Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह
- देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश
- विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना
- फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू
- पीएम मोदी ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया अत्यंत प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण और ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर
- मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
- मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- सत्ता बदलने से खत्म नहीं होतीं समस्याएं, भारत को कमजोर करने की कोशिशें जारी
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
Author: News Maati
रामगढ़। विस्थापित नेता संतोष सिंह की हत्या करने वाले को अपराधी राहुल तुरी का रामगढ़ में एनकाउंटर हो गया है। हजारीबाग और रामगढ़ पुलिस के जरिये चलाए गए ज्वाइंट आॅपरेशन में राहुल तुरी मारा गया। शनिवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल तुरी अपने साथी के साथ रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुरपा बस्ती में छुपा हुआ है। इस सूचना के बाद हजारीबाग एसपी अरविंद सिंह और रामगढ़ एसपी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी शुरू की। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर हमला शुरू कर दिया । बदले में पुलिस ने…
लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। अयोध्या में शनिवार (प्रतिष्ठा द्वादशी) को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ से जुड़े समारोह की शुरुआत हो गई, जिसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचे हैं। शनिवार से राम मंदिर परिसर में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। वर्षगांठ समारोह की शुरुआत यजुर्वेद के पाठ से हुई। पीएम मोदी ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर एक्स पर वीडियो शेयर करते…
रायपुर । सुकमा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया। इनमें 8 लाख का इनामी कोरसा महेश भी शामिल है। यह मुठभेड़ गुंडराजगुड़ेम और पालीगुड़ा के जंगलों में हुई। ड्रोन कैमरों की मदद से सुरक्षाबलों को नक्सलियों का पता लगाने में सफलता मिली। इस ऑपरेशन में BGL लॉन्चर और एक 12 बोर बंदूक समेत कई विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई। सुरक्षाबलों की नई रणनीति और ड्रोन के इस्तेमाल से नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर स्थित घने जंगलों…
पटना। नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले लालू को दिया बड़ा झटका। सारण की राजनीति में भारी उलटफेर हुआ। सारण की राजनीति के उथल पुथल करते बनियापुर से राजद के विधायक केदारनाथ सिंह ने जनता दल यू में शामिल होने की घोषणा कर राजद सुप्रीमो लालू यादव को अलविदा कह दिया। यह जानकारी उन्होंने खुद मीडिया को दी। और संकेत देने के स्वर में साफ कहा कि वो महाराजगंज लोकसभा से पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के छोटे भाई है। उनके बड़े भाई जहां भी रहेंगे वो उनके साथ ही राजनीति को आवाज देंगे। उनका स्वभाव परिवार के साथ रहने का…
पटना। बिहार सरकार दरभंगा और रक्सौल हवाई अड्डों का विस्तार करेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। दरभंगा हवाई अड्डे के लिए 89.75 एकड़ और रक्सौल हवाई अड्डे के लिए 139 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इससे रक्सौल हवाई अड्डे की सुविधाएं भी बढ़ेंगी। हवाई सेवाओं का विस्तार होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। नई नौकरियां भी पैदा होंगी। दोनों हवाई अड्डों की क्षमता बढ़ेगी और हवाई सेवाएं बेहतर होंगी। दरभंगा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 244.60 करोड़ रुपये की लागत से 89.75 एकड़ जमीन ली जाएगी।…
रांची। शहर के कांके रोड के विद्यापति नगर स्थित ईश्वरी एन्क्लेव में दिनदहाड़े शुक्रवार को लाखों का चोरी का मामला प्रकाश आया है। फ्लैट के मालिक यशवंत सिंह के मुताबिक, घर में कोई नहीं था। दो लोग कार में आये और घर का ताला तोड़कर सात लाख रुपये नकदी और 25 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर फरार हो गये। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस संबंध में यशवंत सिंह ने अज्ञात दो चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि वारदात की जांच-पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज मिला है। जल्द…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह कोई वीआईपी नहीं बल्कि एक आम आदमी हैं। उन्हाेंने कहा कि वह कभी कम्फर्ट जोन में नहीं रहे और उनकी जोखिम लेने की क्षमता का अभी तक पूरी तरह से उपयोग नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ के साथ एक पॉडकास्ट में अपने बचपन, मित्रों, घर छोड़कर जाने, युवाओं के लिए दृष्टिकोण, गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के तौर पर तीसरे कार्यकाल के लक्ष्यों सहित कई विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने वैश्विक पटल पर भारत के प्रमुख शक्ति रूप में उभरने…
रांची। ब्राउन शुगर के कारोबार के सरगना कन्हैया कुमार सहित तीन तस्करों को रांची की सुखदेव नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11.48 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाईल फोन, बाइक और दो हजार 300 रुपये नकदी बरामद किया गया है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान के पास ब्राउन शुगर का मुख्य सरगना कन्हैया कुमार और उसके साथी खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के बाद कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर सरगना सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार…
रांची । झारखंड सरकार ने रांची के नामकुम में 40 हजार वर्गफीट इलाके में अत्याधुनिक आईटी टावर की स्थापना की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश-विदेश की आईटी कंपनियों को इस टावर में दीर्घकालिक लीज के आधार पर अपनी शाखाएं और कार्यालय खोलने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने आईटी कंपनियों से अपील की है कि वे झारखंड में निवेश करें और राज्य के साथ लंबे समय तक साझेदारी करें। स्टेट आॅफ द आर्ट और विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित इस टावर को झारखंड को आईटी हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को झड़प के दौरान ड्यूटी पर तैनात बाघमारा के एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह के घायल होने की जानकारी प्राप्त होने पर उनके पिता अशोक सिंह से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बात की। मुख्यमंत्री ने उनके इलाज से संबंधित पूरी जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि…