Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के राज्यपाल के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां, अपील के बाद खुद पेश की मिसाल

    May 13, 2026

    कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट इम्पोरियम,

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड के राज्यपाल के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां, अपील के बाद खुद पेश की मिसाल
    • कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट इम्पोरियम,
    • बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के हिंसा की फिर होगी जांच, शुभेंदु ने दिए केस दोबारा खोलने के निर्देश
    • पश्चिम बंगाल सरकार ने कृषि उत्पादों के दूसरे राज्यों में निर्यात से हटाया प्रतिबंध
    • झारखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में लगेंगे फुली ऑटोमेटिक पैथोलॉजी मशीनें
    • मॉक ड्रिलः पटना समेत 6 जिलों में कल शाम सायरन बजते ही 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
    • कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ मंजूर, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » जीव हत्या का पाप सबके लिए समान है
    Lead News

    जीव हत्या का पाप सबके लिए समान है

    News MaatiBy News MaatiApril 18, 2024No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुशोभित

    संसार का ऐसा कौन-सा अपराध है, जो केवल नवरात्रि और सावन में अपराध होता है, बाक़ी दिनों में वह जायज़ है?
    ताज़ीराते-हिन्द की कौन-सी दफ़ाएँ हैं, जो केवल नवरात्रि और सावन में लागू होती हैं, बाक़ी दिनों में रद्द हो जाती हैं?
    क्या आपने किसी को यह कहते हुए सुना कि तुम नवरात्रि में चोरी क्यों कर रहे हो या श्रावण में डकैती क्यों डाल रहे हो, इन दिनों में यह अपराध है।
    तो क्या बाक़ी दिनों में चोरी-डकैती अपराध नहीं?
    अगर कोई चीज़ ग़लत होती है तो वह सातों दिन, बारहों महीने, चौबीसों घंटे ग़लत होती है। यह नवरात्रि-श्रावण में ग़लत और शेष दिनों में सही का क्या हिसाब है?
    हिन्दू धर्म के एक स्वघोषित प्रतिनिधि ने हाल ही में मंच पर जाकर कहा कि क़ानून किसी को कुछ खाने से रोकता नहीं, सबको सबकुछ खाने का अधिकार है, पर नवरात्रि और सावन में मांस दिखाकर हमें मत चिढ़ाओ।

    लेकिन ये चिढ़ नवरात्रि और सावन में ही क्यों होती है? दूसरे दिनों में क्यों नहीं? क्या ऐसा मुमकिन है कि कूड़े के ढेर के समीप से गुज़रते समय सड़ांध से तंग आकर नाक पर आपका हाथ केवल नवरात्रि और सावन में ही जाये?
    इस तरह का पाखण्डपूर्ण व्यवहार दुनिया के किसी समाज में नहीं होता है कि आप एक ही चीज़ को एक समय ग़लत और दूसरे समय जायज़ मानें।

    जिसे आप मांगलिक प्रसंगों में, पवित्र समझे जाने वाले दिनों में न करें, उसे अन्य दिनों में बेहिचक करते रहें? ये पाप की कैसी लचीली व्यवस्था है? कर्मफल क्या पवित्र दिनों में किए पाप पर ही बनते हैं- अन्य दिनों में नहीं? या कुछ ऐसा प्रबंध है कि अन्य दिनों में किए जाने वाले पाप का निपटारा हम नदी में डुबकी लगाकर, भजन करके, दान-पुण्य करके कर सकते हैं, पर पवित्र दिनों में किया जाने वाला पाप महापाप है, जिससे मुक्ति सम्भव नहीं?
    क्या इस तरह की सोच रखने वाले समाज में ज़रा भी चेतना हो सकती है? विचार हो सकता है? क्या वह पूरी तरह से दिग्भ्रान्त, अचेत समाज नहीं?

    जीवहत्या के साथ जो सबसे बड़ा अन्याय किया जा सकता था, वो यह है कि इसे धार्मिक-भावना से जोड़ दिया गया। जैसे ही आप कहते हैं, मांसाहार से हमारी धार्मिक भावना आहत होती है, इसका तुरंत ही यह आशय निकलता है कि जो आपके धर्म को नहीं मानते, उन्हें वैसा करने की छूट है। जबकि पाप तो पाप है, चाहे जो करे, जब करे, जैसे करे!
    भारतीय दंड संहिता की धाराएँ जैसे सब पर समान रूप से लागू होती हैं, वैसे ही जीवहत्या का पाप सबके लिए समान है। क़ानून इसे अपराध नहीं मानता, इससे वह पुण्य-कर्म नहीं बन जाता। क़ानून तो मनुष्यों ने बनाया है और अपने हितों को सोचकर बनाया है।

    लेकिन जिसने किसी जीव की देह में प्राण फूंका हो, उसका तो यही विधान रहा होगा कि यह जीव अपना पूरा जीवन जीये, उसकी हत्या न की जाये। तब उसकी हत्या के अपराध से कौन बरी हो सकता है?
    फिर दोहराता हूँ- शाकाहार-मांसाहार का कोई सम्बंध धार्मिक-भावना से नहीं है। इसका सम्बंध नैतिक-निष्ठा से है। नवरात्रि के बाद भी चोरी अपराध ही रहेगी।
    श्रावण के बाद भी डकैती गुनाह ही कहलायेगी। ‘बुरा न मानो होली है’ के दिन भी बलात्कार अपराध की परिभाषा से मुक्त नहीं हो जाता (‘दामिनी’ फिल्म तो देखी ही होगी), फिर यह कैसे मुमकिन है कि एक निर्दोष जीव की बलात् हत्या को आप केवल पवित्र दिनों में ही पाप समझें?

    एक राजनेता जब मंच से बोलता है तो वह अपने वोटबैंक को सम्बोधित करता है। उसका ख़ुद का कोई ईमान-धरम नहीं होता। वह मांसाहार पर आपत्ति भी अपने वोटबैंक को लुभाने के लिए लेता है। लेकिन जीवन का आधार राजनीति नहीं, नीति है।

    राजनीति कहती है, नवरात्रि में मांसाहार से हमारी धार्मिक-भावना आहत होती है। नीति कहती है, साल के बारहों महीने, 365 दिन जीवहत्या अगर अपराध है तो है।

    पाप पर सर्वसम्मति बना लेने से वह पुण्य नहीं बन जाता। आप जिसे मारकर खाते हैं, वह एक जीवन है, उसकी एक अस्मिता है, आप उसका बलात् हनन नहीं कर सकते।

    नवरात्रि का शाकाहार-व्रत साल के 365 दिन चले तो ही पुण्यकर्म है, अन्यथा वह ढोंग से बढ़कर कुछ नहीं!

    लेखक : देश के जाने-माने पत्रकार हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    CBSE बोर्ड : 12वीं में 85.20 प्रतिशत छात्र पास, लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर

    May 13, 2026

    सुवेंदु कैबिनेट की पहली बैठक में बीएसएफ को बाड़ के लिए जमीन, आयुष्मान भारत को मिली मंजूरी

    May 11, 2026

    यूपीएससी : टॉप-20 में एक चौथाई सीट पर बिहार का कब्जा, मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला बनें राज्य टॉपर

    March 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,378

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,042

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025964

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026794
    Don't Miss
    Blog

    झारखंड के राज्यपाल के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां

    By News MaatiMay 13, 20266

    रांची,। राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर ईंधन संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां, अपील के बाद खुद पेश की मिसाल

    May 13, 2026

    कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट इम्पोरियम,

    May 13, 2026

    बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के हिंसा की फिर होगी जांच, शुभेंदु ने दिए केस दोबारा खोलने के निर्देश

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड के राज्यपाल के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां, अपील के बाद खुद पेश की मिसाल

    May 13, 2026

    कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट इम्पोरियम,

    May 13, 2026

    बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के हिंसा की फिर होगी जांच, शुभेंदु ने दिए केस दोबारा खोलने के निर्देश

    May 13, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.