
पटना । बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने केंद्रीय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की तकनीकी सहायता से विकसित ‘स्वच्छ बिहार पोर्टल’ का आज शुभांरभ किया।
इस पोर्टल को राज्य के सभी प्रशासनिक कार्यालयों में स्वच्छता मानकों की निगरानी, मूल्यांकन और पारदर्शी रिपोर्टिंग के उद्देश्य से विकसित किया गया है।



पुराना सचिवालय स्थित सभा कक्ष में मंगलवार को इसे लेकर सभी जिलों के जिलाधिकारी और प्रमंडलीय आयुक्त से लेकर संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हुए थे। केन्द्रीय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की संयुक्त सचिव सरिता चौहान भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ी थीं। ‘स्वच्छ बिहार पोर्टल’ की शुरुआत बिहार सरकार की एक दूरदर्शी पहल है, जो डिजिटल तकनीक के माध्यम से एक साफ, जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासन की नींव रखती है।

