रांची : सनातन धर्म की रक्षा और हिन्दुत्व के साथ पर्यावरण की बेहतरी के लिए काम करनेवाली संस्था श्रीराम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने बड़ा संकल्प लिया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीतांबर महाराज ने मंगलवार को चित्रकूट में जगद्गगुरू रामानंदाचार्य जी रामभद्राचार्य के सानिध्य में इसका संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरूआत चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ सेवा न्यास के प्रांगण से की गयी। इस दौरान सनातन धर्म की मजबूती के लिए जगदगुरू का विशेष आशीर्वाद पीतांबर महाराज को मिला। इस मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, सहयोगी संजीव, देवाशीष और विकास कुमार उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि पीतांबर महाराज सनातन धर्म की रक्षा के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं। झारखंड-बिहार की गरीब लड़कियों की शादी कराने में भी वे आगे रहे हैं और सामजिक क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version