Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टाटा ने फ्रांसीसी कंपनी के सहयोग से बनाया पहला सी-295 एयरक्राफ्ट

    May 12, 2026

    रामगढ़ : गोली लगने से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

    May 12, 2026

    रांची के लीवी बार एंड रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टाटा ने फ्रांसीसी कंपनी के सहयोग से बनाया पहला सी-295 एयरक्राफ्ट
    • रामगढ़ : गोली लगने से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस
    • रांची के लीवी बार एंड रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे कर्मचारी
    • अफवाह से चाईबासा में पेट्रोल पंपों में उमड़ी भीड़, प्रशासन ने किया निरीक्षण
    • कोडरमा : कपड़े के गोदाम में लगी आग, 40 लाख का नुकसान
    • तमिलनाडु में सीएम विजय का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास स्थित 717 शराब की दुकानें होंगी बंद
    • सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार
    • भारत सरकार का ऐतिहासिक फैसला : कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की रॉयल्टी दरों में हुआ बड़ा सुधार, अपस्ट्रीम सेक्टर में बढ़ेंगे विदेशी निवेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट
    National

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    News MaatiBy News MaatiJune 1, 2024No Comments1,376 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली । 2024 के लोकसभा चुनावों में सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न समाचार संगठनों एवं एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिÞट पोल यानी मतदान पश्चात सर्वेक्षण पेश किये, जिनमें अधिकतर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को भारी बहुमत से सत्ता में पुन: आने की भविष्यवाणी की गयी है।

    सर्वेक्षणों में भाजपा नीत राजग को 359 से लेकर 392 तक तथा कांग्रेस नीत इंडी गठबंधन को 118 से लेकर 161 तक सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गयी है। अन्य को 10 से लेकर 48 तक सीटें मिल सकतीं हैं। हालांकि भाजपा के 370 से अधिक सीटें हासिल करने तथा राजग के 400 पार जाने की बात किसी ने नहीं कही है।

    इंडिया न्यूज-डी डायनमिक्स ने अपने अनुमान में राजग को 371, इंडी गठबंधन को 125 तथा अन्य को 47 सीटें दी हैं जबकि जन की बात के सर्वेक्षण में राजग को 362 से 392, इंडी गठबंधन को 141 से 161 तथा अन्य को 10 से 20 सीटें दी हैं। पोल आॅफ एग्जिÞट पोल्स ने राजग को 365, इंडी गठबंधन को 142 एवं अन्य को 36 सीटें दी हैं।

    रिपब्लिक भारत मैट्रिज ने राजग को 353 से 368, इंडी गठबंधन को 118 से 133, अन्य को 43 से 48 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। रिपब्लिक टीवी पी मार्क और टीवी 5 तेलुगु के अलग-अलग सर्वेक्षणों में राजग को 359, इंडी गठबंधन को 154 एवं अन्य को 30 सीटें मिलने की संभावना जतायी गयी है।

    भाजपा 370 पार करेगी : नड्डा
    भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा चुनावों के सातवें एवं अंतिम चरण के मतदान के सकुशल संपन्न होने के बाद दावा किया उनकी पार्टी 370 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद श्री नड्डा ने चुनाव आयोग सातों चरण में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया। श्री नड्डा ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव संपन्न हो गया है। मैं, अपनी पार्टी की ओर से, चुनाव के सफल समापन पर भारत के चुनाव आयोग को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने के लिए जिस प्रकार सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है, वह पूरी दुनिया के लिए शोध का विषय है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस चुनाव में भाजपा 370 से अधिक सीटें जीतेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

    इंडिया समूह का 295 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि इंडिया समूह को इस आम चुनाव में कम से कम 295 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हो रही है। खड़गे ने इंडिया समूह के शीर्ष नेताओं की आज यहां उनके आवास पर हुई बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि समूह के नेताओं से मिली जानकारी और उसके आधार पर किए गए आकलन से स्पष्ट होता है कि इंडिया समूह 295 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर रहा है। उनका कहना था कि इंडिया समूह को इससे ज्यादा सीटों पर जीत मिल रही है लेकिन 295 से कम सीट यह नहीं जीत रहा है। उन्होंने कहा की इंडिया समूह के नेताओं की करीब ढाई घंटे चली बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बैठक में सबसे ज्यादा विचार इसी मुद्दे पर हुआ है कि मतगणना के दिन कैसी रणनीति रखनी है। इसको लेकर सभी दलों की नेताओं ने अपने विचार रखे।

    श्री खड़गे ने कहा कि बैठक में यह भी तय हुआ है कि चुनाव के दिन किस तरह की सतर्कता बरतनी है और अपनी बात को रखना है। उनका कहना था कि इंडिया समूह के सभी दल अपने कार्यकतार्ओं को इसके लिए तैयार कर रहे हैं।

    बैठक में श्री खड़गे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार, जितेंद्र अवहद, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, संजय सिंह, राघव चड्ढा, डीएमके के टीआर बालू, राजद के तेजस्वी यादव, संजय यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के चम्पई सोरेन, श्रीमती कल्पना सोरेन, नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी राजा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सीताराम येचुरी, शिवसेना उद्धव गुट के अनिल देसाई, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एमएल) के दीपांकर भट्टाचार्य तथा वीआईपी के मुकेश साहनी ने हिस्सा लिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सुवेंदु कैबिनेट की पहली बैठक में बीएसएफ को बाड़ के लिए जमीन, आयुष्मान भारत को मिली मंजूरी

    May 11, 2026

    यूपीएससी : टॉप-20 में एक चौथाई सीट पर बिहार का कब्जा, मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला बनें राज्य टॉपर

    March 7, 2026

    बिहार में हो सकता है बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जायेंगे राज्सभा

    March 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,376

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,042

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025964

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026793
    Don't Miss
    Blog

    टाटा ने फ्रांसीसी कंपनी के सहयोग से बनाया पहला सी-295 एयरक्राफ्ट

    By News MaatiMay 12, 20268

    नई दिल्ली। फ्रांसीसी कंपनी एयरबस के सहयोग से गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स…

    रामगढ़ : गोली लगने से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

    May 12, 2026

    रांची के लीवी बार एंड रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    May 12, 2026

    अफवाह से चाईबासा में पेट्रोल पंपों में उमड़ी भीड़, प्रशासन ने किया निरीक्षण

    May 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    टाटा ने फ्रांसीसी कंपनी के सहयोग से बनाया पहला सी-295 एयरक्राफ्ट

    May 12, 2026

    रामगढ़ : गोली लगने से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

    May 12, 2026

    रांची के लीवी बार एंड रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    May 12, 2026

    अफवाह से चाईबासा में पेट्रोल पंपों में उमड़ी भीड़, प्रशासन ने किया निरीक्षण

    May 12, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.