नई दिल्ली : कांग्रेस ने रांची लोकसभा सीट के लिए पार्टी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय पार्टी की प्रत्याशी होगी। यशस्विनी सहाय का मुकाबला भाजपा के संजय सेठ से होगा।

वहीं, कांग्रेस ने गोड्डा से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। दरअसल, पार्टी में दीपिका पांडेय सिंह को उम्मीदवार बनाये जाने से खासी नाराजगी थी।

लगातार प्रत्याशी बदले की मांग हो रही थी। इसी बीच कांग्रेस आलाकमान ने दीपिका पांडेय सिंह का टिकट काटकर प्रदीप यादव को नया उम्मीदवार बनाया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version