पटना। शहनवाज हुसैन की बहू अफशां अकरम खान शादी के बाद पहली बार पटना पहुंचीं। 31 अक्टूबर को होगा रिसेप्शन। बिहार के भाजपा नेता शाहनवाज खान और हरियाणा के कांग्रेस विधायक अकरम खान अब समधी हो गए हैं। अकरम खान की बेटी अफशां खान की शादी शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन के साथ हुई। दोनों ने तीन दिन पहले ही दिल्ली में निकाह किया और फिर 26 अक्टूबर को रिसेप्शन था।

सोमवार को आयोजित प्रीतिभोज (रिसेप्शन) में राजनीति के परस्पर विरोधी दलों के बीच अनूठी पारिवारिक समरसता देखने को मिली, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई शीर्ष दिग्गजों ने एक मंच पर पहुंचकर नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अलावा केंद्र सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, सांसद, सिने सितारे, जाने-माने गायक और सामाजिक कार्यकर्ता नवदंपती को आशीष देने पहुंचे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version