लखनऊ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि, आज यूपी में बने ब्रह्मोस पाकिस्तान की नींद उड़ा देते हैं। यह बदलाव का सबसे बड़ा लक्षण है। उन्होंने कहा कि आज 80 देशों में भारत के रक्षा उत्पादों का निर्यात हो रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान है। यहां पर डिफेंस कॉरिडोर बनाने तक नहीं, योगी सरकार ने इसको फैसिलिटेट करने के लिए, इन्फ्रास्ट्रक्चर से जोड़ने के लिए अनुकूल नीतियां बनाने के लिए ढेर सारा काम किया है। केंद्रीय गृह मंत्री उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 के पहले दिन आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इससे पहले यूपी एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) के इस शो में विभिन्न स्टॉलों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भ्रमण किया।

रक्षा उत्पादों के लिए यूपी में इनवेस्टमेंट आ रहा : गृह मंत्री शाह ने कहा कि, मैं और योगी जी अभी आ रहे थे। रास्ते में हमने स्टाल देखे झांसी, चित्रकूट, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, छह डिफेंस कॉरिडोर के नोड्स, सभी जगह डिफेंस के मैन्युफेक्चरिंग के लिए इनवेस्टमेंट आ रहा है। इसके कारण न केवल उत्तर प्रदेश देश भर के डिफेंस के उत्पाद का विकास हुआ है। आज हमारा रक्षा उत्पादन एक लाख 78 हजार करोड़ को पार कर गया है। 2013-14 की तुलना में रक्षा उत्पादों के निर्यात में हमने 56 गुनी वृद्धि की है।

रक्षा उत्पादों के निर्यात में बड़ा योगदान : अमित शाह ने कहा कि, आज 80 देशों में भारत के रक्षा उत्पादों का न निर्यात हो रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान है। यहां पर डिफेंस कॉरिडोर बनाने तक ही नहीं, योगी सरकार ने इसको फैसलिटेड करने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर से जोड़न के लिए अनुकूल नीतियां बनाने के लिए ढेर सारा काम किया है।

अमेठी में बनी राइफल आतंकियों की नींद उड़ा रही : केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आज यूपी में बन ब्रह्मोस (मिसाइल) पाकिस्तान की नींद उड़ा देते हैं। यह बदलाव का सबसे बड़ा लक्षण है। अमेठी में बनी एके 203 एसॉल्ट राइफल आज नक्सवादियों और टेरेरिस्टों की नींद उड़ा चुकी है।

सपा-बसपा के दौर में अपराध की इंडस्ट्री चलती थी : अमित शाह ने कहा कि, एक जमाना था जब यहां सपा-बसपा का शासन था। यहां पर अपराध की इंडस्ट्री चल रही थी। कट्टा और अवैध तमंचों की इंडस्ट्री लगती थी। शहर-शहर में वाहन चुराने का कुटीर उद्योग था। चेन स्नैचिंग में युवाओं को हुनर प्राप्त करने का मौका भी मिलता था। आज 10 साल के बाद स्थिति देखिए कट्टा उद्योग की जगह यहां डिफेंस कॉरिडोर बना है। वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग हो रही है। चैन स्नैचिंग की जगह मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा परिवर्तन है। जिस उत्तर प्रदेश में साहस नहीं था कि लखनऊ में इनवेस्टमेंट किया जाए। वह उत्तर प्रदेश इनवेस्टेंट लाने का कारण बना है। यह परिवर्तन डबल एंजिन की सरकार के कारण आया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version