने से खत्म नहीं होतीं समस्याएं, भारत को कमजोर करने की कोशिशें जारी
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
Author: News Maati
मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को अहिल्यानगर जिले के शिर्डी में कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने शरद पंवार और उद्धव ठाकरे को उनकी जगह दिखा दी है। उन्होंने कहा कि शरद पंवार 1978 से छल-कपट की राजनीति कर रहे थे, उनकी राजनीति को जनता ने 20 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया और 2019 में बालासाहब ठाकरे के विचारों के साथ विश्वासघात करने और धोखाधड़ी की राजनीति करने वाले उद्धव ठाकरे को भी सबक सिखाया है। केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज शिर्डी में प्रदेश भाजपा की ओर से शिर्डी में आयोजित महाधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने…
महाकुम्भनगर। निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वरों ने अखाड़े की छावनी में रविवार को विदेशी संत वेद व्यासानन्द को महामंडलेश्वर बनाया है। यह निर्णय एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लिया गया, जिसमें विदेशी संत को इस सम्मानित पद पर आसीन किया गया। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरी ने कहा कि वेद व्यसानन्द भारतीय साधना परम्पराओं और योग के प्रमुख प्रचारक रहे हैं। उनका यह पद प्राप्त करना निरंजनी अखाड़े के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस निर्णय से अखाड़े के धार्मिक कृत्य और परम्पराओं को वैश्विक स्तर पर और अधिक मान्यता मिलेगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं…
रांची। राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने रविवार काे पार्टी मुख्यालय रांची में चतरा विधानसभा से राजद प्रत्याशी रही रश्मि प्रकाश को नियुक्ति पत्र देकर प्रदेश महिला अध्यक्ष मनोनीत किया है । इस दौरान राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव भी मौजूद थे । मौके पर मौजूद प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि रश्मि प्रकाश अत्यंत जनप्रिय युवा नेत्री है। वह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहु है । यादव ने बताया कि रश्मि प्रकाश एक होनहार शिक्षित, कर्मठ, संघर्षशील एवं प्रखर वक्ता के रूप में जानी जाती है…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके जीवन और विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन भारत माता के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। उनका व्यक्तित्व और उनके विचार आज भी हमारे समाज को प्रेरित करते हैं और हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। राज्यपाल रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रांची के बरियातू स्थित स्वयंसेवी संस्था विकास भारती बिशुनपुर के जरिये आयोजित कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव में बोल रहे थे। राज्यपाल ने सन 1893 में शिकागो में हुए विश्व धार्मिक महासभा में स्वामी विवेकानंद के जरिये दिए गए…
चतरा। समाज में बेटियां अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। घर की देहरी लांघकर पुरुष के कंधा से कंधा मिलाकर समाज को आगे बढ़ा रहे हैं। गांव समाज में अंतिम संस्कार, श्मशान घाट से लेकर कर्मकांड तक पुरुषों का वर्चस्व रहा है। अब महिलाएं भी आगे आकर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला रहे हैं। पत्थलगड़ा प्रखंड के सिंघानी में एक बुजुर्ग का कोई बेटा नहीं था ऐसे में देहांत होने के बाद उनकी तीनों बेटियों ने कंधा देकर पुत्र का फर्ज निभाया है। बेटियों के इस दायित्व का आसपास के लोगों ने सराहना की है। गांव…
पटना । बिहार की खुशबू कुमारी ने महिला राष्ट्रीय भारत्तोलन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 और 71 किलोग्राम वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते है।खेल विभाग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है। खुशबू कुमारी ने ब्रह्मपुर, ओडिशा में आयोजित अश्मिता खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर और सीनियर महिला स्नैच 75 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क 71 किलोग्राम भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते। उनका यह प्रदर्शन राज्य के लिए गर्व…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार से शुक्रवार के कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 5 के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई, वहीं 5 के मार्केट कैप में गिरावट आ गई। फायदे में रहने वाली 5 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 1,02,645.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। वहीं नुकसान में रहने वाली 5 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 1,85,952.31 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई। इसमें सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) सबसे अधिक फायदे में रही।…
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दुनिया की सबसे बड़ी थ्री-डी रंगोली बनाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद पर बनी इस थ्री-डी रंगोली का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वयं रंगोली में रंग भरे। यह थ्री-डी रंगोली भोपाल के शौर्य स्मारक में 18 हजार स्क्वेयर फीट में बनाई गई है। इसमें स्वामी विवेकानंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीरें उकेरी गई हैं। इस रंगोली में संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि का संदेश दिया गया। विश्व की सबसे बड़ी यह थ्री-डी रंगोली गोल्डन बुक ऑफ…
पटना। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का राजद के विधायक और पूर्व मंत्री रहे आलोक मेहता पर शिकंजा कसता जा रहा है। उनकी कई कंपनियों से जुड़े करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में तफ्तीश के दौरान मिले सबूतों और दर्ज बयानों के आधार पर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला बिहार स्थितवैशाली शहरी कॉरपोरेशन बैंकह्व से करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़े का है। इस घोटाले में बैंक के चेयरमैन सहित सीईओ और कई अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। इस मामले की तफ्तीश के दौरान मिले सबूतों और दर्ज बयानों के आधार पर चार आरोपितों को गिरफ्तार…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मद्देड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदेपारा-कोरंजेड नेशनल पार्क एरिया में रविवार सुबह सुरक्षाबलाें और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन वर्दीधारी नक्सलियाें काे जवानाें ने ढेर कर दिया है। सर्चिंग में अब तक तीन वर्दीधारी नक्सलियाें के शव बरामद हुए हैं। मारे गये नक्सलियाें के शव के साथ मुठभेड़ स्थल से ऑटोमेटिक हथियार सहित अन्य हथियार एवं विस्फोटक पदार्थ व नक्सल सामाग्री बरामद हुआ है l बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि माैके से तीन वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद हुआ है, मारे गये नक्सलियों की पहचान की…