Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से यात्रा का जत्था रवाना, चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती
- पाकिस्तान में BLA ने फिर मचाया कोहराम, बलूचिस्तान के ग्वादर में 30 से अधिक सैनिकों को मार डाला
- बरियातू थाना के पास महिला से दिनदहाड़े चेन छीना
- ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे को दोबारा भेजा समन, शराब घोटाले में इस दिन होगी पूछताछ
- वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 743 अभ्यर्थी सफल
- चुट्टूपालू घाटी में हर 100 मीटर पर सुरक्षा के होंगे इंतजाम
- हिमांशु सिंह हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच, दोषियों को मिले कड़ी सजा : संजय सेठ
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
Author: News Maati
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड राज्य के रांची एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। इसमें बिहार के विभिन्न शहरों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री ने भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस एवं राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने 650 करोड़ रुपये…
नई दिल्ली। लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस एमके-1ए पर इजरायली सॉफ्टवेयर का परीक्षण पूरा हो गया है। अब अंतिम परीक्षण के बाद अक्टूबर के अंत तक भारतीय वायु सेना को पहला तेजस एमके-1ए मिलने का रास्ता साफ हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में अपनी वाशिंगटन यात्रा के दौरान तेजस एमके-1ए में लगने वाले इंजन की आपूर्ति में देरी का मुद्दा उठाया था। सहमति बनने के बाद इंजन निमार्ता कंपनी ने कार्यक्रम संशोधित किया है, जिसके मुताबिक भारत को नवंबर से नए जनरल इलेक्ट्रिक एफ-404 इंजन मिलने लगेंगे। भारतीय वायु सेना के साथ फरवरी, 2021 में…
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी जल्द ही आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर असाधारण नौकायन अभियान पर विश्व परिक्रमा के लिए निकलेंगी। दोनों महिलाएं पिछले तीन वर्षों से इस अभियान के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। इसके लिए नौसेना ने एक लोगो का अनावरण किया है, जिसके बीच में अष्टकोणीय आकार भारतीय नौसेना को दशार्ता है, जबकि सूर्य एक खगोलीय पिंड का प्रतीक है और कम्पास नाविकों को चुनौतीपूर्ण समुद्रों के माध्यम से मार्गदर्शन करता है। भारतीय नौसेना ने नौकायन परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं, जिसमें समुद्री विरासत को संरक्षित करने…
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। उन्होंने आज पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि वह दो दिन बाद अपने पद से इस्तीफा देंगे और जनता की अदालत में जाएंगे। दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आज पार्टी मुख्यालय में उनके स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता, दिल्ली की जनता उन्हें ईमानदार मानती है। उन पर चल रहा मामला लंबा खिंच सकता…
जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में प्रदेश में सत्तारूढ़ गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड के तीन दुश्मन हैं। इनके नाम हैं-झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल। इन दुश्मनों को झारखंड के लोग जितनी जल्दी पहचान लेंगे, उतना झारखंड का भाग्य सुनिश्चित होगा। प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मैं झारखंड आया था। तब देश में बड़े-बड़े झूठ, बड़ी-बड़ी अफवाहें, झूठ बोलने की मशीन और देश को बांटने और तोड़ने वाली ताकतों…
रांची। प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड के दौरे पर हैं। वे 15 से 17 सितंबर तक झारखंड, गुजरात और ओडिशा के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान 12,460 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री आज रविवार को झारखंड की यात्रा पर है और अब से कुछ देर पहले ही रांची एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर छह वंदे भारत ट्रेनों को रवाना किया।। इन रूट्स पर चलेंगी नई वंदे भारत ट्रेनेंये छह नई ट्रेनें टाटा नगर-पटना, ब्रह्मपुर-टाटा नगर , राउरकेला-हावड़ा, देवघर-वाराणसी, भागलपुर-हावड़ा और गया-हावड़ा के बीच चलेंगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान…
रांची। केन्द्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रांची पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। युवाओं को पांच लाख नौकरियां देने का वादा था, नौकरी नहीं मिली। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा था, नहीं दिया। महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये चूल्हा खर्च देने का वादा किया था लेकिन नहीं दिया। अब चुनाव के नजदीक आते ही फिर से जेएमएम खोखले वादे कर…
रांची। केन्द्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रांची पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। युवाओं को पांच लाख नौकरियां देने का वादा था, नौकरी नहीं मिली। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा था, नहीं दिया। महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये चूल्हा खर्च देने का वादा किया था लेकिन नहीं दिया। अब चुनाव के नजदीक आते ही फिर से जेएमएम खोखले वादे कर…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के सत्ताधारी दल झामुमो कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा। मरांडी शनिवार को पूर्व विधायक जेपी वर्मा, विधायक अमित यादव और पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम द्वारा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के सदस्यता ग्रहण के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने सदस्यता ग्रहण के अवसर पर बधाई दी। करम पर्व की भी शुभकामनाएं दी। मरांडी ने कहा कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी झामुमो अब परिवार की भी नहीं, बल्कि केवल पति-पत्नी की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार काम करने के लिए…
रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा से उनके आवास पर मुलाकात की है। इस दौरान उनकी पत्नी नेहा महतो भी उनके साथ थीं। इस मुलाकात के बाद शनिवार को सुदेश महतो ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है और कहा है कि कल असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा के पूरे परिवार के साथ उनके निवास पर सुखद मुलाकात हुई। इस दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात एवं विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर मेरे…