Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
- हजारीबाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पति की हत्या के आरोप में पत्नी प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार
- रांची में ड्रग्स सिंडिकेट पर NCB की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड जिम्मी समेत 6 गिरफ्तार; थाईलैंड, UK और USA तक जुड़े तार
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा में तीन गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
Author: News Maati
बोकारो ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को बोकारो में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 1.36 लाख करोड़ पर झामुमो केवल राजनीति कर रहा है। झामुमो को इस संबंध जनता को विस्तृत रूप से बताना चाहिए कि आखिर कब का,किस किस मद में कितना बकाया है। उन्होंने कहा कि सामान्य व्यक्ति भी किसी से बकाया मांगता है तो देनदार व्यक्ति इससे उसका डिटेल मांगता है। हिसाब चाहता है। ऐसे ही कुछ बोल देने से कुछ नहीं मिलता। बाबूलाल बोकारो में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार बजट पेश करती…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग बताने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर तंज कसा। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग अपने मनोरंजन के लिए गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराते हैं, उन्हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी। उन्होंने कहा कि हमने गरीब को झूठे नारे नहीं, सच्चा विकास दिया है। गरीब का दुख, सामान्य मानवी की तकलीफ, मीडिल क्लास…
पटना। मुंगेर के लिए प्रस्तावित प्रगति यात्रा पर निकलने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें 136 प्रस्तावों पर मुहर लगी। जिसमें दूसरे और तीसरे चरण की प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने जो घोषणाएं की थी, उनको स्वीकृति दी गई है। जिनका बजट 20 हजार करोड़ का है। इससे पहले 10 जनवरी को हुई कैबिनेट की बैठक में 55 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई थी। इसमें 21 प्रस्ताव केवल सीएम नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा से संबंधित थे। जो करीब तीन हजार करोड़ रुपये के थे। हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर बनाया…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 05 फरवरी को प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 का दौरा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे वे संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे और मां गंगा की पूजा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री ने तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं। इससे पहले, 13 दिसंबर 2024 को प्रयागराज की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने आम जनता के लिए कनेक्टिविटी, सुविधाओं और सेवाओं में…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कल दिए बयान पर विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। निशिकांत दुबे ने पत्र में दावा किया है कि राहुल गांधी ने बिना प्रमाण दिए गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई होनी चाहिए। दुबे ने कहा कि राहुल ने देश में मोबाइल निर्माण की स्थिति और चीन के भारतीय सीमा को कब्जाने जैसी गलत बयानी की है। उनका बयान न केवल ऐतिहासिक तौर पर तथ्यों को…
लातेहार । प्रतिबंधित संगठन झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा (झासंजमुमो) के दो हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारियों के समक्ष मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में चंदन साव और पप्पू साव शामिल हैं। दोनों इसी जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इसके पहले सोमवार को इस नक्सली संगठन के सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार उर्फ टुला सिंह उर्फ शैतान सिंह को लातेहार जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लातेहार के एसपी कुमार गौरव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले दोनों नक्सलियों को झारखंड सरकार…
महाकुंभनगर। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई और महाकुंभ का वैभव देख अभिभूत हुए। भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भी गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम में ‘पुण्य की डुबकी’ लगाने मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। नामग्याल वांगचुक के साथ मुख्यमंत्री प्रयागराज पहुंचे और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। पुरोहितों ने मुख्यमंत्री और भूटान नरेश का विधिविधान से पूजन संपन्न कराया। मुख्यमंत्री और भूटान नरेश में गंगा मां को दुग्ध और माला अर्पित किया। दोनों महानुभावों ने मां गंगा की…
गांधीनगर/अहमदाबाद। उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस समिति को 45 दिनों में अपनी रिपोर्ट सरकार को पेश करनी होगी। उत्तराखंड के बाद गुजरात समान नागरिक संहिता लागू करने की पहल करने वाला दूसरा राज्य बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और विशेषाधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। गुजरात में समान नागरिक संहिता…
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने मंगलवार को कहा कि महाकुंभ में भगदड़ कोई ‘‘बड़ी घटना” नहीं थी और इसे ‘‘बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि इस धार्मिक आयोजन को बहुत अच्छी तरह से प्रबंधित किया गया है। प्रयागराज में जारी महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के मौके पर भगदड़ मच गई थी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इसमें कम से कम 30 लोगों की जान चली गई और 60 लोग घायल हो गए। संसद भवन परिसर में हेमा मालिनी ने संवाददाताओं से कहा,…
धनबाद। धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम गोल्फ ग्राउंड में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के 53वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, तमाम विधायक और पार्टी के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से बकाया राशि एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये पाने के लिए जरूरत पड़ने पर झारखंड के कोयला खदानों को बंद कर तक कि बातें कही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना काल में लोगों की सेवा करते-करते हमारे दो मंत्री शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि झारखंड…