
जमशेदपुर। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 24 मई को दिल्ली में अमित शाह की मौजूदगी में आदिवासियों का बड़ा सम्मेलन (जनजाति सांस्कृतिक समागम) होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टाटानगर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 22 मई की रात 08183 जनजातीय दिवस स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेल प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।



टाटानगर से यह ट्रेन 22 मई की रात साढ़े 12 बजे (23 मई की सुबह) से रवाना होगी, जो मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजबेड़ा, गोमो, गयाजी, दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, गोविंदपुरी होते हुए 24 मई की सुबह साढ़े तीन बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
वहीं, 08184 डाउन ट्रेन 25 मई की रात पौने दो बजे आनंद विहार से रवाना होगी, जो 26 मई की रात सवा 12 बजे टाटानगर पहुंचेगी। 1327 किलोमीटर की यात्रा यह ट्रेन साढ़े 22 घंटे में पूरा करेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिसमें दो लगेज वैन, दो सामान्य श्रेणी सहित 18 स्लीपर कोच होंगे। रेल प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
तीन स्पेशल ट्रेनों में लगेंगे एक्स्ट्रा स्लीपर कोच : दक्षिण पूर्व रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ से निपटने के लिए लंबी दूरी की तीन स्पेशल ट्रेनाें में दो-दो अतिरिक्त स्लीपर काेच लगा कर चलाने की घोषणा कर दी है। इन स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को कन्फर्म सीट और सुगम यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

