Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    6 दिसंबर 1992 को कैसे देखा लाइव टेलीकास्ट, बाबरी ढांचा गिरने पर सोनिया गांधी के आंसू वाले दावे पर बीजेपी का तंज

    November 11, 2026

    निशा भगत मौत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

    November 11, 2026

    जमशेदपुर बना झारखंड का सबसे स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 6 दिसंबर 1992 को कैसे देखा लाइव टेलीकास्ट, बाबरी ढांचा गिरने पर सोनिया गांधी के आंसू वाले दावे पर बीजेपी का तंज
    • निशा भगत मौत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट
    • जमशेदपुर बना झारखंड का सबसे स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित
    • रांची में छठ घाटों पर सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, तीन फीट से अधिक गहरे पानी में होगी बैरिकेडिंग : उपायुक्त
    • रांची में जमानत पर छूटे अपराधियों की खैर नहीं, कच्चा-चिट्ठा तैयार करेगी पुलिस
    • सामाजिक समरसता, सद्भाव ही समाज की असली ताकत: नीतीश
    • ईरान ने दुनिया को दिखाई अपनी नई भूमिगत मिसाइल सिटी
    • नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनेगा युगे युगीन भारत संग्रहालय, मौदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बिगड़े शहजादे के सुकून के लिए नकली संसद का ड्रामा, सुधांशु त्रिवेदी का राहुल पर तंज
    Blog

    बिगड़े शहजादे के सुकून के लिए नकली संसद का ड्रामा, सुधांशु त्रिवेदी का राहुल पर तंज

    News MaatiBy News MaatiOctober 31, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को विश्व बैंक की ‘इंडिया पावर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ’ के निष्कर्षों की सराहना की। पार्टी ने कहा कि इस रिपोर्ट ने इंडी गठबंधन की ‘मॉक पार्लियामेंट’ का मजाक उड़ाया है। विपक्षी गठबंधन ने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक ‘सार्वजनिक महाभियोग’ कार्यक्रम आयोजित किया था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह रिपोर्ट दर्शाती है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बड़ी आबादी को गरीबी से बाहर निकालने में सफलता हासिल की है। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारत में अराजकता फैलाने के अपने इरादों में नाकाम रहने के बाद कांग्रेस ने अपने बिगड़े हुए शहजादे को खुश करने के लिए एक ‘नकली संसद’ यानी एक बनावटी ड्रामा आयोजित किया। हालांकि ठीक इसी ड्रामे के समय विश्व बैंक की ओर से एक ठोस सच्चाई देश के सामने आई।विश्व बैंक ने अपनी 2025 की रिपोर्ट में बताया है कि 2011 से 2023 के बीच भारत ने बहुआयामी गरीबी को खत्म करने में बड़ी सफलता हासिल की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक दशक पहले भारत में 27 प्रतिशत से अधिक लोग अत्यधिक गरीबी में जी रहे थे, जबकि आज यह आंकड़ा घटकर केवल 2.6 प्रतिशत रह गया है।भाजपा सांसद ने कहा कि भारत के लिए विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 की ‘गरीबी और समानता रिपोर्ट’ में यह भी कहा गया है कि 4.20 डॉलर प्रतिदिन की ‘लोअर-मिडल-इनकम’ गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली आबादी का हिस्सा 2011 के 57.7 प्रतिशत से घटकर 2023 में 16.1 प्रतिशत रह गया है।उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार न केवल हर भारतीय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि इसमें सफल भी हो रही है। हमने बहुआयामी गरीबी को खत्म करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है और विश्व बैंक की रिपोर्ट में भी इसे स्वीकार किया गया है। आर्थिक समानता के लिए अगस्त 2025 में विश्व बैंक द्वारा जारी ‘गिनी इंडेक्स’ का जिक्र करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने बताया कि इसमें भारत का स्कोर 22.5 रहा है। इसका मतलब यह था कि भारत दुनिया में सबसे अधिक आर्थिक समानता वाले देशों में चौथे स्थान पर था। उस समय जी7 और जी20 देशों में भारत में आर्थिक असमानता सबसे कम थी।विपक्ष के नेता पर निशाना साधते हुए त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी के बारे में क्या कहा जाए, जिन्होंने अगस्त 2013 में कहा था कि गरीबी एक मानसिकता है जिसका मतलब यह हुआ कि गरीबी केवल मन की एक स्थिति है और बाकी चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी। वहीं डॉ. मनमोहन सिंह ने भी एक बार कहा था कि पैसा पेड़ों पर नहीं उगता।भाजपा सांसद ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नजरिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के बीच “बहुत बड़ा और स्पष्ट अंतर है। गरीबी को सिर्फ एक मानसिकता मानकर कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने भारत की एक बड़ी आबादी को घोर गरीबी में फंसाए रखा। हालांकि विश्व बैंक की रिपोर्ट से यह साफ है कि उस समय (कांग्रेस के शासनकाल में) जो 27.6 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे थे, वे अब उससे बाहर आ चुके हैं। इसलिए मुझे लगता है कि विश्व बैंक के इन आंकड़ों ने नकली संसद का मजाक उड़ा दिया है।सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए देश से गरीबी मिटाने के लिए काम कर रहा है, जबकि दूसरी तरफ राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता से हटाने की अपनी नाकाम कोशिशों के बाद अब अराजकता फैलाने में लगी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    6 दिसंबर 1992 को कैसे देखा लाइव टेलीकास्ट, बाबरी ढांचा गिरने पर सोनिया गांधी के आंसू वाले दावे पर बीजेपी का तंज

    November 11, 2026

    निशा भगत मौत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

    November 11, 2026

    जमशेदपुर बना झारखंड का सबसे स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,448

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,157

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026854
    Don't Miss
    Blog

    6 दिसंबर 1992 को कैसे देखा लाइव टेलीकास्ट, बाबरी ढांचा गिरने पर सोनिया गांधी के आंसू वाले दावे पर बीजेपी का तंज

    By News MaatiNovember 11, 202611

    नई दिल्ली। बाबरी ढांचे को गिरते हुए देखकर आंखों में आंसू आने के सोनिया गांधी…

    निशा भगत मौत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

    November 11, 2026

    जमशेदपुर बना झारखंड का सबसे स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

    November 11, 2026

    रांची में छठ घाटों पर सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, तीन फीट से अधिक गहरे पानी में होगी बैरिकेडिंग : उपायुक्त

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    6 दिसंबर 1992 को कैसे देखा लाइव टेलीकास्ट, बाबरी ढांचा गिरने पर सोनिया गांधी के आंसू वाले दावे पर बीजेपी का तंज

    November 11, 2026

    निशा भगत मौत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

    November 11, 2026

    जमशेदपुर बना झारखंड का सबसे स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

    November 11, 2026

    रांची में छठ घाटों पर सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, तीन फीट से अधिक गहरे पानी में होगी बैरिकेडिंग : उपायुक्त

    November 11, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.