चेन्नई । मध्य प्रदेश की सात सदस्यीय टीम ने श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के मालिक जी रंगनाथन को चेन्नई से गिरफ्तार किया है। जी रंगनाथन कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक हैं। वही कोल्ड्रिफ, जिसके पीने के बाद मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में अब तक 21 बच्चों की मौत हो गई है। कई बच्चे अब भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। लगभग 15 बच्चे किडनी फेल होने के बाद महाराष्ट्र के नागपुर में भर्ती हैं। कोल्ड्रिफ कफ सिरप में जहरीला पदार्थ मिलने के बाद इसे देश के लगभग सभी राज्यों में बैन कर दिया गया है।
जी रंगनाथन पर गैर इरादतन हत्या, बच्चों की सुरक्षा को खतरे में डालने और दवाओं में मिलावट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उन्हें छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की मांग कर रही है। यह कदम मध्य प्रदेश पुलिस के उनकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को 20,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा के बाद उठाया गया है।
5 अक्तूबर से तलाश रही थी पुलिस : अधिकारी पहले तमिलनाडु गए थे, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाए थे। वह 5 अक्टूबर से ही रडार पर थे। मध्य प्रदेश की एक पुलिस टीम ने जी रंगनाथन को चेन्नई में गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच के लिए उन्हें कांचीपुरम ले जाया जाएगा, जहां कंपनी का कारखाना स्थित है।
x