मुंबई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नॉमिनेशन टास्क के बाद भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी इस सप्ताह नॉमिनेट हो गई हैं। दोनों के नॉमिनेशन के बाद भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह उनके समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से दोनों के लिए वोट करने की अपील की है।

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आम्रपाली दुबे की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि आम्रपाली शो में अच्छा गेम खेल रही हैं और अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। अक्षरा ने फैंस से अपील की कि वे आम्रपाली को वोट देकर नॉमिनेशन से बचाने में उनका साथ दें।

अक्षरा ने भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों के बड़े मंच पर नजर आने को खास बताते हुए भोजपुरी दर्शकों से आम्रपाली के समर्थन में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दर्शकों का हर वोट महत्वपूर्ण है।

वहीं, अक्षरा सिंह ने मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के लिए भी सोशल मीडिया पर समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि इंसान से गलतियां होती हैं और बिग बॉस का सफर भी सीखने और आगे बढ़ने का हिस्सा है। अक्षरा ने दर्शकों से रीति को उसके कुछ पलों के आधार पर पूरी जर्नी से जज न करने की अपील की।

उन्होंने रीति के समर्थन में कहा कि वह अभी युवा हैं और उन्हें सीखने, आगे बढ़ने और खुद को साबित करने के मौके मिलने चाहिए। अक्षरा ने फैंस से रीति को वोट देकर नॉमिनेशन से बचाने की अपील की।

कैसे नॉमिनेट हुईं आम्रपाली और रीति?

‘बिग बॉस 20’ के हालिया नॉमिनेशन टास्क में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी की जोड़ी को एक साथ बुलाया गया था। दोनों को आपसी सहमति से यह तय करना था कि जोड़ी में से कौन सुरक्षित रहेगा और किसे नॉमिनेट किया जाएगा।

हालांकि, दोनों के बीच इस बात पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद बिग बॉस के नियमों के मुताबिक आपसी सहमति न बनने के कारण आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी दोनों ही इस सप्ताह नॉमिनेट हो गईं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version