Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
- हजारीबाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पति की हत्या के आरोप में पत्नी प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार
- रांची में ड्रग्स सिंडिकेट पर NCB की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड जिम्मी समेत 6 गिरफ्तार; थाईलैंड, UK और USA तक जुड़े तार
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा में तीन गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
Author: News Maati
टिहरी। उत्तराखंड के चार धामाें में से एक श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 4 मई (रविवार) को प्रात: 6 बजे खुलेंगे।रविवार काे बसंत पंचमी के दिन राजमहल नरेन्द्र नगर राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि टिहरी दरबार में पूजा अर्चना के बाद तिथि घोषित की गई। इस वर्ष श्रीबदरीधाम खुलने की प्रक्रिया के तहत तेलकलश गाडू घड़ा यात्रा मंगलवार 22 अप्रैल से शुरू होगी और 4 मई काे धाम के कपाटखुलेंगे। उल्लेखनीय है कि श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हर साल बसंत पंचमी के पावन पर्व ही तय की जाती है।
कुआलालंपुर। तृषा गोंगाडी ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत को अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का खिताब फिर से जीतने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने रविवार को बायुमास ओवल में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराया।भारत की स्पिन गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल नौ विकेट चटकाए, जिनमें से तीन तृषा को मिले। अच्छी फील्डिंग की बदौलत भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ 82 रन पर समेट दिया। धीमी पिच पर यह स्कोर बड़ा नहीं था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए तृषा ने 33 गेंदों पर नाबाद 44…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया है और झाड़ू के तिनके बिखरने लगे हैं। इससे साफ हो गया है कि दिल्ली से आप-दा जाने वाली है और गरीब एवं मध्यम वर्ग के जीवन को खुशहाल बनाने वाली भाजपा की सरकार आने वाली है। मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दक्षिणी दिल्ली के आर के पुरम में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद, पांच फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत…
महाकुंभ : वसंत पंचमी अमृत स्नान को लेकर प्रयागराज में तैयारियां पूरी, सुबह चार बजे से निकलेगी यात्रा
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 के तीसरे और महत्वपूर्ण स्नान पर्व वसंत पंचमी अमृत स्नान को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों को पूरा कराया गया है। मौनी अमावस्या के दौरान 13 अखाड़ों के समय में बदलाव किया गया था। मकर संक्रांति अमृत स्नान पर्व के दौरान निर्धारित समय से सभी अखाड़ों के एक घंटे पहले स्नान के लिए निकलने का समय निर्धारित किया गया। आम श्रद्धालुओं को फायदा पहुंचाने के लिए इंतजाम किए गए। लेकिन, मौनी अमावस्या अमृत स्नान शुरू होने से पहले प्रयागराज में भगदड़ की घटना से बवाल मच गया। घटना में 30 लोगों…
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मेक्सिको और चीन से आयातित वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है, जो शनिवार शाम से लागू हो गया। इस फैसले के साथ अमेरिका और इन देशों के बीच व्यापार युद्ध की शुरुआत हो गई है, जो आगे अन्य देशों तक भी फैल सकता है।कनाडा और मेक्सिको से आने वाले सामानों पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है। चीन से आयातित वस्तुओं पर 10% शुल्क बढ़ाया गया है। हालांकि, कनाडा से आयातित तेल पर सिर्फ 10% शुल्क लगेगा। व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका में अवैध प्रवासियों और घातक नशे, खासतौर पर…
रांची। लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के तेतरियाखाड़ कोलियरी में गोलीबारी, हमला, आगजनी मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कुख्यात अपराधी अमन साहू के भाई आकाश कुमार उर्फ आकाश साहू के विरुद्ध शनिवार को चार्जशीट दाखिल की है।एनआईए की विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में एनआईए ने बताया है कि आकाश साहू अमन साहू के लेवी के पैसे की वसूली करता था।वह उक्त राशि को आपराधिक गतिविधियों में लगाता था और उसे शेल कंपनियों में निवेश भी करता था। एनआईए ने गत वर्ष सात अगस्त 2024 को उसे गिरफ्तार किया था। एनआईए ने जांच में पाया…
रांची। आम बजट पर रांची के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की यह बजट युवा, किसान, महिला और गरीब कल्याण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 12 लाख तक की आय पर टैक्स नहीं लगाना, करोड़ों परिवारों के लिए लाभकारी होगा। रक्षा राज्य मंत्री ने आम बजट 2025-26 को विकसित भारत के सपने को पूर्ण करने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा है कि इस बजट में देश के हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। यह 140 करोड़…
रांची । केंद्रीय आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा है कि यह विकसित भारत के लक्ष्य पर केंद्रित बजट है। उद्यमिता से लेकर आम लोगों तक का ख्याल सरकार ने रखा है। एमएसएमई को क्रेडिट गारंटी कवर पर बडी राहत की घोषणा की गई है। इससे सूक्ष्म एवं छोटे उद्यमियों को अगले पांच साल में 1.5 लाख करोड रुपये अतिरिक्त कर्ज उपलब्ध होगा। 12 लाख रुपये तक की आय पर जीरो टैक्स, 100 से अधिक आयकर अधिनियम को डि-क्रिमनलाइज किया जाना स्वागतयोग्य है। बजट में टेक्सटाइल सेक्टर काे प्रोत्साहन, फूटवियर और लेदर क्षेत्र के…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय बजट 2025-26 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। केन्द्र सरकार का यह बजट प्रगतिशील एवं भविष्योन्मुखी है। इस बजट के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा देश के विकास की गति को और बढ़ाने के लिये कई कदम उठाये गये हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि बजट में बिहार के लिये जो घोषणाएं की गयी हैं, उनसे बिहार के विकास को और गति मिलेगी। मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन में सुधार के लिए राज्य में मखाना बोर्ड की स्थापना से मखाना किसानों…
नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्रीय बजट पेश करने के मौके पर बेहद खास साड़ी पहनी है, जिसे लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। बजट के मौके पर केंद्रीय मंत्री द्वारा पहनी गई साड़ी खासा सुर्खियों में रहती है। इस बार उन्होंने मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी है, जिसमें मधुबनी की कला का चित्रण किया गया है। यह साड़ी उन्हें पद्म श्री विजेता दुलारी देवी ने भेंट की थी। केंद्रीय मंत्री जब मिथिला कला संस्थान में क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम में मधुबनी आई थीं, तो इस दौरान उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई थी।…