Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम

    June 25, 2026

    जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, वेनेजुएला में दोहरे झटकों से बढ़ी तबाही की आशंका

    June 25, 2026

    राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम
    • जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, वेनेजुएला में दोहरे झटकों से बढ़ी तबाही की आशंका
    • राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत
    • हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान
    • रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
    • मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग
    • मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज
    • चर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाला : तीन आरोपियों को नहीं मिली बेल, याचिका खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » रामगढ़ में अंतराज्यीय एटीएम चोर गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार, क्रेटा, वरना और स्कॉर्पियो पुलिस ने किया जब्त
    Ramgarh

    रामगढ़ में अंतराज्यीय एटीएम चोर गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार, क्रेटा, वरना और स्कॉर्पियो पुलिस ने किया जब्त

    News MaatiBy News MaatiOctober 3, 2024No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़,। रामगढ़ पुलिस ने एटीएम काटकर रुपए चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पदार्फाश कर दिया है। इस गिरोह के पांच शातिर अपराधियों को दबोचा। उनके पास से चोरी की रकम 1.70 लाख रुपए भी बरामद की गई है। इस मामले की जानकारी गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अंतर्राज्यीय चोर गिरोह में शामिल अपराधी हरियाणा और बिहार के हैं। गिरफ्तार चोरों में हरियाणा राज्य के नूंह जिला अंतर्गत रोजका थाने के रूपाहेडी निवासी आसिफ उर्फ गंजा, बिहार राज्य के गया जिला अंतर्गत शेरघाटी थाने के लिवगंज, पुरानी चट्टी निवासी असलम मियां उर्फ बुढ़वा, सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगडीहा गांव निवासी अविनाश गिरी उर्फ विक्की, गुड्डू सिंह और हरपुर छतवा गांव निवासी सुनील गिरी शामिल हैं।

    तीन एटीएम काटकर उड़ाये थे 50 लाख : एसपी ने बताया कि इस गिरोह ने बिहार और झारखंड में तीन एटीएम मशीन को काटकर 50 लाख रुपए उड़ा लिए थे। रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ से एसबीआई का एटीएम कार्ड कर 1.30 लाख रुपए चतरा जिले में एटीएम कार्ड कर 17.95 लाख और बिहार राज्य के नवादा जिले से 29.50 लाख चोरों ने उड़ा लिए थे। रामगढ़ थाना क्षेत्र में 23 अगस्त को इस गिरोह ने एटीएम मशीन काटकर चोरी की थी। एसपी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम बनाई गई थी। सभी टीम अलग-अलग स्थान पर छापेमारी कर रही थी। एक टीम हरियाणा में थी, तो एक टीम बिहार में। इसके अलावा कोई छपरा और सिवान में घूम रहा था, तो कोई सारण जिले की खाक छान रहा था। लेकिन अंततोगत्वा सभी अपराधी पकड़े गए। सभी अपराधियों के पास से 6 मोबाइल जब्त किए गए हैं। साथ ही एटीएम से निकाले गए 1.70 लाख रुपए भी बरामद हुए। यह सभी नोट बैंकों के सीरियल नंबर से मैच कर रहे थे।

    चोरी की रकम से खरीदी गई थी स्कॉर्पियो : एसपी ने बताया कि इस गिरोह ने चोरी की रकम से एक स्कॉर्पियो बीआर 01 एचवाई 3132 खरीदी थी। इसके अलावा हरियाणा से वरना कार एचआर 72 एच 1700 और एक क्रेटा कार बिहार राज्य से जप्त किया गया है। क्रेटा कार पर लगाया गया नंबर प्लेट जेएच 09 एजे 8372 फर्जी था। सभी गाड़ियों को जप्त कर रामगढ़ लाया गया है। एसपी ने बताया कि रामगढ़ के बाजारटांड़ में जब एटीएम काटने के लिए चोर गिरोह के पांच सदस्य आए थे, तो वे हरियाणा नंबर गाड़ी से ही आए थे।

    एसपी ने बताया कि गिरोह के हर सदस्य की चोरी में अहम भूमिका थी। इस टीम में एटीएम काटने वाला मास्टरमाइंड से लेकर रेकी करने वाले सदस्य तक शामिल हैं। यह लोग गूगल मैप से बैंक के द्वारा लगाए गए एटीएम का ऐसा लोकेशन ढूंढ निकालते थे, जहां चोरी करना आसान हो सके। गाड़ी में पांचों सदस्य एक साथ घटनास्थल पर पहुंचते थे। एक आदमी एटीएम मशीन कटता था, तो दूसरा आदमी वहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे छिड़कता था। तीसरा आदमी ड्राइवर की भूमिका निभाता था और दो लोग सड़क पर पुलिस की गाड़ियों पर नजर रखते थे। चंद पलों में ही चोरी कर यह लोग वहां से रफू चक्कर हो जाते थे।

    शेरघाटी में अपराधियों को असलम मियां के घर मिलती थी पनाह : एसपी ने बताया कि बाहर से आने वाले अपराधियों को शेरघाटी में असलम मियां उर्फ बुढ़वा ( 53) के घर में पनाह मिलती थी। मास्टरमाइंड असलम पूरी योजना बनाकर रखता था और 25 से 35 वर्ष के बीच के युवक उस योजना पर काम करते थे। चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद सटीक तरीके से यह गिरोह काम करता था। हरियाणा से निकालकर बिहार पहुंचने वाले अपराधी अपना मोबाइल अपने घर पर छोड़कर आते थे। बिहार में असलम मियां उनकी गाड़ी को अपने घर पर लगवाता था। उसके बाद दूसरी गाड़ी से गूगल मैप के सहारे निकल गए लोकेशन पर पूरी टीम जाती थी। पूरा जायजा लेने के बाद यह लोग अपनी हरियाणा नंबर कार से निकलकर घटना को अंजाम देते थे और वापस लौट जाते थे। चोरी की गई रकम को यह लोग आपस में बांट लेते थे। एसपी ने बताया कि आसिफ, असलम, अविनाश, सुनील और गुड्डू का यह गैंग सिर्फ चोरी ही नहीं करता, यह लोग साइबर क्रिमिनल भी हैं। यह लोगों को ठगते हैं और उनका अकाउंट खाली करवा लेते हैं। हरियाणा के जिस जगह से आसिफ को पकड़ा गया है, वह पूरा इलाका बेहद संवेदनशील है। वहां अपराधियों की अपनी एक सरकार चलती है। रामगढ़ पुलिस ने बेहद होशियारी से इस गैंग को पकड़ा है।

    पश्चिम बंगाल के जेल में तैयार हुआ था यह गिरोह : पुलिस के अनुसार चोरों का यह गिरोह जेल में तैयार हुआ था। असलम मियां 10 वर्षों तक जेल में रहा है। उसने कई राज्यों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। जब वह पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जेल में बंद था, वहीं उसकी मुलाकात शातिर अपराधियों से हुई। इसके बाद इस गिरोह ने अलग-अलग राज्यों में ठिकाना होने का फायदा उठाया। चोरी की वारदात को अंजाम देकर बड़ी सफाई से निकलने का प्लान भी बनाया। उन लोगों ने उड़ीसा राज्य के सुंदरगढ़, संबलपुर के अलावा बिहार और झारखंड में कई वारदातों को अंजाम दिया है। वे लोग बड़ी सफाई से निकल जाते थे और उनके खिलाफ कोई सुराग पुलिस को नहीं मिलता था। वे लोग अपनी चोरी की वारदातों में ना तो मोबाइल का इस्तेमाल करते थे और ना ही किसी अन्य तकनीकी चीज का। यहां तक की गैस कटर भी वे लोकल स्तर पर खरीदते थे और उसके इस्तेमाल के बाद उसे फेंक देते थे।

    एसपी ने टीम में शामिल 18 लोगों को दिया रिवॉर्ड : एसपी ने टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को 5000 रुपए का रिवॉर्ड दिया है। इसके अलावा उन पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। टीम में डीएसपी हेड क्वार्टर चंदन कुमार वत्स, रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, मांडू इंस्पेक्टर सुरेश लिंडा, रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे, गजेंद्र कुमार पांडे, मांडू थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव, कुज्जू ओपी प्रभारी दिगंबर पांडे, वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी सदानंद कुमार, रामगढ़ थाना में पदस्थापित सौरभ कुमार ठाकुर, आशुतोष कुमार सिंह, ओंकार पाल, टेक्निकल सेल में पदस्थापित लालू सोरेन, दिलीप कुमार वर्णवाल, पुलिस लाइन के आरक्षी रूपेश कुमार सिंह, मोहम्मद गुलाब खान, सुरेंद्र साहू, नीरज उरांव को यह रिवॉर्ड दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    राहुल तुरी के एनकाउंटर बाद रामगढ़ एसपी का फरमान, अपराधी छोड़ दे रास्ता या झारखंड छोड़कर चले जाएं

    January 11, 2025

    राहुल तुरी के एनकाउंटर बाद रामगढ़ एसपी का फरमान, अपराधी छोड़ दे रास्ता या झारखंड छोड़कर चले जाएं

    January 11, 2025

    रामगढ़ में अपराधियों ने विस्थापित नेता संतोष सिंह की गोली मारकर की हत्या

    January 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम

    By News MaatiJune 25, 20263

    नई दिल्ली। देश में लगाए गए आपातकाल के 51 साल पर भारतीय जनता पार्टी गुरुवार…

    जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, वेनेजुएला में दोहरे झटकों से बढ़ी तबाही की आशंका

    June 25, 2026

    राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत

    June 25, 2026

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम

    June 25, 2026

    जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, वेनेजुएला में दोहरे झटकों से बढ़ी तबाही की आशंका

    June 25, 2026

    राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत

    June 25, 2026

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.