Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

    March 26, 2026

    झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में

    March 26, 2026

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
    • झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में
    • लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज
    • आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत
    • ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति
    • रामनवमी पर जमशेदपुर में होंगे 1900 पुलिसकर्मी तैनात
    • झारखंड में बिजली हुई महंगी, 50 से 60 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि
    • महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने की कुर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » भारत ने समंदर में दिखाई ताकत, बंगाल की खाड़ी में परमाणु मिसाइल के-4 का किया सफल परीक्षण
    Delhi

    भारत ने समंदर में दिखाई ताकत, बंगाल की खाड़ी में परमाणु मिसाइल के-4 का किया सफल परीक्षण

    News MaatiBy News MaatiNovember 28, 2024No Comments36 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली। भारत ने नौसेना में शामिल की गई परमाणु पनडुब्बी अरिघाट से परमाणु मिसाइल के-4 दागकर सफल परीक्षण पूरा कर लिया है। पनडुब्बी-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) का यह परीक्षण विशाखापट्टनम के पास बंगाल की खाड़ी में किया गया। हाल ही में कमीशन की गई आईएनएस अरिघाट से 3,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली परमाणु सक्षम मिसाइल के-4 का परीक्षण भारतीय नौसेना की प्रतिरोधक क्षमताओं का महत्वपूर्ण विकास दर्शाता है।

    परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी आईएनएस अरिघाट 29 अगस्त को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल की गई थी। हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के तेजी से बढ़ते कदमों के बीच परमाणु मिसाइलों से लैस पनडुब्बी मिलने से नौसेना की समुद्री सामरिक क्षमता मजबूत हुई है। साथ ही भारत को ‘पानी के युद्ध’ में और अधिक मिसाइलें ले जाने की क्षमता मिल गई है। इसी ताकत को परखने के लिए भारत ने 6,000 टन की पनडुब्बी अरिघाट से अपनी परमाणु सक्षम के-4 पनडुब्बी लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

    हालांकि, इस परीक्षण की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन रक्षा सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि विशाखापट्टनम के तट पर बंगाल की खाड़ी में बुधवार को सुबह अभ्यास के हिस्से के रूप में के-4 मिसाइल को लॉन्च किया गया। ठोस ईंधन से संचालित के-4 मिसाइल की मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर है। इससे पहले के-4 मिसाइल का परीक्षण केवल सबमर्सिबल पोंटून से ही किया गया था, इसलिए नौसेना में शामिल होने के बाद पूरी तरह से चालू पनडुब्बी से यह प्रक्षेपण भारत की नौसेना क्षमताओं के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर बन गया है।

    सूत्रों के मुताबिक परीक्षण के परिणामों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण किया जाएगा, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि मिसाइल अपने मापदंडों पर खरी उतरी या नहीं। बंगाल की खाड़ी में मध्यम दूरी की मिसाइल परीक्षण के लिए भारत ने सार्वजनिक क्षेत्र चेतावनी और एयरमैन को नोटिस (नोटम) जारी किया था। नोटम में कहा था कि भारत 27 से 30 नवंबर के बीच 3,500 किलोमीटर या उससे अधिक की दूरी पर लक्ष्य को मारने वाली मिसाइल का परीक्षण कर सकता है। नोटम एक तरह का नोटिस है, जो विमान के पायलटों को हवाई मिशनों की सूचना देने के लिए जारी किया जाता है, ताकि उड़ान मार्ग या संभावित खतरों के बारे में सचेत किया जा सके। यह मिसाइल परीक्षण भारत के अपने सामरिक रक्षा रुख को बढ़ाने के व्यापक प्रयास का हिस्सा था।

    आईएनएस अरिघाट भारत के बेड़े में दूसरी परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी है, जो देश की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को काफी मजबूत करती है। यह पनडुब्बी परमाणु-युक्त बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जाने में सक्षम है, जिन्हें नौसेना की भाषा में एसएसबीएन के रूप में जाना जाता है। भारत की पहली परमाणु पनडुब्बी अरिहंत 750 किलोमीटर की रेंज वाली के-15 मिसाइलों से लैस है। इसके विपरीत आईएनएस अरिघाट 3,500 किलोमीटर की स्ट्राइक रेंज वाली अधिक उन्नत के-4 मिसाइलों को ले जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीबीआई ने सीसीएल के मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    November 7, 2025

    शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली गए

    February 10, 2025

    केजरीवाल ने शराब पर किया फोकस, धन और सत्ता में बह गए, दिल्ली रिजल्ट पर बोले अन्ना हजारे

    February 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss

    ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

    By News MaatiMarch 26, 20262

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में

    March 26, 2026

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    March 26, 2026

    आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    March 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

    March 26, 2026

    झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में

    March 26, 2026

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    March 26, 2026

    आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    March 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.