Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बीआइटी मेसरा के छात्रा अक्षिता के साथ आज टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आकाशदीप लेंगे सात फेरे

    June 23, 2026

    एसआईआर में किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम नहीं कटेगा : के. रवि कुमार

    June 23, 2026

    नेताओं की अनदेखी पर भारी पड़ी जनशक्ति,ग्रामीणों ने श्रमदान और चंदा जुटाकर खुद बना दी सड़क

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बीआइटी मेसरा के छात्रा अक्षिता के साथ आज टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आकाशदीप लेंगे सात फेरे
    • एसआईआर में किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम नहीं कटेगा : के. रवि कुमार
    • नेताओं की अनदेखी पर भारी पड़ी जनशक्ति,ग्रामीणों ने श्रमदान और चंदा जुटाकर खुद बना दी सड़क
    • झारखंड में 8 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हो सकते हैं रद्द, फर्जी और निष्क्रिय कार्डधारियों का हो रहा सत्यापन
    • दिशोम गुरु शिबू सोरेन मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित, जल-जंगल-जमीन और आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर आजीवन किया था संघर्ष
    • नेताओं की बेरुखी पर भारी पड़ी जनशक्ति, केदल के ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाई सड़क
    • नेताओं की बेरुखी पर भारी पड़ी जनशक्ति, केदल के ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाई सड़क
    • लखनऊ हादसे के बाद एक्शन में सरकार : 4 नामजद पर एफआईआर, सील किए 5 प्रतिष्ठान, 22 पर गिरी गाज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » चौथे चरण का थमा शोर, सोमवार को 96सीटों पर होगा मतदान
    Blog

    चौथे चरण का थमा शोर, सोमवार को 96सीटों पर होगा मतदान

    News MaatiBy News MaatiMay 11, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    बेगुसराय से गिरिराज सिंह, उजियारपुर से गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, हैदराबाद से एआईएमआईएम के असदुद्दीन औवेसी, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी, कन्नौज से समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, मुंगेर से जदयू के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, झारखंड के खूंटी से अर्जुन मुंडा, पश्चिम बंगाल के आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा का भाग्य का होगा फैसला
    नयी दिल्ली। लोक सभा चुनाव के चौथे चरण में दस राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर प्रचार अभियान शनिवार छह बजे थम गया। चौथे चरण का मतदान सोमवार (13 मई) को कराया जाएगा जिसमें 1717 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। कुल सात चरणों के इस चुनाव में चौथे चरण के मतदान के साथ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित 18 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों की सभी लोक सभा सीटों पर मतदान कराने का काम काम पूरा हो चुका होगा। सभी क्षेत्रों की मतगणना चार जून को एक साथ कराई जाएगी। चुनाव आयोग ने चौथे चरण की वोटिंग को लेकर पूरी तैयारियों कर ली है और इसमें मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
    चौथे चरण के मतदान के साथ कुल 543 सीटों में से 379 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। पहले चरण में 102, दूसरे में 88, तीसरे में 93 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव कराए गए । पांचवें, छठे ओर सातवें चरण में क्रमश: 20 मई , 25 मई और एक जून को मतदान कराए जाएंगे। मतगणना चार जून को होगी। चाथे चरण में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी इंडिया समूह के स्टार प्रचारकों के अलावा घटक दल के नेताओं ने सार्वजनिक सभाओं और रोड-शो आदि के माध्यम से जम कर प्रचार किया। निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए चुनाव आयोग की व्यवस्था के अनुसार सार्वजनिक प्रचार अभियान मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले बंद कर दिया जाता है। इसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक निजी स्तर पर घर-घर जाकर मतदाताओं का समर्थन जुटाते हैं। चौथे चरण में 13 मई को आंध्र प्रदेश की सभी 25, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, बिहार की पांच, ओडिशा तथा झारखंड की चार-चार और केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर एक सीट पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण के चुनाव में मोदी सरकार के पांच बड़े मंत्रियों, एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता समेत कई दिग्गज राजनेताओं की किस्मत तय होगी।
    आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। वहां भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगू देशम पार्टी के साथ गठबंधन किया है। तेलंगाना के हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी की माधवी लता, बिहार के बेगुसराय से गिरिराज सिंह, उजियारपुर से गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, हैदराबाद से एआईएमआईएम के असदुद्दीन औवेसी, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी, कन्नौज से समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, मुंगेर से जदयू के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, झारखंड के खूंटी से अर्जुन मुंडा, पश्चिम बंगाल के आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान समेत कई दिग्गजों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।
    चौथे चरण आंध्र प्रदेश की सभी सीटों एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसारावपेट, बापटला, ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, अनंतपुर, हिंदूपुर, कडप्पा, नेल्लोर, तिरूपति, राजमपेट, अराकू, श्रीकाकुलम, विजयनगर, विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाडा, अमलापुरम, राजमुंदरी, नरसापुरम और चित्तूर सीटा तथा तेलंगाना में मल्काजगीरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नलगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महबुबाबाद, आदिलाबाद, पेद्दापल्ली, करीमनगर, निजामाबाद, हैदराबाद, मेडक और खम्मम में मतदान होंगे।
    उत्तर प्रदेश जिन 13 सीटों पर सोमवार को मतदान होना है उसमें हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फरुर्खाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर शाहजहांपुर, फेरी, दौरा, सीतापुर और बहराइच सीट शामिल है।
    महाराष्ट्र में चौथे चरण के चुनाव में पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल और बीड को रखा गया है।
    मध्य प्रदेश धार, इंदौर, खरगोन, देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम और खंडवा सीट पर इसी चरण में मतदान कराए जाएंगे है। इसके साथ पश्चिम बंगाल की आसनसोल, बोलपुर, बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पुरबा, बर्धमान-दुगार्पुर और बीरभूम में भी मतदान होंगे।
    बिहार पांच संसदीय सीटों में बेगूसराय, दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर और मुंगेर सीट शामिल है। इसके अलावा ओडिशा की बेरहामपुर, कालाहांडी, नबरंगपुर और कोरापुट, झारखंड की चार सीटों लोहरदगा, सिंहभूम, खूंटी और पलामू तथा केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर संसदीय सीट पर भी सोमवार को वोट डाले जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    एसआईआर में किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम नहीं कटेगा : के. रवि कुमार

    June 23, 2026

    झारखंड में 8 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हो सकते हैं रद्द, फर्जी और निष्क्रिय कार्डधारियों का हो रहा सत्यापन

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित, जल-जंगल-जमीन और आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर आजीवन किया था संघर्ष

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Jharkhand

    बीआइटी मेसरा के छात्रा अक्षिता के साथ आज टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आकाशदीप लेंगे सात फेरे

    By News MaatiJune 23, 20262

    जिया (रांची)। रोहतास जिले के डेहरी में इन दिनों उत्सव का माहौल है। वजह है…

    एसआईआर में किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम नहीं कटेगा : के. रवि कुमार

    June 23, 2026

    नेताओं की अनदेखी पर भारी पड़ी जनशक्ति,ग्रामीणों ने श्रमदान और चंदा जुटाकर खुद बना दी सड़क

    June 23, 2026

    झारखंड में 8 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हो सकते हैं रद्द, फर्जी और निष्क्रिय कार्डधारियों का हो रहा सत्यापन

    June 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बीआइटी मेसरा के छात्रा अक्षिता के साथ आज टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आकाशदीप लेंगे सात फेरे

    June 23, 2026

    एसआईआर में किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम नहीं कटेगा : के. रवि कुमार

    June 23, 2026

    नेताओं की अनदेखी पर भारी पड़ी जनशक्ति,ग्रामीणों ने श्रमदान और चंदा जुटाकर खुद बना दी सड़क

    June 23, 2026

    झारखंड में 8 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हो सकते हैं रद्द, फर्जी और निष्क्रिय कार्डधारियों का हो रहा सत्यापन

    June 23, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.