Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से यात्रा का जत्था रवाना, चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती
- पाकिस्तान में BLA ने फिर मचाया कोहराम, बलूचिस्तान के ग्वादर में 30 से अधिक सैनिकों को मार डाला
- बरियातू थाना के पास महिला से दिनदहाड़े चेन छीना
- ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे को दोबारा भेजा समन, शराब घोटाले में इस दिन होगी पूछताछ
- वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 743 अभ्यर्थी सफल
- चुट्टूपालू घाटी में हर 100 मीटर पर सुरक्षा के होंगे इंतजाम
- हिमांशु सिंह हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच, दोषियों को मिले कड़ी सजा : संजय सेठ
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
Author: News Maati
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने रिंकी यादव एवं अन्य की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए शनिवार को मोरहाबादी स्थित रतन हाइट्स के जमीन मालिक अशोक कुमार वालमजी परमार एवं अन्य के अलावा बिल्डर वीकेएस रियलिटी के संचालक विजय कुमार साहू को अवमानना नोटिस जारी किया है। हाई कोर्ट की एकल पीठ ने उनसे पूछा है कि हाई कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर क्यों नहीं उन पर अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाए। पूर्व में इन्हें कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने को लेकर शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया गया था लेकिन की उनकी ओर…
पटना। बिहार को रविवार य् को चार वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। गया-नवादा-किऊल के रास्ते वाराणसी और देवघर के बीच चलने वाली वंदे भारत, दुमका होकर भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत, गया- हावड़ा के मध्य चलने वाली वंदे भारत ट्रेन और टाटानगर से गोमो के रास्ते पटना तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया जायेगा। भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत का शेड्यूल : भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुक्रवार को सफल रहा। रविवार को इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। इस ट्रेन को बांका होकर चलाया जा रहा है। रविवार को यह उद्घाटन…
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि आज जिस ज्ञानवापी को कुछ लोग मस्जिद कहते हैं वह साक्षात विश्वनाथ जी ही हैं। योगी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ह्यसमरस समाज के निर्माण में नाथपंथ का अवदान विषयक संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन गोरखपुर विश्वविद्यालय और हिंदुस्तानी एकेडमी प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने संतों और ऋषियों की परंपरा को समाज और देश को जोड़ने वाली परंपरा बताते हुए आदि शंकर का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने…
रांची । झारखंड में उत्पाद विभाग (एक्साइज डिपार्टमेंट) में कांस्टेबल नियुक्ति के लिए चल रही दौड़ प्रतियोगिता में शामिल एक और अभ्यर्थी की मौत हो गई है। मृतक का नाम मुरामुल्ला सूर्या उर्फ बाला है। वह जमशेदपुर के बर्मामाइंस का रहने वाला था और रांची में 12 सितंबर को बहाली प्रक्रिया के दौरान दौड़ लगाते हुए बेहोश हो गया था। इसके बाद उसे रांची रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही कांस्टेबल नियुक्ति की दौड़ के दौरान जान गंवाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 14 हो गई है। राज्य…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास में एक नए सदस्य दीपज्योति का हुआ आगमन। गौमाता ने एक बछिया को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के माध्यम से दी। पीएम मोदी ने एक्स पर बछिया के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अपने घर पधारे नन्हे मेहमान संग खेल रहे हैं। उसे दुलार रहे हैं। 42 सेकेंड के इस वीडियो में पीएम उसके गले में माला पहनाते हैं और शॉल भी उढ़ाते हैं। उन्होंने लिखा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि गाव: सर्वसुख प्रदा: लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास…
छत्तीसगढ़ : स्वच्छता और शिक्षा ही जन-जीवन में बेहतरी की बुनियाद है। स्वच्छ भारत से ही समृद्ध भारत की नींव रखी जायेगी। शनिवार को ये बातें भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सहायक सेनानी केशव चंद्र महतो ने कहीं। वे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत बकरकट्टा के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित स्वच्छता पखवाड़े में बोल रहे थे। इस दौरान केशव ने बच्चों और ग्रामवासियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी और स्वच्छता ही सेवा के लिए शपथ दिलाया। कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए रैली निकाली गयी तथा बकरकट्टा के मार्केट में सफाई अभियान चलाया…
पीएम मोदी झारखंड को कल 21,000 करोड़ की योजनाओं और छह वंदे भारत ट्रेन की देंगे सौगात रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर आएंगे। वे टाटानगर रेलवे स्टेशन पर छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा 21 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास करेंगे।पीएम मोदी जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, उनका परिचालन बरहमपुर-टाटा, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-बनारस, हावड़ा-गया एवं हावड़ा-भागलपुर के बीच होना है। पीएम मोदी इसके बाद जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित सभा में हिस्सा लेंगे। साथ ही उनका एक रोड शो भी होगा।उनके कार्यक्रम के पूर्व तैयारियों…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रात में मुठभेड़ शुरू हो गई, जो पूरी रात जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ जिले के चक टप्पर क्रीरी इलाके में हुई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया है,जबकि सेना के 2 जवान भी शहीद हो गए है ,2 जवान घायल है।जम्मू-कश्मीर में तीसरे और अंतिम चरण में बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में एक अक्टूबर को मतदान होगा। इस बीच, जम्मू डिवीजन के किश्तवाड़ जिले के चटरू गांव में आतंकवाद विरोधी अभियान अभी भी जारी है, जहां शुक्रवार को आतंकवादियों के एक समूह…
्नई दिल्ली। रेलवे एनटीपीसी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है रेलवे एनटीपीसी भर्ती का नोटिफिकेशन 11558 पदों पर जारी कर दिया है इसके अनुसार आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी और इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2024 रखी गई है। रेलवे एनटीपीसी कुल 11558 पदों पर भर्ती करेगा इसमें अंडर ग्रेजुएट पोस्ट 3445 और ग्रेजुएट पोस्ट 8113 रखी गई है रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आॅनलाइन आवेदन…
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड आयेंगे। वह जमशेदपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। साथ ही गोपाल मैदान में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित सभा में शामिल होंगे। इस दौरान उनका रोड-शो भी होगा। प्रधानमंत्री झारखंड में लगभग छह घंटे रहेंगे। प्रधानमंत्री रविवार को सुबह 8:45 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। फिर सोनारी हवाई अड्डा से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। साथ ही 21 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। जमशेदपुर में उनका आधे घंटे…