
नई दिल्ली। लोकसभा के छठे चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। दिल्ली, हरियाणा समेत आठ राज्यों की 58 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। इसी के साथ ओडिशा मे 42 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने कल मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली थी। 58 सीटों के लिए कल 11.12 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए 11.4 लाख कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
चुनाव आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सात सीटों के साथ सभी 58 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कराया जा रहा है। इस चरण में केंद्रीय मंत्री धम्रेन्द्र प्रधान, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, भाजपा प्रवक्ता संवित पात्रा, भोजपुरी कलाकार एवं सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी गायक एवं भाजपा उम्मीदवार निरहुआ, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की चुनायी किस्मत ईवीएम में बंद हो जायेगी।
आयोग के अनुसार 58 लोकसभा क्षेत्रों में 11.13 करोड़ मतदाता 1.14 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष तथा 5.29 करोड़ महिला और 5120 र्थड जेंडर मतदाता अपने मताधिकार शामिल है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान वाले राज्यों में मुख्य चुनाव अधिकारियों एवं जिला चुनाव अधिकारियों को भीषण गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुए उचित प्रबंधन करने के लिए पर्याप्त उपाय करने की सलाह दी गयी है।
8:07 दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने डाला वोट
8:07 : पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि हर किसी को मतदान करना चाहिए क्योंकि यह हमारी शक्ति है। लोकतंत्र को और भी अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए लोगों का बड़ी संख्या में मतदान करना महत्वपूर्ण है।
8:06 : पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने वोट डाला
7:48 : नई दिल्ली से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
7:40 : पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली से डाला वोट
7:39 : पीएम मोदी ने लोकसभा के छठे चरण के लिए लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। पीएम ने कहा मैं उन सभी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं जो 2024 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान कर रहे हैं। हर वोट मायने रखता है, अपना जरूर
7:38 : ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा ने पुरी के एक मंदिर में पूजा की।
7:38 : हरदीप सिंह पुरी ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला।
7:37 : हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने डाला वोट।
7:37 : विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दिल्ली में डाला वोट।
7:36 : कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 4 जून को इंडी गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलेगा और 4 तारीख को देश उन्हें (पीएम मोदी) अलविदा कह देगा… मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन दिल्ली की सभी सात सीटें जीतेगा।
7:35 : रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि सिर्फ रोहतक सीट ही नहीं बल्कि कांग्रेस और उसका गठबंधन हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे।
7:34 : हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि मैं हरियाणा के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करें और बड़ी संख्या में मतदान करें।
7:34 : नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने झंडेवालान माता मंदिर में प्रार्थना की।
